डॉ. रमन सिंह की कोयंबटूर में सर्जरी, विधानसभा संचालन की कमान कौशिक और धर्मजीत को

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह इलाज के सिलसिले में तमिलनाडु के कोयंबटूर पहुंचे हैं। मंगलवार को उनकी रीढ़ (कमर) की हड्डी की मेजर सर्जरी निर्धारित है। वे पिछले कुछ समय से वहीं उपचार करा रहे थे। डॉ. सिंह की अनुपस्थिति में विधानसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी वरिष्ठ विधायकों धरमलाल कौशिक और धर्मजीत सिंह को सौंपी गई है। सत्र के दौरान दोनों नेता प्रश्नकाल, ध्यानाकर्षण सूचनाओं और अन्य विधायी कार्यों का संचालन करेंगे। उनकी सहायता के लिए सभापति तालिका (Panel of Chairmen) भी गठित की गई है, जो आवश्यकतानुसार सदन की कार्यवाही में सहयोग देगी।  

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: एविएशन सेक्टर को मिलेगा बढ़ावा , अंडरग्राउंड होगी राजधानी की बिजली, मेट्रो ट्रेन चलाने सर्वे एजेंसी तय

  छत्तीसगढ़ सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में पेश किया। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने राज्य के समग्र विकास पर जोर देते हुए यह बजट प्रस्तुत किया। बजट में अवसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, जल संसाधन और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। 1. एविएशन सेक्टर में बड़ा निवेश बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 80 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान। कोरबा में एयर स्ट्रिप के उन्नयन के लिए बजट में राशि का प्रावधान। ‘सीजी वायु योजना’ की शुरुआत और इसके लिए 30 करोड़ रुपये का प्रावधान। उद्देश्य: राज्य में हवाई संपर्क मजबूत करना और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाना। 2. रायपुर और नया रायपुर में […]

छत्तीसगढ़ बजट 2026: स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ी पहल, तीन नए मेडिकल कॉलेज खोलने का ऐलान

  छत्तीसगढ़ सरकार ने आज 2026-27 का बजट “संकल्प” थीम के तहत पेश किया। इस बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले किए गए हैं। कुल बजट का आकार लगभग 1,72,000 करोड़ रुपए रखा गया है। तीन नए मेडिकल कॉलेज कहाँ खुलेंगे वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट भाषण में घोषणा की कि प्रदेश में तीन नए सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। ये कॉलेज निम्नलिखित स्थानों पर होंगे: कुनकुरी (जशपुर जिला) मनेन्द्रगढ़ (कोरिया जिला) दंतेवाड़ा (दंतेवाड़ा जिला) ये नए मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुँच सुनिश्चित करेंगे और स्थानीय युवाओं को मेडिकल शिक्षा के अवसर प्रदान करेंगे। निर्माण के लिए वित्तीय प्रावधान सरकार […]

Spicejet Emergency Landing: दिल्ली में SpiceJet की आपात लैंडिंग,चिंगारी दिखने के बाद सुरक्षित उतारी गई उड़ान

दिल्ली। इंजन में खराबी के कारण दिल्ली से लेह जा रही फ्लाइट को वापस दिल्ली लौटाए जाने की खबर है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मंगलवार सुबह लेह जाने वाले स्पाइसजेट के एक विमान को राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षित उतारा गया। फ्लाइट नंबर एसजी121 में लगभग 150 लोग सवार थे। यह विमान बोइंग कंपनी का था। बोइंग 737 मॉडल के इस विमान के इंजन में चिंगारी देखे जाने के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इस मामले में स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली से लेह जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी के कारण विमान को दिल्ली लौटाना पड़ा। प्रवक्ता के अनुसार, आपात […]

छत्तीसगढ़ “SANKALP” बजट 2026-27: इंद्रावती बैराज से लेकर 250 महतारी सदन तक, बड़े विकास प्रावधान

  रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। ज्ञान और गति के बाद इस बार बजट की थीम “संकल्प” पर आधारित है। संकल्प का मतलब S – समावेशी विकास A – अधोसंरचना N – निवेश K – कुशल मानव संसाधन A – अन्त्योदय L – लाइवलीहुड P – पॉलिसी से परिणाम तक प्रमुख प्रावधान इंद्रावती बैराज: मटनार और देउरगांव में 24 करोड़ की लागत से निर्माण, 68 करोड़ की स्वीकृति 250 महतारी सदन: 75 करोड़ का प्रावधान बस्तर और सरगुजा में डॉक्टर भर्ती और रोड कनेक्टिविटी बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा: 10 करोड़ का प्रावधान बूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन […]

