BIG NEWS:सुकमा : DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो नक्सली, हथियार भी बरामद

सुकमा। सुकमा में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी। एसपी सुनील शर्मा की अगुवाई में नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में सर्चिंग के बाद पुलिस ने दो नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि की हैं। इनमे एक नक्सली कमांडर भी शामिल हैं। मारे गए एलओएस नक्सली कमांडर पर आठ लाख रूपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने मौके से ऑटोमेटिक राइफल समेत कई हथियार भी बरामद किये हैं। बता दें कि धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में डीआरजी जवानों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई हैं। नक्सलियों के खिलाफ इस ऑपरेशन की कमान खुद जिला एसपी सुनील शर्मा ने सम्हाल […]

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : आज शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार, 10 मई को डाले जाएंगे मतदान

नेशनल न्यूज़। कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए जोरशोर से जारी प्रचार अभियान सोमवार शाम को समाप्त हो जाएगा और इससे पहले राज्य के तीन प्रमुख राजनीतिक दलों–भाजपा, कांग्रेस और जद(एस)–ने मतदाताओं को रिझाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इन राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों का तूफानी दौरा कर रहे हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में क्रमिक रूप से बदलाव होने की 38 साल पुरानी परंपरा को तोड़ने और दक्षिण भारत में अपने गढ़ को बचाने की कोशिश में जुटी है। वहीं, भाजपा से सत्ता छीनने के लिए कांग्रेस अपनी ओर […]

मणिपुर हिंसा : ड्रोन और हेलीकाप्टर से रखी जा रही नजर, प्रभावित क्षेत्रों से 23 हजार लोगों को निकाला गया

नेशनल न्यूज़। हिंसाग्रस्त मणिपुर के कुछ क्षेत्रों में कर्फ्यू में ढील दिये जाने के बीच हालात पर सेना के कई ड्रोन और हेलीकॉप्टर के जरिये नजर रखी जा रही है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों तक जारी जातीय हिंसा और अराजकता के कारण प्रभावित क्षेत्रों में फंसे करीब 23,000 लोगों को अभी तक निकाला गया है और इन्हें सैन्य छावनियों में भेजा गया है। कुछ हद तक जीवन सामान्य होने पर सेना और असम राइफल्स के कर्मियों ने फ्लैग मार्च किया,लेकिन तनाव स्पष्ट रूप से दिख रहा था। इस बीच राज्यपाल अनुसुइया उइके ने सुरक्षा सलाहकार कुलदीप सिंह और ऑपरेशनल कमांडर आशुतोष […]

एकदंत संकष्टी चतुर्थी आज : भगवान गणेश की करें व्रत एवं पूजा,दूर होंगे सारे कष्ट

हिंदी कैलेंडर के अनुसार ज्येष्ठ का महीना शुरू हो गया है जिसे जेठ का महीना भी कहते हैं. व्रत व उपवास के लिहाज से यह महीना बहुत ही खास और महत्वपूर्ण है. इस माह की शुरुआत भगवान गणेश को समर्पित संकष्टी चतुर्थी व्रत से हो रही है. प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है और ज्येष्ठ माह में यह तिथि आज यानि 8 मई को है. इसलिए आज एकदंत संकष्टी चतुर्थी व्रत रखा जाएगा. इस दिन भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से उनका पूजन करते हैं और कहते हैं कि इस व्रत को रखने से भक्तों […]

पाक की हिमाकत :भारतीय हवाई सीमा में 10 मिनट तक घुसा रहा पाकिस्तानी एयरलाइंस

इंटरनेशनल न्यूज़। भारतीय हवाई सीमा में पाकिस्तान एयरलाइंस का एक विमान 10 मिनट तक घुसा रहा और पंजाब में 120 किलोमीटर की उड़ान के बाद पाकिस्तान लौट गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान की सरकारी विमान सेवा कंपनी की मस्कट से आ रही उड़ान पीके-248 जब 4 मई की रात आठ बजे लैंडिंग के लिए लाहौर हवाई अड्डे पर पहुंची तो वहां भारी बारिश हो रही थी। पायलट ने 8.05 बजे अल्लामा इकबाल अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करने की कोशिश की लेकिन बोइंग 777 विमान अस्थिर हो गया और लैंड नहीं कर सका। द न्यूज ने बताया कि एटीसी के निर्देश पर पायलट ने गो-अराउंड अप्रोच शुरू किया लेकिन […]

