छत्तीसगढ़ में रिक्त दो राज्यसभा सीटों के लिए अधिसूचना कल होगी जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की कुल 5 सीटों में से 2 सीटें आगामी 09 अप्रैल 2026 को रिक्त होने जा रही हैं। ये सीटें वर्तमान सदस्यों कवि तेजपाल सिंह तुलसी और फूलो देवी नेताम के कार्यकाल पूर्ण होने के कारण खाली होंगी। राज्यसभा द्विवार्षिक निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 18 फरवरी को प्रेस नोट के माध्यम से की गई थी। इसके अनुसार: अधिसूचना जारी होने की तिथि: 26 फरवरी 2026 नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि: 05 मार्च 2026 नामांकन पत्रों की संवीक्षा: 06 मार्च 2026 नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 09 मार्च 2026 मतदान: 16 मार्च 2026, सुबह 09 बजे से शाम 04 बजे […]



