रिटायर्ड IAS एमके राउत बनाए गए भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के CEO सहसचिव

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड आईएएस और पूर्व मुख्य सूचना आयुक्त एमके राउत को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी छत्तीसगढ़ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह महासचिव के तौर पर नियुक्त किया गया है. राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के सचिव अमृत खलखो ने इस संबंध में आदेश जारी किया है. बता दें कि राज्यपाल रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष होते हैं. राउत उनके अधीन सोसाइटी की गतिविधियों का संचालन करेंगे. पहली बार सोसायटी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी सह महासचिव पद का गठित किया गया है. इसमें राउत के अधीन सोसाइटी के अध्यक्ष व सचिव काम करेंगे.

राज्यपाल श्री हरिचंदन महासमुंद जिले के कमार जनजातियों के बीच पहुंचे

महासमुंद। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन आज महासमुंद जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्राम बासंकुड़ा पहुंचे और वहां के ग्रामीणों से मिलकर उन्हें प्रशासन से मिल रही मूलभूत सुविधाओं की, उनकी आर्थिक स्थिति आदि की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य शासन द्वारा समाज के गरीब, वंचित वर्ग और अंतिम छोर के व्यक्तियों के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं, जिसका लाभ ग्रामीणों को अवश्य लेना चाहिए। राज्यपाल श्री हरिचंदन ने ग्राम बासंकुडा में आयोजित कार्यक्रम में कमार जनजाति परिवारों, स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं ग्रामीणों से मुलाकात की और बिहान महिला स्व सहायता समूहों द्वारा लगाये गये स्टालों का अवलोकन किया। महिलाओ ने उनके द्वारा उत्पादित बांस, […]

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना : युवाओं की उद्यमशीलता एवं व्यवसाय को बढ़ावा देने दी जा रही है आर्थिक सहायता

० अधिकतम 25 लाख रूपए तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है रायपुर। युवाओं को स्वरोजगार के रूप में उद्योग एवं व्यवसाय स्थापित करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का संचालन कर रही है। इसके माध्यम से युवा वर्ग को आर्थिक सहायता, मार्जिन मनी अनुदान, क्रेडिट गारंटी शुल्क, एवं वार्षिक सेवा शुल्क दिया जाता है। इस योजना के माध्यम से पिछले साढ़े चार वर्षों में 2614 युवाओं को बैंकों के माध्यम से ऋण प्रदान करते हुए रु 936.63 लाख रूपए का मार्जिन मनी अनुदान प्रदान किया गया है। इस योजना के मुख्य उद्देश्य युवा शक्ति का स्व-उद्यम की ओर प्रेरित कर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में […]

कूनो में एक और चीते की मौत, अब तक 3 की मौत ,जानें क्यों गई मादा चीते की जान

नेशनल न्यूज़। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि आपसी लड़ाई में मादा चीता दक्षा मारी गई है। दक्षिण अफ्रीका के नमीबिया से लाए गए अब तक दो चीते मर चुके हैं। इसके अवाला छह साल के उदय की भी जान जा चुकी है। सुबह करीब 10.45 पर मादा चीता दक्षा को मॉनिटरिंग टीम ने घायल अवस्था में देखा। इसके बाद दक्षा का इलाज किया गया लेकिन करीब 12 बजे मादा चीता की मौत हो गई। नर चीते के हिंसक हमले में मादा चीता की मौत हुई है। इससे पहले भी कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों […]

छत्तीसगढ़ के सभी महाविद्यालयों को नैक मूल्यांकन में लाने का प्रयास : उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल

० उच्च शिक्षा विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच सिल्वर अवार्ड मिलने पर विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई रायपुर। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने उच्च शिक्षा विभाग को ‘‘प्रोजेक्ट असेसमेंट एंड एक्रेडिटेशन‘‘ में राष्ट्रीय स्तर पर स्कॉच सिल्वर अवार्ड से सम्मानित होने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिशा-निर्देश में उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए किए गए प्रयासों के कारण छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग को राष्ट्रीय स्तर पर यह अवार्ड प्रदान किया गया है। उच्च शिक्षा विभाग का यह प्रयास है कि छत्तीसगढ़ के सभी महाविद्यालयों को नैक एक्रेडिटेशन में लाया जाए, इसके लिए मिशन मोड पर कार्य किया […]

