उत्तर बंगाल में बारिश का कहर: सड़कें-पुल ध्वस्त, सिक्किम से टूटा संपर्क , अब तक 20 की मौत; कल CM करेंगी दौरा

दार्जीलिंग। उत्तर बंगाल और सिक्किम में लगातार हो रही भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। दार्जिलिंग और कालिम्पोंग जिलों में पुल टूटने, भूस्खलन और बाढ़ से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई लोग लापता हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस मूसलाधार बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और सिक्किम में हुआ है। बारिश के चलते मिरिक और सुकिया इलाके में कई जगह भूस्खलन हुआ है। दार्जिलिंग जिले के मिरिक में लैंडस्लाइड से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई है। सड़कों पर कई जगह मलबा जम गया है और यातायात पूरी तरह […]

CG Accident Breaking : कवर्धा में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक से टकराई बोलेरो, 5 की मौत, 1 घायल

कवर्धा। कवर्धा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 1 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जानकारी के अनुसार, घटना चिल्फी थाना क्षेत्र के अकलघरिया के पास की है। बताया घटना करीब शाम पांच बजे की है। रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से बोलेरो टकरा गई। हादसे में 1 ड्राइवर 3 शिक्षिका और एक अन्य की मौत हो गई। जबकि 1 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर […]

छत्तीसगढ़ की धरती सदा से रही है साहित्य और संस्कृति की धरा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी की पावन भूमि पर हुआ राज्य स्तरीय युवा कवि सम्मेलन का आयोजन रायपुर। छत्तीसगढ़ की साहित्यिक, सांस्कृतिक और कलात्मक परंपराओं को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से विगत रात्रि आयोजित राज्य स्तरीय युवा कवि सम्मेलन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रभु श्रीराम के ननिहाल और माता शबरी की पावन भूमि को नमन करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती सदा से साहित्य और संस्कृति की धरा रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाकवि कालिदास ने इसी धरती पर मेघदूत जैसे अमर काव्य की रचना की, वहीं गजानन माधव मुक्तिबोध और पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जैसे यशस्वी साहित्यकारों […]

सामाजिक विकास का मूलमंत्र है शिक्षा, शिक्षा के बिना है जीवन अधूरा – मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन में हुए शामिल रायपुर। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा केवल नौकरी प्राप्त करने का साधन नहीं, बल्कि सफल जीवन का मार्ग है। सामाजिक विकास का मूलमंत्र शिक्षा है। चाहे जीवन जीने की कला हो, व्यापार हो, कृषि हो या कोई अन्य क्षेत्र — हर क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका है।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार प्रारंभ से ही राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर […]

बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति का ज्ञान भी कराना आवश्यक हैः श्री देवांगन

० लाल मैदान दशहरा उत्सव में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा वासियों को दी बधाइयां, बारिश के बावजूद भी लाल मैदान पर हजारों लोग पहुंचे कोरबा। बच्चों की शिक्षा ठीक से कराएं। शिक्षा के साथ अपनी संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। इससे व्यक्ति चरित्रवान व संस्कारवान बनता है। आने वाली पीढ़ी में भी सनातन धर्म की समझ हो। यह बातें दर्री में लाल मैदान दशहरा उत्सव में मुख्य अतिथि की आसंदी से, आबकारी, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कही। श्री देवांगन ने दशहरा उत्सव में कोरबा वासियों को बधाई देते हुए कहा कि यहां की 35 वर्षों से अधिक गरिमामय परंपरा की वजह […]

चक्रवात शक्ति समुद्र में मचा रहा उथल-पुथल,100 किमी की रफ़्तार से चल रही हवाएं, महाराष्ट्र-गुजरात में अलर्ट

दिल्ली। मानसून के बाद अरब सागर में उठा सीजन का पहला चक्रवात शक्ति समुद्र में उथल-पुथल मचा रहा है। समुद्र को मथ रहे इस चक्रवात में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, जो और तेज हो सकती हैं। यह ओमान और पाकिस्तान को ओर बढ़ रहा है और इसके भारत के तट से टकराने की संभावना कम है। इसके बावजूद इसके प्रभाव से महाराष्ट्र और गुजरात के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जिसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बंगाल के इन जिलों में रेड अलर्ट भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि पश्चिमी झारखंड और दक्षिण बिहार, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश […]

छत्तीसगढ़ को मिला पहला राष्ट्रीय राजमार्ग टनल : सिर्फ 12 महीनों में निर्माण कार्य पूरा, विकास की राह में ऐतिहासिक उपलब्धि

० प्रदेश की प्रगति की रीढ़ है सड़क अधोसंरचना, 2.79 किमी लंबी सुरंग बनेगी विकास की नई राह – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर। छत्तीसगढ़ ने आज बुनियादी ढाँचे के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने सिर्फ 12 महीनों में राज्य की पहली राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग (लेफ्ट हैंड साइड) का निर्माण कर लिया है। यह ब्रेकथ्रू इंजीनियरिंग की दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ आमजन के जीवन और राज्य के आर्थिक विकास को नई दिशा देने वाला है। 2.79 किलोमीटर लंबी यह टनल रायपुर–विशाखापट्टनम आर्थिक गलियारे (NH-130CD) का हिस्सा है, जिसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अभनपुर परियोजना कार्यान्वयन इकाई द्वारा […]

छत्तीसगढ़ में आज भी बरसेंगे बादल, कई हिस्सों में जमकर बारिश होने की संभावना, अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश की राजधानी रायपुर समेत कई अन्य जिलों में लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में जमकर बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, बलरामपुर, कोरिया, सूरजपुर, सरगुजा, मनेन्द्रगढ़ और जशपुर जिले में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकांश जिलों में आकाशीय बिजली के […]

नारी ही सृष्टि का आधार, समाज की धुरी और प्रेरणा है: राज्यपाल डेका

० क्षत्रिय समाज की वीरांगनाओं के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल हुए राज्यपाल रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका आज सरोना में आयोजित विराट क्षत्रिय दशहरा मिलन समारोह एवं वीरांगना राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने समाज में नारी शक्ति की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि मातृशक्ति परिवार को एक सूत्र में बांधने और समाज की नैतिक दिशा तय करने का कार्य करती है। राज्यपाल ने कहा कि नारी जीवन का वह आधार है, जिसके बिना मानव अस्तित्व की कल्पना असंभव है। उन्होंने नारी की तुलना जल से करते हुए कहा कि जिस प्रकार पानी के बिना जीवन असंभव है, उसी प्रकार […]

कही-सुनी (05 OCT-25) : कार्यकर्ताओं की पीड़ा हरने छह मंत्रियों की ड्यूटी

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बने करीब-करीब दो साल होने को हैं। दो साल में भाजपा ने लोकसभा से लेकर पंचायत चुनाव तक जीत लिया। सभी जगह ट्रिपल इंजन की सरकार हो गई। इसके बाद भी संगठन को कार्यकर्ताओं की नाराजगी की शिकायत मिल रही है। अब पहले चरण में छह अक्टूबर से विष्णुदेव साय के छह मंत्री एक -एक दिन बैठकर कार्यकर्ताओं का दुःख-दर्द सुनेंगे और उसे हल करेंगे। पहले दिन छह अक्टूबर को राजस्व और उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा प्रदेश भाजपा कार्यालय में दोपहर को तीन घंटे बैठेंगे। इनके बाद अगले दिन स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की पारी है। ऐसे ही […]