मुख्यमंत्री श्री बघेल 11 मई को बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा में करेंगे भेंट-मुलाकात

० बेलटुकरी के रीपा और गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाओं से करेंगे चर्चा ० सीपत में ग्रामीणों से चर्चा कर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से करेंगे भेंट रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 11 मई, गुरूवार को बिलासपुर जिले के मस्तूरी विधानसभा में आयोजित भेंट मुलाकात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी के पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलटुकरी के लिए रवाना होंगे। मुख्यमंत्री ग्राम बेलटुकरी में पूर्वान्ह 11.35 बजे रीपा एवं गौठान का अवलोकन करेंगे और स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे बेलटुकरी हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा सीपत […]

राज्य शासन ने की प्रशासनिक फेरबदल, मनीष सिंह बने मध्यप्रदेश के नए जनसंपर्क आयुक्त

भोपाल । राज्य सरकार ने चुनाव से पूर्व अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बुधवार को तीन आइएएस अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। जनसंपर्क विभाग का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी सह आयुक्त मनीष सिंह को बनाया गया है। वे मध्य प्रदेश माध्यम और मेट्रो रेल कार्पोरेशन के प्रबंध संचालक भी रहेंगे। वहीं, प्रमुख सचिव जनसंपर्क राघवेन्द्र कुमार सिंह को खनिज साधन विभाग का जिम्मा दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अनुमोदन के बाद नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसमें महत्वपूर्ण परिवर्तन जनसंपर्क विभाग का है। सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार का जिम्मा इसी विभाग के पास है। फिलहाल यहां अब कोई प्रमुख सचिव नहीं […]

शराब घोटाला मामले में अनवर ढेबर को नहीं मिली राहत, 5 दिन की और रिमांड बढ़ी

रायपुर। शराब घोटाले के किंगपिन अनवर ढेबर को आज फिर ईडी के विशेष कोर्ट में पेश किया गया। पीएमएलए के तहत पिछले सप्ताह एक होटल से भागते हुए ईडी ने गिरफ्तार कर चार दिन की रिमांड पर लिया था। चार दिनों की पूछताछ के बाद ईडी ने आज और 10 दिनों की रिमांड की मांग की गई थी जिसमें आज 5 दिन की रिमांड मंजूर की गई । ईडी ने अनवर और साथियों पर सरकारी दुकानों से शराब की अवैध बिक्री कर दो हजार करोड़ रूपए कमाई कर राजनीतिक आकाओं तक पहुंचाने की बात कही है । ईडी ने बकायदा अपने प्रेस नोट में भी उल्लेख किया है। ईडी ने […]

भूत प्रेत का अस्तित्व नहीं, महासमुंद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के छात्र अफवाहों पर ध्यान न दें: डॉ दिनेश मिश्र

० समिति हॉस्टल जाकर छात्रों से चर्चा करेगी . रायपुर। अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति के अध्यक्ष डॉ दिनेश मिश्र ने कहा जानकारी मिली है पिछले दो दिनों से महासमुंद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में भूत की अफवाह फैल रही है, जिसके भ्रम में छात्र हॉस्टल छोड़ कर घर जा रहे हैं. छात्रों को किसी भी अफवाह पर न ध्यान देना चाहिए और किसी भ्रम में नही आना चाहिए,डॉ दिनेश मिश्र ने कहा इस वैज्ञानिक सदी में भूत प्रेत ग्रस्त होने की बात ही न केवल आश्चर्य जनक है ,बल्कि हास्यास्पद भी है,भूत प्रेत जैसी मान्यताओं का कोई अस्तित्व नही होता यह सिर्फ अंधविश्वास ही है। छत्तीसगढ़ ही नहीं दुनिया भर […]

BREAKING:पूर्व पीएम इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, तोशाखाना मामले में भी दोषी करार

