सिटी ऑफ ड्रीम्स में 11 हजार दीपकों से जगमगाई दिवाली — प्रेम, एकता और प्रकाश का अद्भुत संदेश

  ० कचना स्थित सिटी ऑफ ड्रीम्स सोसाइटी के परिवारों ने मिट्टी के 11 हजार दीपक जलाकर अंधकार पर प्रकाश और नफरत पर प्रेम की जीत का संदेश दिया रायपुर। दिवाली के पावन अवसर पर कचना स्थित सिटी ऑफ ड्रीम्स सोसाइटी में सोमवार की शाम रोशनी और सौहार्द का अद्भुत संगम देखने को मिला। सोसाइटी के सैकड़ों परिवारों ने मिलकर 11,000 मिट्टी के दीपक जलाए और समाज को एक सुंदर संदेश दिया — अंधकार पर प्रकाश, नफरत पर प्रेम की विजय। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक भारतीय संस्कृति के प्रतीक मिट्टी के दीपकों को पुनः अपनाना और समाज में एकता, शांति एवं पर्यावरण-स्नेह का भाव जागृत करना था। सोसाइटी परिसर […]

छत्तीसगढ़ में दीवाली में भी छाए रहेंगे बादल, कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के बाद अब तापमान में गिरावट आ रही है. सुबह और शाम कई इलाकों में कोहरा छा रहा है और गुलाबी ठंड का एहसास होना भी शुरू हो गया है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में ठंड की बढ़ोतरी के लिए हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि, छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून का दौर अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, […]

जुआ खेल रहे युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस, भागते हुए कुंए में गिरा, मौत के बाद ग्रामीणों ने थाने में मचाया हंगामा

सूरजपुर। सूरजपुर के जयनगर थाना क्षेत्र के कुंज नगर में पुलिस ने जुआ खेलने की सूचना पर छापा मारा। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, वहां मौजूद जुआरी भागने लगे। इसी अफरातफरी में एक युवक भागते हुए पास के कुएं में गिर गया। गहराई ज्यादा होने के कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में तनाव फैल गया। सैकड़ों ग्रामीण थाने की ओर कूच कर गए और देखते ही देखते जयनगर थाने में तोड़फोड़ शुरू कर दी। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही और दबाव बनाकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे […]

करमा महोत्सव हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का प्रतीक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० मुख्यमंत्री सोहरई करमा महोत्सव 2025 में हुए शामिल,ग्राम कण्डोरा में करमा अखरा निर्माण के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा ० रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद, प्रांतीय शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम कण्डोरा में आयोजित महासम्मेलन (सोहरई करमा महोत्सव 2025) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कुनकुरी में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया तथा ग्राम पंचायत कण्डोरा में 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रौतिया भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री साय ने समाज की मांग […]

राजभवन में हुआ दीपावली मिलन समारोह,राज्यपाल डेका ने सभी अधिकारियों -कर्मचारियों को दी शुभकामनाएं

  रायपुर। राजभवन में दीपावली पर्व के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका के मुख्य आतिथ्य में राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। राज्यपाल ने सभी को सुख, शांति एवं समृद्धि की शुभकामनाएं दी। राजभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी राज्यपाल को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी उपस्थित थीं। दीपावली मिलन समारोह में पद्मश्री श्रीमती उषा बारले ने पंडवानी कार्यक्रम की रंगारंग प्रस्तुति दी। समारोह में राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

रामनगरी पहुंचे प्रभु श्रीराम का 29 लाख दीये जलाकर किया गया स्वागत; गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड

