भारत ने ‘ऑपरेशन कावेरी’ को किया बंद ,सूडान से 3,862 लोगों को लाया गया स्वदेश
नई दिल्ली।सूडान में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए शुरू भारत ने ‘ऑपरेशन कावेरी’ अभियान शुक्रवार को समाप्त कर दिया और भारतीय वायु सेना का आखिरी विमान 47 यात्रियों को लेकर स्वदेश लौटा। भारत ने सूडान में सेना तथा एक अर्द्धसैनिक बल के बीच हिंसक झड़पों के बाद वहां से अपने नागरिकों को निकालने के लिए 24 अप्रैल को ऑपरेशन कावेरी शुरू किया था। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारतीय वायु सेना के सी130 विमान के शुक्रवार को आने के साथ ही ‘ऑपरेशन कावेरी’ के जरिए सूडान से 3,862 लोगों को निकाला गया। उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना ने 17 उड़ानों का संचालन किया तथा भारतीय नौसेना […]