इंटरनेशनल न्यूज़। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के प्रमुख इमरान खान की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। अदालत ने पाक के पूर्व पीएम को तोशाखाना मामले में दोषी करार कर दिया है। इमरान खान (70) को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय परिसर में मंगलवार को अर्द्धसैनिक बल ने गिरफ्तार कर लिया। खान, प्रधानमंत्री रहने के दौरान तोशाखाना से एक महंगी घड़ी सहित अन्य तोहफे खरीदने और लाभ हासिल करने के लिए उन्हें बेचने के आरोपों का सामना कर रहे हैं। तोशाखाना की स्थापना 1974 में की गई थी। यह विभाग कैबिनेट डिवीजन के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है। शासकों,सांसदों, नौकरशाहों और अधिकारियों को अन्य देशों के शासनाध्यक्षों तथा विदेशी गणमान्य लोगों से मिले […]

शादी समारोह में नाचते समय इंजीनियर की हार्ट अटैक से मौत, वीडिओ सोशल मीडिया में वायरल

भिलाई। शादी के समारोह में उस वक़्त मातम छा गया जब भिलाई स्टील प्लांट के इंजीनियर दिलीप राउतकर को शादी समारोह में नाचते समय हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। भिलाई स्टील प्लांट से मिली जानकारी के मुताबिक, दिलीप राउतकर दल्ली राजहरा में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग बीएसपी में असिस्टेंट इंजीनियर थे। दिलीप के दोस्त केशव जाम्बुलकर ने बताया कि 4 मई को उनकी भांजी की दल्ली राजहरा में ही शादी थी। वो भांजी की शादी को लेकर काफी खुश थे। रात 12 बजे के करीब दिलीप और उनके रिश्तेदारों ने स्टेज पर […]

10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा टॉप 10 स्टूडेंट्स को कराया जाएगा हेलीकाप्टर राइड

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा ली गई 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल सभी परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुएमुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने , उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हेलीकॉप्टर राइड कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन बच्चों को आशा अनुरूप परिणाम प्राप्त नहीं हुआ है उन्हें सीख लेते हुए आगे और मेहनत करना चाहिए। असफलता ही सफलता की सीढ़ी है, इसको ध्यान में रखते हुए वे निराश न हों और पुनः मेहनत से पढ़ाई करके सफलता प्राप्त करें। गौरतलब […]

बेमेतरा : दो सगी बहनों की नाले में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

बेमेतरा। बेमेतरा जिले के ग्राम रूसे में दो सगी बहनों की नाले में डूबने से मौत हो गई , जिससे पुरे गांव में मातम पसर गया। दोनों बच्चियां नहाने के लिए गई हुई थीं, जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी। दोनों बच्चियों की उम्र 7 और 5 वर्ष है। मामला चंदनु थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने दोनों बहनों के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसे परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को ग्राम रूसे में 7 वर्षीय बच्ची शीतल साहू अपनी 5 साल की बहन दीपिका साहू के साथ नाले में नहाने के लिए गई थी। दोनों जब […]

केरल में हैरान करने वाला मामला : मरीज ने सर्जरी ब्लेड इलाज कर रही डॉक्टर की कर दी हत्या

कोल्लम। केरल के कोल्लम जिले में कोट्टारक्कारा के एक तालुक अस्पताल में इलाज के लिए लाए गए एक निलंबित स्कूल शिक्षक ने बुधवार को उसके ही घाव की ड्रेसिंग कर रही 23 वर्षीय एक महिला डॉक्टर को कथित तौर पर सर्जरी में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड से हमला कर मार डाला। आरोपी व्यक्ति को परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने के बाद पुलिस अस्पताल ले कर आई थी। कोट्टारक्कारा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान संदीप के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में जब डॉक्टर वंदना दास, आरोपी के पैर के घाव की ड्रेसिंग कर रही थी तभी वह अचानक हिंसक हो […]

CG ACCIDENT: बोलेरो में लौट रहे थे शादी से, ट्रक से हुई टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

सूरजपुर।सूरजपुर के सोनगरा जंगल के पास आज भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 2 महिला समेत 4 लोगों की जान चली गई। ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई. एक्सीडेंट इतना जोरदार था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए. हादसे में दो महिला समेत 4 की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. बोलेरो शादी से बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी. तभी सोनगरा जंगल के पास ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे 4 की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है. जिसके […]