आज का राशिफल 26 अक्टूबर : वरिष्ठ योग का शुभ संयोग, कर्क, सिंह और धनु राशि के जातको को आज मिलेगा उत्तम लाभ, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, विचारों को स्पष्ट रखना होगा आज रविवार का दिन मेष राशि के जातको के लिए मिलाजुला रहेगा। आपको अपने व्यावसायिक निर्णय लेते समय अपने विचारों को स्पष्ट रखना चाहिए। ऐसे में आपको भविष्य में काफी फायदा होगा। संतान के भविष्य से जुड़ा कोई फैसला आज आप ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आज कुछ कहासुनी और मतभेद हो सकती है। आज आपको अपने माता पिता की सेवा करने का भी अवसर प्राप्त होगा लेकिन आज के दिन आपको फिजूलखर्ची से बचना होगा। वैसे बिजनेस मे कमाई से आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। गणपति को दूर्वा चढ़ाएं। वृषभ राशि, कार्यक्षेत्र में अधिक […]

आज का पंचांग 26 अक्टूबर : आज कार्तिक शुक्ल पंचमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 04, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, शुक्ला, पंचमी, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 09, जमादि उल्लावल 03, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 26 अक्टूबर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। पंचमी तिथि अर्धरात्रोत्तर 05 बजकर 50 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि का आरंभ। ज्येष्ठा नक्षत्र प्रातः 10 बजकर 46 मिनट तक उपरांत मूल नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग प्रातः 06 बजकर 45 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। बव करण सायं 04 बजकर 50 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजे तक वृश्चिक उपरांत धनु राशि पर […]

कही-सुनी (26 OCT-25) : रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम नए साल में खिसका

रवि भोई की कलम से कहते हैं रायपुर में पुलिस कमिश्नर सिस्टम अब 2026 में ही लागू होगा। पहले नवंबर से अमलीजामा पहनाने की कोशिश थी, लेकिन खाका तैयार नहीं हो पाने के कारण मामला आगे खिसक गया। देश के अधिकांश भाजपा शासित राज्यों में पुलिस कमिश्नर सिस्टम है, ऐसे में छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नर सिस्टम का अमल होना तो तय है। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य में पुलिस कमिश्नर सिस्टम लागू करने का श्रेय लेना चाहेंगे। राजधानी रायपुर पुलिस कमिश्नर सिस्टम की चर्चा काफी पुरानी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिखने में सहज और सरल हों, पर निर्णय लेने में तो सख्त हैं। उन्होंने राज्य में […]

Big Breaking :अब 1 नवंबर को ही रायपुर पहुंचेंगे पीएम मोदी, 5 कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 1 नवंबर को रायपुर पहुंचेंगे। पहले उनका दो दिवसीय दौरा तय था, लेकिन अब कार्यक्रम को घटाकर एक दिन का कर दिया गया है। प्रदेश प्रवास के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पांच कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आपको बता दे, कि पीएम मोदी पहले 31 अक्टूबर की शाम रायपुर आने वाले थे, लेकिन बिहार चुनाव में व्यस्तता के चलते अब वे सीधे 1 नवंबर को सुबह रायपुर आएंगे। राज्योत्सव कार्यक्रम की मॉनिटरिंग कर रहे अधिकारियों के अनुसार पीएम मोदी सुबह 7.30 बजे दिल्ली से रवाना होंगे। दिल्ली से वे रायपुर 9.10 बजे पहुंचेगे। एयरपोर्ट से ही पीएम नवा रायपुर स्थित सत्य सांई […]

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में नौ विकेट से हराया, रोहित-कोहली की शानदार साझेदारी ने भारत को दिलाई बड़ी जीत

स्पोर्ट्स न्यूज़। रोहित शर्मा और विराट कोहली की शानदार साझेदारी की मदद से भारत ने तीसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 46.4 ओवर में 236 रन बनाए। जवाब में रोहित शर्मा ने शतक लगाया और कोहली ने अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी हुई जिसके दम पर भारत ने 38.3 ओवर में एक विकेट पर 237 रन बनाकर मैच जीता। ऑस्ट्रेलिया ने हालांकि, तीन मैचों की यह सीरीज 2-1 से अपने नाम की। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर […]

बॉलीवुड के अभिनेता सतीश शाह का निधन, रविवार को होगा अंतिम संस्कार,साराभाई वर्सेस साराभाई से घर-घर में बनाई पहचान

