Big News : IAS रीता शांडिल्य बनी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की नई अध्यक्ष

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) को नया स्थायी अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना शुक्रवार को जारी की, जिसके तहत 2002 बैच की रिटायर्ड IAS अधिकारी रीता शांडिल्य को आयोग का स्थायी अध्यक्ष बनाया गया है। रीता शांडिल्य इससे पहले आयोग की कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम कर रही थीं और अब उन्हें स्थायी जिम्मेदारी सौंपी गई है। रीता शांडिल्य छत्तीसगढ़ प्रशासनिक सेवा की एक अनुभवी अधिकारी रही हैं। सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें CGPSC में कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी। अब सरकार ने उन्हें स्थायी अध्यक्ष नियुक्त कर आयोग की जिम्मेदारियों को मजबूती से संभालने […]

10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे NHM कर्मचारियों के लिए चेतावनी आदेश जारी, काम पर नहीं लौटने पर होगी कार्रवाई

रायपुर। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे NHM कर्मचारी अगर काम पर नहीं लौटे तो उनके खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी. इसका आदेश लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी सीएमएचओ को जारी कर दिया है. आदेश पत्र में कहा गया है कि आदेश के बाद भी अधिकांश जिलों में NHM अधिकारी-कर्मचारी कार्यालय नहीं पहुंच रहे हैं, जो लोकहित के विरुद्ध है और अनुचित है. कार्यालय में उपस्थित नहीं होने पर कर्मचारी को नोटिस जारी करें, जिसमें लिखा हो कि उपस्थित नहीं होने की स्थिति में उनकी सेवा समाप्त की जाएगी. सभी सीएमएचओ को यह भी निर्देशित किया गया है कि अनुपस्थित अधिकारी कर्मचारियों के […]

चक्रधर समारोह 2025 : शास्त्रीय नृत्य और गायन की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजी संध्या

रायपुर।रायगढ़ में जारी 40वें चक्रधर समारोह के दूसरे दिन देशभर के विख्यात कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में शास्त्रीय गायन, भारतनाट्यम, कथक, ओडिसी और लोकगायन की विविध छटा बिखरी। दिल्ली से आए प्रख्यात शास्त्रीय गायक पंडित उदय कुमार मल्लिक ने दरभंगा घराने की परंपरा से जुड़ी ध्रुपद शैली का अनुपम गायन प्रस्तुत कर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। उनकी मधुर और गूंजती तान ने संगीत प्रेमियों को रसविभोर कर दिया। भिलाई की नृत्यांगना एवं भरतनाट्यम गुरु डॉ. राखी रॉय और उनकी टीम ने भरतनाट्यम की पारंपरिक गरिमा, गहन अभिव्यक्ति और अद्भुत लय-ताल का संगम प्रस्तुत किया। भगवान शिव के नटराज स्वरूप, अर्धनारीश्वर और […]

खेलों में भी हासिल करना है ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ का दर्जा – अरुण साव

० राष्ट्रीय खेल दिवस आयोजन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री ० ’हर गली हर मैदान, खेले सारा हिंदुस्तान’ के नारे से गूंजा ऑडिटोरियम,रायपुर प्रीमियर लीग का होगा आयोजन, श्री साव ने की घोषणा रायपुर। उप मुख्यमंत्री तथा खेलकूद एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव आज राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय खेल दिवस के आयोजन में शामिल हुए। ‘हॉकी के जादूगर’ के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर पूरे देश में आज राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस पर विविध आयोजनों के बीच उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के […]

महाविद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 5 सितंबर तक,मंत्री टंक राम वर्मा की पहल पर बढ़ाई गई अंतिम तिथि

रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राज्य के सभी शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि में वृद्धि कर दी गई है। उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि 5 सितंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि पूर्व में उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 14 अगस्त 2025 निर्धारित की गई थी। सीट रिक्त रहने की स्थिति को देखते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि […]