  अयोध्या। प्रभु राजा राम अयोध्या पहुंच गए। उनके आगमन पर पूरी अयोध्या रोशनी से नहा उठी। दीपोत्सव पर अयोध्या के नाम दो विश्व कीर्तिमान दर्ज हुए। पहले में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर 26. 11 लाख दीये जलाए गए। ड्रोन से दीपों की गणना के बाद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ओर से स्वप्निल दंगारीकर व कंसल्टेंट निश्चल बरोट ने नए कीर्तिमान की घोषणा की। यह लगातार नौवीं बार विश्व रिकॉर्ड बना है। सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही सहित अन्य इस अद्भुत व अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बने। वहीं दूसरा रिकॉर्ड सरयू आरती का रहा, जिसमें एक साथ 2100 वेदाचार्यों ने हिस्सा लिया। […]

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा बने पेरेंट्स, बेटे को दिया जन्म, पोस्ट के जरिए बांटी खुशियां

एंटरटेनमेंट न्यूज़। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बेटे को जन्म देकर पति राघव चड्डा और अपने फैंस दीवाली का तोहफा दिया है। पति राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि वह मां बन गई हैं। आइए देखते हैं राघव चड्ढा ने पोस्ट में और कौन सी जानकारी दी है? इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए राघव चड्ढा ने लिखा है ‘मेरा बेटा अब मेरे पास है। बाहें और हमारे दिल भरे हुए हैं। पहले हम दोनों थे, अब हम पूरे हैं।’ राघव चड्ढा ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में एक नजर का निशान बनाया है। कई यूजर्स इस पोस्ट को लाइक कर रहे हैं और […]

छोटा जिला, बड़ी पहचान — कोरिया ने देशभर में चमकाई छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठा

0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के विज़न को साकार करने में कोरिया बना अग्रणी, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित   रायपुर। भारत के जनजातीय अंचलों से उठ रही एक नई आवाज़ ने आज देश का ध्यान खींचा है — यह आवाज़ है छत्तीसगढ़ के छोटे से लेकिन ऊर्जावान जिले कोरिया की, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के विज़न को धरातल पर साकार करने की दिशा में उल्लेखनीय कदम बढ़ाया है। राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री जनमन योजना और आदि कर्मयोगी अभियान के सफलतम क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को “सर्वश्रेष्ठ राज्य” घोषित किया और कोरिया जिले […]

उदयपुर ब्लॉक में आयोजित 9वां पीईकेबी फुटबॉल टूर्नामेंट, 24 टीमों के 360 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

  ० चर्चा टीम बनी विजेता, अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर पहल के तहत हुआ आयोजन   अंबिकापुर। राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के अंतर्गत आयोजित पी.ई.के.बी. फुटबॉल टूर्नामेंट 2025 का भव्य समापन परसा स्थित शहीद वीर नारायण खेल मैदान में हुआ। इस टूर्नामेंट का आयोजन आदर्श टाइगर यूथ क्लब परसा, ग्राम पंचायत परसा एवं अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से किया गया। इस वर्ष टूर्नामेंट में कुल 24 टीमों ने भाग लिया, जिसमें 360 खिलाड़ियों ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। यह आयोजन वर्ष 2015 से लगातार किया जा रहा है और हर वर्ष दर्शकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही […]

दीवाली के मौके पर धान‌ के बालियो से सजा जैतू साव मठ का गर्भ गृह

  रायपुर। श्री जैतूसाव मठ पुरानी बस्ती रायपुर में दीवाली पर्व इस वर्ष बड़े धुमधाम से मनाया जा रहा है, भगवान श्री रामचन्द्र को सोने के आभूषण धारण कराया गया है साथ में विशेष रूप से पुरे गर्भगृह को धान कि बालियों से सजाया गया है छत्तीसगढ को धान का कटोरा कहा जाता है और अन्नपूर्णा के रूप में हम धान को‌ मानते है गोवर्धन पुजन 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा. जिसकी तैयारी बडे रूप से चल रहा है 56 भोग के लिए 3 दिन पहले से ही छत्तीसगढ़ी कलेवा पपची‌ ठेठरी खुरमी नमकीन सकरपारा अईरसा लौंगफुल कुसली सेव इत्यादि मंदिर मे बनना शुरू हो गया है, इस बार पिछले […]