Budget 2026 Live : छत्तीसगढ़ का 1.72 लाख करोड़ का बजट ,इस बार “संकल्प” थीम पर आधारित है बजट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में पेश किया। यह साय सरकार का तीसरा बजट है और इस बार की थीम “संकल्प” पर आधारित है। बजट का कुल आकार ₹1,72,000 करोड़ है। संकल्प का अर्थ S – समावेशी विकास A – अधोसंरचना N – निवेश K – कुशल मानव संसाधन A – अन्त्योदय L – लाइवलीहुड P – पॉलिसी से परिणाम तक मुख्य प्रावधान बस्तर एजुकेशन हब: 100 करोड़ रुपये का प्रावधान बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम आयोजन: 5 करोड़ रुपये का प्रावधान महिलाओं के लिए विशेष योजनाओं पर जोर बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री ने बंगले स्थित मंदिर में […]

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने बजट से पहले मंदिर में पूजा की, विधानसभा में पेश करेंगे तीसरा बजट

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करने से पहले मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। पूजा के बाद वे सीधे विधानसभा के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:30 बजे बजट पेश करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह बजट प्रदेश के समग्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि नई विधानसभा भवन में पेश हो रहा यह सरकार का तीसरा बजट विकसित और समृद्ध छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए सरकार के विज़न को और मजबूती देगा। इस बार का बजट प्रशासनिक सुधार, डिजिटल गवर्नेंस और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर केंद्रित रहने की […]

होलाष्टक 2026: 8 दिनों में क्या करें और क्या नहीं, जानें इसे अशुभ मानने का कारण

  होलाष्टक 24 फरवरी, मंगलवार से शुरू हो रहा है। होलाष्टक का अर्थ है होली से पहले के आठ दिन, जिन्हें हिंदू धर्म में अशुभ अवधि माना गया है। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य वर्जित माने जाते हैं। फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी से होलाष्टक शुरू होता है और पूर्णिमा पर समाप्त होता है। होलाष्टक में क्या नहीं करना चाहिए? सगाई, नामकरण, विवाह, मुंडन जैसे 16 संस्कार इस दौरान न करें। नया वाहन, मकान या प्रॉपर्टी खरीदना शुभ नहीं माना जाता। नया बिजनेस शुरू करने से बचें। ग्रहों की उग्रता इसका प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। गृह निर्माण और गृह प्रवेश इस दौरान न करें। नौकरी बदलने […]

रांची-दिल्ली एयर एम्बुलेंस हादसा: चतरा में विमान क्रैश, मरीज समेत 7 फ्लाइट में सवार लोगों की लिस्ट आई सामने

  रांची। झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मरीज, डॉक्टर और क्रू मेंबर समेत सभी सात लोगों की मौत हो गई। विमान ने रांची से उड़ान भरी थी और दिल्ली जा रहा था। उड्डयन नियामक DGCA ने मामले की जांच के लिए Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) को निर्देश दिए हैं। आंधी-तूफान बना हादसे की वजह? चतरा की डीसी कीर्तिश्री जी के अनुसार, तेज आंधी-तूफान के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। डॉक्टरों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सभी सात लोगों को मृत घोषित किया। एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि हादसे की सूचना रात करीब […]

अमेरिका में बर्फीले तूफान का कहर: 5600 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, कई शहरों में इमरजेंसी घोषित

  इंटरनेशनल न्यूज़। अमेरिका इन दिनों भीषण बर्फीले तूफान की चपेट में है। सोमवार को Maryland से लेकर Maine तक भारी बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे ट्रांसपोर्ट, स्कूल और कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुए। लाखों लोगों को घरों में रहने की सलाह दी गई है। 10 साल का सबसे शक्तिशाली तूफान मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पिछले एक दशक में यह सबसे तेज तूफान है। मेट्रोपॉलिटन नॉर्थईस्ट के कई हिस्सों में 2 फीट (करीब 60 सेंटीमीटर) से अधिक बर्फ गिरी। बर्फबारी के चलते परिवहन व्यवस्था ठप हो गई और United Nations को भी सुरक्षा परिषद की बैठक टालनी पड़ी। न्यूयॉर्क समेत कई शहरों में इमरजेंसी अधिकारियों ने कई शहरों में आपातकाल […]