सरायपाली: केजी कान्वेंट स्कूल की छात्रा रश्मि प्रधान ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में मेरिट लिस्ट में 10 वां स्थान हासिल किया

सरायपाली। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मुख्य परीक्षा 2023 का परिणाम जारी कर दिया है 10वीं बोर्ड की परीक्षा में सरायपाली क्षेत्र के के.जी. कान्वेंट स्कूल की छात्रा रश्मि प्रधान पिता सदानंद प्रधान ने 96.83% अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में 10वें स्थान पर जगह बनाई है. रश्मि ने 600 अंक में 581 अंक प्राप्त किया है शाला के प्राचार्य श्री एस सी प्रधान एवं प्रधान पाठक श्री एस सतपथी ने बधाई दी एवं शाला विकास समिति और विद्यालय परिवार ने छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ PTI जाएगी सुप्रीम कोर्ट , PAK में हर तरफ मचा बवाल

इंटरनेशनल न्यूज़। इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से ही पाकिस्तान के कई शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. कई जगहों पर प्रदर्शनकारी हिंसक हो गए और पुलिस वाहनों को आग के हवाले कर दिया और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है. पहली बार, खान के समर्थकों ने रावलपिंडी में सेना के मुख्यालय के मुख्य द्वार को तोड़ दिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रतिष्ठान के खिलाफ नारेबाजी की.. इस बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की कानूनी टीम को अल-कादिर ट्रस्ट मामले की सुनवाई से पहले पार्टी प्रमुख से मिलने की अनुमति नहीं दी गई है, जिसके आरोप में उन्हें एक दिन पहले गिरफ्तार किया […]

रायपुर बरगढ़ नई रेल लाइन निर्माण हेतु मांग हुई तेज, बसना में आयोजित बैठक में सैकड़ो लोगो ने उठाई मांग

० रायपुर बरगढ़ रेल लाईन निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले हुआ आयोजन सरायपाली / बसना। रायपुर से बरगढ़ नाइ रसल लाईन के निर्माण हेतु इससे लाभान्वित होने वाले सैकड़ो नगर व ग्रामीणजनों द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार मांग उठाई जा रही है । किंतु केंद्र व राज्य सरकार के उपेक्षापूर्ण व्यवहार व दमदारी से अपनी बात नही उठा पाने के कारण यह मांग आज तक पूरी नही हो सकी । बीच बीच मे आवाज तो उठी पर वह निष्क्रियता के चलते मुखर नही हो पाई । क्षेत्र में इसकी आवश्यकता व विकास कार्यो में इसकी महत्वपूर्ण योगदान को ध्यान में रखते हुवे महासमुंद लोकसभा के अधिकांश क्षेत्रो व […]

जलते पाकिस्तान पर क्यूँ बोलें ?

राकेश अचल पाकिस्तान जल रहा है .पाकिस्तान को जलना ही था. आज पाकिस्तान जिस मुकाम पर है ,उस मुकाम पर आग के अलावा और कोई दूसरा रास्ता बचता ही नहीं है .लेकिन बात ये है कि पाकिस्तान की अंदरूनी आग से हमारे ऊपर कोई फर्क पडेगा या नहीं ? क्या हमें पाकिस्तान के अंदरूनी हालात को लेकर परेशान होना चाहिए या नहीं ? पाकिस्तान में आग पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से भड़की है . पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से बवाल मचा हुआ है. राजधानी इस्लामाबाद सहित कई शहरों में इमरान खान की पार्टी पीटीआई के समर्थकों ने जमकर हंगामा और […]

CG BOARD RESULT: जशपुर के राहुल यादव 10वीं कक्षा में और रायगढ़ की विधि भोसले ने 12वीं कक्षा में टॉप किया

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ माध्‍यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है. जिसमें जशपुर के राहुल यादव 10वीं कक्षा में और रायगढ़ की विधि भोसले ने 12वीं कक्षा में टॉप किया।स्‍कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेससाय सिंह टेकाम मंडल के सभागार में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित घोषित किये. 10वीं कक्षा के रिजल्ट में छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के छात्र राहुल यादव ने टॉप किया है. वहीं 12वीं कक्षा में रायगढ़ जिले की विधि भोसले ने टॉप किया है.माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्हीके गोयल ने बताया कि 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 7 लाख विद्यार्थियों ने एग्जाम दी थी.

