बच्चों के साथ मनाया गया स्काउट गाइड फेलोशिप का स्थापना दिवस

रायपुर.भारत स्काउट गाइड फेलोशिप छत्तीसगढ़ के द्वारा आज बाल आश्रम में राष्ट्रीय संरक्षक सत्यनारायण शर्मा की उपस्थिति फैलोशिप का स्थापना दिवस केक काट कर मनाया गया। इस अवसर पर स्काउट गाइड फेलोशिप छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ सुरेश शुक्ला ने सभी उपस्थितजनों से फ़ेलोशिप से जुड़कर समाज की सेवा करने का आग्रह किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय तिवारी ने बताया कि फेलोशिप छत्तीसगढ़ ने कोरोना काल में राजधानी रायपुर में 21दिनों में 23लाख रु के राशन आमजनों को बांटकर उल्लेखनीय योगदान दिया था। कार्यक्रम में उपस्थित गायत्री सिंह सचिव,बबली दता ने बच्चों को चाकलेट का वितरण कर केक खिलाया गया।इस अवसर पर सर्व श्री एल डी दुबे ,श्री परिहार ,महामाया गिल्ड की […]

मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रवास की तैयारियों का लिया व्यापक जायज़ा : सभी तैयारियाँ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश

० प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रवास प्रदेश के लिए गौरव का अवसर, प्रत्येक व्यवस्था हो गरिमामय और त्रुटिरहित – मुख्यमंत्री साय रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी छत्तीसगढ़ प्रवास के मद्देनज़र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का छत्तीसगढ़ आगमन राज्य के लिए गौरव का अवसर है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस दौरान प्रत्येक व्यवस्था उत्कृष्टता का प्रतीक बने और प्रदेश की संस्कृति, आत्मगौरव एवं प्रगति की झलक हर स्थल पर दृष्टिगोचर हो। मुख्यमंत्री श्री साय ने सबसे पहले नवा रायपुर स्थित श्री सत्य साईं हॉस्पिटल […]

जूनियर हॉकी विश्व कप से हटा पाकिस्तान, भारत करेगा मेजबानी ; एफआईएच ने की पुष्टि

स्पोर्ट्स न्यूज़। पाकिस्तान नवंबर और दिसंबर में भारत में होने वाले जूनियर हॉकी विश्व कप से हट गया है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने शुक्रवार को न्यूज एजेंसी पीटीआई के हवाले से इसकी पुष्टि की है। एफआईएच ने कहा कि पाकिस्तान की जगह कौन सी टीम इस वैश्विक टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी इसकी घोषणा जल्द की जाएगी। जूनियर हॉकी विश्व कप का आयोजन 28 नवंबर से 28 दिसंबर तक चेन्नई और मदुरै में होगा। एफआईएच ने बताया, हम इस बात की पुष्टि करते हैं कि पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने एफआईएच को सूचित कर दिया है कि आगामी हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2025 के लिए शुरू में क्वालिफाई करने वाली […]

अबकी बार मोदी सरकार…. जैसे मशहूर विज्ञापन के रचयिता दिग्गज पीयूष पांडे का 70 की उम्र में निधन

मुंबई। भारतीय विज्ञापन जगत के दिग्गज और ओगिल्वी इंडिया के क्रिएटिव लीडर पीयूष पांडे अब हमारे बीच नहीं रहे। 70 साल की उम्र में गुरुवार को उनका निधन हो गया। पांडे को सिर्फ एक विज्ञापन विशेषज्ञ के रूप में ही नहीं बल्कि ऐसी शख्सियत के रूप में याद किया जाता था, जिन्होंने भारतीय विज्ञापन को उसकी अपनी भाषा और आत्मा दी। पीयूष पांडे के निधन को लेकर लेखक और कमीडियन सुहेल सेठ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, “मेरे सबसे प्यारे दोस्त पीयूष पांडे जैसे प्रतिभाशाली व्यक्ति के निधन से मैं बेहद दुखी और स्तब्ध हूं। भारत ने विज्ञापन जगत की एक महान हस्ती […]

रायगढ़ के NRVS फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, 3 मजदूर झुलसे, कई मजदूर घायल

  रायगढ़। रायगढ़ जिला के आज फिर एक प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है। NRVS फैक्ट्री में सुबह फार्नेस ब्लास्ट होने से 3 मजदूर झुलस गए। जिसमें एक मजदूर का गंभीर रूप से झुलसने से उसे रायपुर रेफर किया गया है। वहीं दो मजदूरों को रायगढ़ फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक तराईमाल स्थित NRVS प्लांट में हर दिन की तरह काम चल रहा था। इसी दौरान सुबह तकरीबन 7 बजे SMS फार्नेस में अचानक तेज ब्लास्ट हुआ और पास में काम कर रहे यूपी आजमगढ़ का रहने वाला रामनारायण यादव 40 साल व दो अन्य मजदूर उसकी […]

