सुप्रीम कोर्ट ने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर जारी किया नोटिस, केंद्र और लद्दाख से मांगा जवाब

  नई दिल्ली। लेह हिंसा के बाद सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी। सर्वोच्च न्यायालय ने आज मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 14 अक्टूबर को होगी। सोनम वांगचुक को लेह हिंसा के बाद 26 सितंबर को हिरासत में लिया गया था। सोनम वांगचुक पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें जोधपुर जेल भेजा गया है। सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस अरविंद कुमार और एनवी अंजारिया ने मामले पर सुनवाई की। इस दौरान […]

कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसा के बाद लगा 36 घंटे का कर्फ्यू, इंटरनेट और सोशल मीडिया भी बंद

कटक। ओडिशा के कटक शहर में दुर्गा पूजा के पंडालों की मूर्ति विसर्जन के दौरान हुई हिंसक झड़पों के बाद प्रशासन ने 36 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है। यह कर्फ्यू 6 अक्तूबर रात 10 बजे से 7 अक्टूबर सुबह 10 बजे तक लागू रहेगा। ये कर्फ्यू भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत लगाया गया है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त नरसिंह भोला ने बताया कि इस दौरान सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे, लेकिन अस्पताल, स्कूल और कॉलेज खुलेंगे। इसके अलावा, जरूरी सेवाएं जैसे दवाखाने, किराना दुकानें और पेट्रोल पंप खुले रहेंगे। पुलिस आयुक्त ने कहा कि हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है और उनके […]

सोना आज पंहुचा ऑल टाइम हाई पर, 1339 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी, जानें आज की कीमतें

नई दिल्ली। कमोडिटी मार्केट खुलते ही सोने में तूफानी तेजी देखने को मिली है। आज 6 अक्टूबर को सोने की कीमत ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है।सोमवार को 1339 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। वहीं चांदी की भी रफ्तार आज सोने से ज्यादा तेज हुई है। 1 किलो चांदी में सुबह 9.35 बजे 1814 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई है।सुबह 9.40 बजे एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 119,556 रुपये चल रही है। इसमें 1443 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी देखी गई है। सोने ने अब तक 118,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर लो रिकॉर्ड और 119,556 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर हाई […]

जयपुर के अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के ICU वार्ड में लगी आग, 6 मरीजों की मौत, सीएम मौके पर

जयपुर। जयपुर में स्थित सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में देर रात आईसीयू वार्ड में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बड़ी घटना सामने आई है। इस हादसे में 6 मरीजों की मौत हो गई है, जबकि कई गंभीर मरीजों को सुरक्षित निकाला गया। मौके पर मौजूद डॉक्टरों, नर्सों और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने जानकारी दी कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी प्रतीत होती है। आईसीयू में भर्ती ज्यादातर मरीज पहले से ही बहुत गंभीर स्थिति में थे और कई कोमा में थे। उनके सर्वाइवल रिफ्लेक्स कमजोर थे, इसलिए उन्हें तुरंत […]

सीएम साय आज जाएंगे दिल्ली, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से करेंगे मुलाकात

रायपुर। सीएम विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे. जहां वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण देंगे. इसके अलावा उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से भी मुलाकात करेंगे. दरअसल, सरगुजा में जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम होने जा रहा है. इसे लेकर CM विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे. जहां वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण देंगे. इसके आलावा उपराष्ट्रपति व अन्य केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे.  

छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अवसरों का विस्तार – आरंग में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय,पीएम मोदी ने दी मंजूरी

० केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पीएम को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया आभार रायपुर। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक कार्य समिति ने रायपुर जिले के आरंग में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल प्रदेश के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अवसरों के विस्तार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय न केवल आरंग क्षेत्र के […]

छत्तीसगढ़ में मानसून विदाई की ओर, लेकिन अब भी जमकर बरस रहे हैं बादल, आज भी बारिश की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून सीजन अब धीरे-धीरे विदाई की ओर है लेकिन बारिश की गतिविधि कम नहीं हो रही है। मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जा सकती है। वर्तमान में राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, लेकिन यह सिलसिला अधिक समय तक जारी नहीं रहेगा। आज रायपुर और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं मानसून की विदाई के साथ ही अब […]

बस्तर दशहरा : ‘कुटुंब जात्रा’ रस्म के साथ हुई देवी-देवताओं का ससम्मान विदाई

रायपुर। अपनी अनूठी परंपराओं और रस्मों के लिए विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व की एक और महत्वपूर्ण रस्म, ‘कुटुंब जात्रा’, रविवार को स्थानीय महात्मा गांधी स्कूल परिसर के गुड़ी में संपन्न हुई। इस रस्म के तहत पूरे बस्तर संभाग एवं पड़ोसी राज्य ओडिशा व महाराष्ट्र के समीपवर्ती गांव से पर्व में शामिल हुए हजारों देवी-देवताओं के छत्र और डोली को बस्तर राजपरिवार के सदस्य कमलचंद भंजदेव ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ससम्मान विदा किया। यह रस्म 75 दिनों तक चलने वाले बस्तर दशहरा पर्व की समाप्ति की ओर इशारा करती है। 600 साल से अधिक पुरानी परंपरा बस्तर दशहरा की सबसे खास बात यह है कि केवल इसी पर्व में […]

आज का राशिफल 6 अक्टूबर : मेष, कर्क और कन्या राशि के लिए आज बना है लाभ योग, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, लाभ का मौका मिलेगा मेष राशि के लिए कल सोमवार का दिन लाभदायक होगा। आपको कुछ नया करने और सीखने का मौका मिलेगा। व्यापार में आपको लाभ का मौका मिलेगा। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला भी आज आपको सीखने की जरूरत है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। आज शाम के समय आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। सरकारी काम में आपको सफलता मिलेगी। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें। वृषभ राशि, संयम बरतने की जरूरत है वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ […]

आज का पंचांग 6 अक्टूबर : आज शरद पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आश्विन 14, शक संवत 1947, आश्विन, शुक्ल, चतुर्दशी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 21, रवि उस्सानी 13, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 06 अक्टूबर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। चतुर्दशी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 24 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 04 बजकर 02 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। वृद्धि योग 01 बजकर 13 निमट तक उपरांत ध्रुव योग का आरंभ। वणिज करण मध्याह्न 12 बजकर 24 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा। आज के […]