सफलता की कहानी : महिलाओं ने गोबर से इमल्शन और डिस्टेंपर पेंट बनाकर 3 महीने में कमाए 17 लाख 43 हजार रुपए

० कलेक्टोरेट बिल्डिंग सहित अन्य भवनों की गोबर पेंट से हुई पुताई रायपुर।गोधन न्याय योजना ने छत्तीसगढ़ में महिलाओं की आर्थिक आजादी के नए सोपान गढ़े हैं। योजना के तहत गौठानों में 200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से गोबर खरीदी की जा रही है। गोबर का उपयोग जैविक खाद के अलावा गोबर से पेंट बनाने में किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं जुड़ी हुई हैं। कलेक्टोरेट बिल्डिंग सहित अन्य भवनों की गोबर पेंट से हुई पुताई प्राकृतिक पेंट निर्माण को बढ़ावा देने के लिए गाय के गोबर से पेंट निर्माण करने की इकाई राज्य के विभिन्न जिलों में स्थापित की जा चुकी है। इसी तरह की […]

CG RESULT BREAKING:सीजी बोर्ड के 10 वीं और 12 वीं के परिणाम घोषित, 10th का 75 और 12th का 80 प्रतिशत आया रिजल्ट

रायपुर।आज दोपहर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम जारी किया. लगभग सात लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. 10वीं कक्षा में परीक्षा परिणाम 75 प्रतिशत, वहीं 12वीं कक्षा का परिणाम 80 प्रतिशत रहा. छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जारी हो गया है. छात्र अपने रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं. छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं क्लास में 3,37,293 स्टूडेंट्स हैं, जबकि 12वीं में 3,27,935 स्टूडेंट्स हैं. इन सभी को अपने-अपने नतीजों का इंतजार था.

चक्रवाती तूफान का असर, बंगाल की खाड़ी के आसपास तेज हवा के साथ बारिश के आसार

नेशनल न्यूज़। दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र बुधवार को एक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार और 65 किमी प्रति घंटे के वेग से चलने वाली हवाओं के साथ कम दबाव वाला क्षेत्र मंगलवार की शाम एक चक्रवात में केंद्रित हो गया। इसने कहा कि मौसम प्रणाली के बुधवार सुबह 5.30 बजे तक एक गहरे दबाव में बदलने और अगले 12 घंटों में चक्रवात ‘मोका’ में बदलने […]

कुमारी शैलजा आज पहुचेंगी राजधानी,मंत्रियों और महापौर की लेंगी अहम् बैठक

रायपुर। PCC प्रभारी कुमारी शैलजा आज राजधानी रायपुर आएंगी। जानकारी के मुताबिक कुमारी शैलजा राज्य के मंत्रियों और महापौरों की बैठक लेंगी। इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल होंगे। मंत्रियों के अलावा कुमारी शैलजा सभी महापौर के साथ खास बातचीत करेंगी। इस बैठक कई अहम फैसले लिए जा सकते है। इस वक्त सभी विधानसभा सीटों के लिए चेहरों को लेकर कांग्रेस में नए समीकरण तैयार किए जा रहे हैं। जिसमें स्थानीय विधायकों के कामकाज के अलावा ये भी देखा जा रहा है की जमीनी स्तर पर कार्यकर्ता अपने विधायक से कितना संतुष्ट हैं। साथ ही जिन विधायकों की परफॉर्मेंस खराब है। या फिर प्रभारी मंत्रियों ने […]

बीएसपी में हुए हादसे में झुलसे 4 श्रमिकों में से एक की मौत, 3 की हालत नाजुक

दुर्ग। 25 अप्रैल को भिलाई स्टील प्लांट के स्टील मेल्टिंग शॉप में हुए हादसे में झुलसे 4 ठेका श्रमिकों में से एक की मौत हो गई। सभी का उपचार बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा था। तीन अन्य श्रमिकों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। श्रमिक की मौत से परिजनों में भारी रोष व्याप्त है। बीएसपी वर्कर्स यूनियन के प्रेसिडेंट उज्जवल दत्ता ने बताया कि 25 अप्रैल को मेल्टिंग शॉप के कन्वर्टर में आग लग गई थी। इसकी चपेट में आने से चार ठेका श्रमिक बूरी तरह झुलस गए थे। इलाज के दौरान 9-10 मई की देर रात घायल ठेका श्रमिक रंजीत सिंह (30 […]