बड़ी खबर :पुलिस के हत्थे चढ़े अरनपुर नक्सली वारदात को अंजाम देने वाले 7 नक्सली

दंतेवाड़ा। 26 अप्रैल को अरनपुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आइईडी ब्लास्ट में 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हुए थे। इस मामले में पुलिस ने 7 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अरनपुर में धारा 147, 148, 149, 307, 302, 427, 120 (बी) 25,27 आर्म्स एक्ट, 4, 5 विपअधि0, 13(1), 38(2), 39(2) वि0वि0क्रि0नि0अधि0, धारा 8 (1), (3), (5) छ0ग0 विशेष जन सुरक्षा अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया था। पिछले दिनों पुलिस ने इस घटनाक्रम को अंजाम देने वाले मास्टरमाइंड नक्सली की फ़ोटो भी जारी की थी। फिलहाल पुलिस मास्टरमाइंड नक्सली की तलाश कर रही है।सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर […]

चक्रवात तूफान `मोका `का दिखेगा छत्तीसगढ़ में असर, भारी बारिश की चेतावनी

रायपुर। बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में चक्रवाती तूफान ‘मौका`का असर आगामी दिनों में तेज होने छत्तीसगढ़ में भी असर दिखेगा। मौसम विभाग ने मौका चक्रवात तूफान के चलते देश के कई राज्यों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने 8 मई से 12 मई तक भारी बारिश की संभावना जताई है। आज तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है। सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पश्चिमी हिमालय, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में भी हिमपात संभव है। पंजाब, हरियाणा, तटीय आंध्र प्रदेश, दक्षिण […]

BIG NEWS:2024 के गणतंत्र दिवस परेड में सिर्फ दिखेंगी महिलाएं, मार्च से लेकर बंद दस्ते में शामिल रहेंगी महिलाएं

नई दिल्ली।2024 के गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्त्तव्य पथ पर होने वाले आधिकारिक समारोह में मार्च करने वाली टुकड़ी और बैंड दस्ते में शामिल सभी प्रतिभागी महिलाएं हो सकती हैं और अधिकारी इस तरह के प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं। रक्षा सूत्रों ने इसकी जानकारी दी। रक्षा सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्रालय ने मार्च में 2024 परेड की योजना पर तीनों सेनाओं, विभिन्न मंत्रालयों और विभागों को एक कार्यालय ज्ञापन भेजा है। सूत्रों ने कहा कि ज्ञापन में इस तरह के प्रस्ताव पर विचार किए जाने का उल्लेख किया गया है और कहा गया है कि फरवरी की शुरुआत में रक्षा सचिव की अध्यक्षता में एक ‘‘डी-ब्रीफिंग […]

ACCIDENT BREAKING:मुरादाबाद : पिकअप में सवार होकर जा रहे थे शादी में, ट्रक ने मारी टक्कर,7 की मौत

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में तेज रफ़्तार ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी ,जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। इस घटना में पिकअप में सवार 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। घटना भगतपुर थानाक्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग पिकअप में सवार होकर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया। घायलों को एंबुलेंस से नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। मृतकों में तीन की पहचान हो गई है। इसमें से अशीफा ( 40) दूसरी राबिया(14) तीसरी हनीफा (42) […]

नवोदय विद्यालय कि छात्रा साक्षी जायसवाल स्पेस किड्स इंडिया, स्पेस साइंटिस्ट के ग्रैंड फिनाले में हुए समान्नित

० साक्षी जायसवाल बनी स्पेस यंग साइंटिस्ट, स्पेस किट्स इंडिया चैलेंज प्रतियोगिता चेन्नई 2022-23 में हुए पुरुस्कृत गरियाबंद(राजेंद्र ठाकुर ). ‘स्पेस किड्स इंडिया’ के ‘स्पेस साइंस वर्ग’ में छात्रा साक्षी जायसवाल कक्षा 8वी जवाहर नवोदय विद्यालय पाण्डुका गरियाबंद के प्रतिभाशाली छात्रा हैं। साक्षी जायसवाल की माता पिता दोनों शिक्षक हैं माता गरियाबंद के एकलब्य आवसीय विद्यालय मैनपुर में सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका हैं। पिता डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल बेमेतरा में प्राचार्य हैं। भैय्या भी यंगेस्ट वैज्ञानिक बनकर गरियाबंद कलेक्टर व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से अवॉर्ड ले चुके हैं साक्षी जायसवाल ने ‘स्पेस किड्स इंडिया संस्था ‘के ग्रैंड फिनाले के नौवें संस्करण में ‘स्पेस किड्स इंडिया […]