जनता का बढ़ा भरोसा : इंडिया टुडे–MOTN सर्वे में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को गृह राज्य में 41.9% जनता का विश्वास, बड़े राज्यों में दूसरा स्थान

० फरवरी 2025 की तुलना में 2.9% की बढ़ोतरी : सुशासन तिहार और विकास योजनाओं ने मुख्यमंत्री साय को दिलाया सर्वे में ऊँचा स्थान ० मुख्यमंत्री साय की ईमानदार और सौम्य छवि, त्वरित निर्णय क्षमता और जनता से सीधा जुड़ाव बने सफलता के आधार रायपुर। इंडिया टुडे–C Voter के Mood of the Nation (MOTN) Survey में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कामकाज को लेकर जनता का भरोसा लगातार बढ़ता दिख रहा है। अगस्त 2025 के सर्वेक्षण में उनके गृह राज्य के 41.9 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने उनके कार्य को संतोषजनक बताया है, जो फरवरी 2025 के 39 प्रतिशत से बढ़कर दर्ज हुआ है। यानी महज़ छह महीनों में मुख्यमंत्री […]

जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में एक MBBS स्टूडेंट ने लगाई फांसी, कॉलेज में सनसनी

जगदलपुर। जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में एक MBBS स्टूडेंट ने हॉस्टल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे कॉलेज में सनसनी फैल गई है. मृतक छात्र को देर रात करीब उसके रूममेट ने फंदे पर लटका देखा, जिसके बाद उसने तत्काल अन्य छात्रों को बुलाकर उसे फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, छात्र का नाम ज्ञानेंद्र मिश्रा है और वह कानपुर से हाल ही में जगदलपुर जिले के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने आया था और MBBS प्रथम वर्ष का छात्र था. मृतक छात्र कॉलेज के हॉस्टल में ही रहता था. लेकिन अचानक […]

ModernTech Corp को छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने किया आमंत्रित

रायपुर। ModernTech Corp को छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने आमंत्रित किया गए है, सीएम साय ने x में बताया, ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस की अग्रणी कंपनी ModernTech Corp. को छत्तीसगढ़ में ईवी चार्जिंग मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए आमंत्रित किया। यह पहल स्वच्छ ऊर्जा लक्ष्यों को गति देगी और सतत परिवहन अवसंरचना के निर्माण में सहायक होगी। कल सीएम साय ने KITA चेयरमैन जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट किम की ह्यून से सार्थक चर्चा की थी। 77,000+ सदस्यों वाले दक्षिण कोरिया के इस सबसे बड़े व्यापार संगठन के साथ, निवेश, तकनीकी सहयोग और स्किलिंग के माध्यम से छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की […]

कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह ,कहा- ‘पीएम मोदी और उनकी मां को अपशब्द के लिए माफी मांगें राहुल गांधी’

दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बिहार में विपक्षी गठबंधन के एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल की घटना की निंदा की। शाह ने कहा, ‘कांग्रेस नेताओं ने अपनी ‘घुसपैठिया बचाओ यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की मां के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करके बेहद निंदनीय कृत्य किया है। मैं इसकी निंदा करता हूं। हर कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहे हैं।’ शाह ने कहा, ‘दो दिन पहले जो हुआ, उससे सभी को दुख पहुंचा है। पीएम मोदी की मां ने एक गरीब घर में जीवन जिया, अपने बच्चों […]

राहुल गांधी ने PM मोदी को कहे अपशब्द,विरोध में भाजपा का हल्लाबोल, कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में घुसकर की तोड़फोड़

पटना। राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने के मामले ने तुल पकड़ लिया है। इस घटना के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता और कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह पटना में सड़क पर उतर आए और जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने सदाकत आश्रम तक मार्च किया और राहुल गांधी तथा इंडिया गठबंधन के अन्य नेताओं के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में कथित तौर पर तोड़फोड़ की गई। भाजपा ने इस घटना को गंभीर बताया और कहा कि मंच से प्रधानमंत्री को गाली देना सिर्फ व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि पूरे […]