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सतीश शाह का आज निधन हो गया है। भारतीय फिल्म निर्माता और निर्देशक अशोक पंडित ने इस खबर की पुष्टि करते हुए बताया है कि अभिनेता इस दुनिया में नहीं रहे। शनिवार दोपहर किडनी फेलियर के चलते उन्हें हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। शाह के पार्थिव शरीर को अस्पताल में ही रखा गया है। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। सतीश शाह बीते कुछ समय से मीडिया से दूरी बनाए हुए थे। वो काफी समय से ना तो किसी पब्लिक इवेंट में नजर आए थे और ना ही किसी फिल्म में। साल 2014 में उनकी आखिरी फिल्म […]

पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को विश्व में मिली पहचान – मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री साय पंडवानी महासम्मेलन के समापन समारोह में हुए शामिल ० नागरिक कल्याण महाविद्यालय नंदिनी में स्नातकोत्तर कक्षाएं, अछोटी में बीएड महाविद्यालय, मेड़ेसरा को आदर्श ग्राम बनाने, समुदायिक भवन हेतु 20 लाख रुपये एवं सभी पंचायतों में सीसी रोड निर्माण की घोषणा रायपुर।पंडवानी एक ऐसी विधा है, जिसके माध्यम से छत्तीसगढ़ को पूरी दुनिया में पहचान मिली है। हमारे पंडवानी कलाकारों ने न्यूयॉर्क, पेरिस और लंदन तक महाभारत की कथाओं पर आधारित प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है। उन्होंने अपनी कला के माध्यम से न केवल छत्तीसगढ़ की परंपरा को जीवित रखा है, बल्कि भारतीय संस्कृति की आत्मा को वैश्विक मंचों तक पहुँचाया है। पंडवानी आज हमारी लोक […]

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष : पीएम मोदी नवा रायपुर में करेंगे रोड शो, स्टालों के माध्यम से बताएंगे उपलब्धियां

रायपुर। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि नवा रायपुर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का रोड शो होगा। इसके अलावा राज्योत्सव के मौके पर विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। साव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि से बना छत्तीसगढ़ आज विकास, समृद्धि और जनकल्याण के मार्ग पर अग्रसर है। पिछले 25 वर्षों में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग और अधोसंरचना के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। इन्हीं 25 वर्षों की विकास यात्रा और राज्य निर्माण की गाथा को राज्योत्सव स्थल पर विभागीय स्टॉलों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी नवा रायपुर में 5 दिवसीय राज्योत्सव […]

छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, जानिए किन मांगों को लेकर बैठे धरने पर,बस, ऑटो समेत मालवाहकों की थमी रफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ ने अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शनिवार से “स्टेयरिंग छोड़ो, चक्का जाम आंदोलन” की घोषणा कर दी है. महासंघ ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती, तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी और प्रदेशभर में कोई भी यात्री या मालवाहक वाहन सड़कों पर नहीं उतरेंगे. संगठन के सदस्यों ने पहले चक्काजाम करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की समझाइश के बाद वे सड़क किनारे धरना देने लगे. गरियाबंद में भी आज सुबह छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंगठन के अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर देखने को मिल रहा है. नेशनल हाईवे 130 सी डोहेल के पास बड़ी संख्या में ड्राइवर एकजुट […]

स्वास्थ्य मंत्री के गृह ग्राम की ऐतिहासिक उपलब्धि : जिले के खड़गवां सीएचसी को मिला ISO प्रमाणपत्र

रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई उपलब्धि दर्ज करते हुए सरगुजा संभाग का पहला ISO प्रमाणित कोल्ड चेन प्वाइंट बनने का गौरव मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खड़गवां ने हासिल किया है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के गृह ग्राम खड़गवां में उनके सतत प्रयासों और दिशा-निर्देशों के परिणाम स्वरूप संभव हुई है। वहीं इस सफलता के पीछे सीएमएचओ डॉ. अविनाश खरे के कुशल मार्गदर्शन और स्वास्थ्य विभाग की समर्पित टीम की निरंतर मेहनत का अहम योगदान रहा। कोल्ड चेन प्वाइंट खड़गवां को गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली की आवश्यकताओं के पूर्ण अनुपालन में पाया गया है, जिसके चलते इसे ISO सर्टिफिकेशन प्रदान किया गया है। यह […]