चुनाव प्रचार के लिए रवाना हुए मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा नुआपाड़ा में बीजेपी की ही होगी जीत

रायपुर। ओडिशा के नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से जॉय ढोलकिया, कांग्रेस से घासीराम माझी और बीजद से स्नेहांगिनी छुरिया मैदान में हैं. छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित 40 भाजपा नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया गया है. इसी कड़ी में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज नुआपाड़ा पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी जॉय ढोलकिया के समर्थन में प्रचार करेंगे. रवाना होने से पहले उन्होंने कहा भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है, वहां बीजेपी की ही जीत होगी.   दिल्ली में कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान की बैठक को गुरु खुशवंत साहेब ने दिखावा बताया. मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का संगठन सृजन महज दिखावा. सब कुछ पहले से सेट है, कांग्रेस […]

भू विस्थापित मांग रहे थे रोजगार, पुनर्वास और मुआवजा, बदले में मिली सशस्त्र बल की लाठियां

० पुलिस अधीक्षक ने दिए घटना की जांच का आदेश, आई पी एस अधिकारी करेंगे जांच कोरबा। कोल इंडिया की सहायक कंपनी साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ( एस ई सी एल ) की गेवरा परियोजना में रोजगार, पुनर्वास और मुआवजा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे भू विस्थापितों पर सी आई एस एफ के जवानों ने लाठी चार्ज कर दिया। इसके बाद आक्रोशित भू विस्थापित दीपका पुलिस थाना पहुंचे और लाठीचार्ज का आदेश देने वाले सी आई एस एफ के अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई को मांग करने लगे। पुलिस ने उनसे लिखित शिकायत ली है। जिला पुलिस अधीक्षक ने शिकायत के तथ्यों की जांच का आदेश […]

दिवाली के बाद आई सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट,देखें कितना कम हुआ भाव

बिजनेस न्यूज़। दिवाली के बाद सोने और चांदी में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। आज यानी 24 अक्टूबर को भी सोने (Gold Price Today) और चांदी (Silver Price Today के भाव में जोरदार गिरावट देखने को मिल रही है। जो तेजी हमें दिवाली तक दोनों की कीमत में देखी थी। अब उतनी ही गिरावट दोनों में आ रही है। Gold Price Today: कितनी है कीमत? सुबह 9.25 बजे एमसीएक्स में 24 कैरेट सोने की कीमत 123,700 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रही है। इसमें 404 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। सोने ने अब तक 123,463 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 123,728 रुपये प्रति […]

कुरनूल बस अग्निकांड में 20 यात्री ज़िंदा जले, 12 लोगों ने कूदकर बचाई जान; जानें कैसे लगी वोल्वो में आग

कुरनूल। आंध्र प्रदेश के कुरनूल में एक स्लीपर बस में आग लग गई। यह बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। एक दोपहिया वाहन से टकराने के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा तड़के सुबह 4 बजे के करीब हुआ है। मृतकों में एक बाइक सवार भी शामिल है। इसकी जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 41 लोग सवार थे, जब मोटरसाइकिल बस से टकरा गई और उसका ईंधन कैप खुला होने के कारण बस के नीचे घिसट गई, जिससे आग लग गई। यह बस हैदराबाद से बेंगलुरु जा रही थी। इस बस […]

अब प्राकृतिक आपदाओं से पहले मिलेगी चेतावनी,सचेत’, ‘दामिनी’ और ‘मेघदूत’ ऐप बनेंगे सुरक्षा कवच

रायपुर। अब बाढ़, आकाशीय बिजली, चक्रवात, भूकंप और लू जैसी आपदाओं की जानकारी लोगों को पहले ही मिल सकेगी। भारत सरकार ने समय रहते अलर्ट देने के लिए ‘सचेत’, ‘दामिनी’ और ‘मेघदूत’ मोबाइल ऐप विकसित किए हैं, जिन्हें गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। आपदा संबंधी किसी भी स्थिति में तत्काल मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1070 भी जारी है। आकाशीय बिजली से सबसे ज्यादा जान-माल की हानि होती है। ऐसे में ‘दामिनी ऐप’ बिजली गिरने के खतरे का 10-30 किलोमीटर पहले अलर्ट दे देता है और बचाव के उपाय भी बताता है। वहीं ‘मेघदूत ऐप’ किसानों के लिए बेहद उपयोगी है, क्योंकि यह […]