स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार का बड़ा यू-टर्न: प्रीपेड व्यवस्था खत्म, पुराने सिस्टम की वापसी; छत्तीसगढ़ में भी बढ़ी हलचल
रायपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। लगातार मिल रही शिकायतों, तकनीकी खामियों और उपभोक्ताओं के विरोध के बाद राज्य सरकार ने स्मार्ट मीटरों की अनिवार्य प्रीपेड व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब उपभोक्ताओं को पहले बिजली उपयोग करने और बाद में बिल भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। ऊर्जा विभाग के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड मोड पर संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड मीटर के बीच चयन की स्वतंत्रता भी दी गई है। सरकार के इस निर्णय को बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा […]