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हुए गिरफ्तार, भ्रष्टाचार मामले में इस्लामाबाद कोर्ट में सुनवाई में थे मौजूद

इंटरनेशनल न्यूज़। मंगलवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अर्धसैनिक बलों ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई के लिये इस्लामाबाद हाईकोर्ट में मौजूद थे। इससे एक दिन पहले ही खान ने देश की सेना पर कथित तौर पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था। उनकी पार्टी ने क्रिकेटर से नेता बने 70 वर्षीय खान की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। एक दिन पहले ही सेना ने आरोप लगाया था कि खान खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ निराधार आरोप लगा रहे हैं। पार्टी की वरिष्ठ नेता शिरीन मजारी के अनुसार, लाहौर से संघीय राजधानी […]

छत्तीसगढ़ में कोरोना की रफ्तार थमी, पॉजिटिविटी दर घटकर 2.83 प्रतिशत हुई

० पिछले एक हफ्ते में 2226 मरीज हुए कोरोना से स्वस्थ रायपुर।छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने से अब पॉजिटिविटी दर घटकर 2.83 प्रतिशत हो गई है। एक सप्ताह पहले 1 मई को यह दर 5.2 प्रतिशत थी। विगत 8 मई को प्रदेश भर में हुए कुल 3465 सैंपलों की जांच में 98 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए। राज्य में पिछले एक सप्ताह में 2226 मरीज कोविड-19 से स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में अभी इसके सक्रिय मरीजों की संख्या 790 है। मुंगेली और कोंडागांव जिले में अभी कोरोना संक्रमित एक भी व्यक्ति नहीं है। प्रदेश में 1 मई की स्थिति […]

रेड टीशर्ट में दिखे बाइक चलाते दिखे सीएम, खुद ट्वीट की फोटो

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लाल रंग का शर्ट पहनकर सोशल मीडिया पर चल रहे ‘Drop something Red from your gallery challenge’ में शामिल हुए हैं. इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वयं tweet कर दी. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्विटर पर किए गए tweet में “Drop something Red from your gallery challenge” में भाग लेने की पुष्टि करते हुए दूसरे लोगों से भाग लेने की अपील की. साथ ही उन्होंने अपने फ़ोन से अपनी भागीदारी की पुष्टि की है.

RESULT BREAKING:10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं का कल आएगा रिजल्ट

रायपुर। 10 मई को दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी होगा. स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम दोपहर 12 बजे परिणाम जारी करेंगे.प्रदेश में लगभग 7 लैह विद्याथियों ने थी। माध्यमिक शिक्षा वीके गोयल ने बताया की परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

विवादों के बीच UP में टैक्स फ्री ‘द केरल स्टोरी’ , 12 मई को योगी कैबिनेट एक साथ देखेंगे फिल्म

लखनऊ। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ यूपी में टैक्स फ्री होगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद ट्वीट कर दी। मुख्यमंत्री योगी 12 मई को पूरी कैबिनेट के साथ फिल्म देखेंगे। फिल्म युवतियों को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराए जाने की कहानी कहती है। फिल्म डायरेक्टर सुदिप्तो सेन के निर्देशन में बनी ‘द केरल स्टोरी’ शालिनी, नीमा और गीतांजलि नाम की लड़कियों पर आधारित है, जो नर्स बनने का सपना लिए घर से दूर एक कॉलेज में आती हैं, जहां उनकी मुलाकात आसिफा से होती है। आसिफा एक फंडामेंटलिस्ट है और जैसे-जैसे फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे यह पता चलता है कि वह आईएसआईएस के लिए लड़की भेजने का काम […]