Birthday Reel का खतरनाक जुनून! हाईवे पर बीयर शॉवर, चलती BMW की छत पर युवती का डांस, अब दर्ज हुआ केस

० वायरल वीडियो के बाद मचा हड़कंप, पुलिस ने कार जब्त कर चालक पर दर्ज किया केस बिलासपुर। सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए लोग किस हद तक जा सकते हैं, इसका खतरनाक उदाहरण बिलासपुर में देखने को मिला। यहां एक युवती ने नेशनल हाईवे पर बीच सड़क बीयर उड़ाकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और फिर चलती BMW कार की छत पर चढ़कर डांस करने लगी। इस पूरे स्टंट का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई। बताया जा रहा है कि 27 मई की रात सकरी क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर यह पूरा घटनाक्रम हुआ। वायरल वीडियो में CG 10 CD 1416 नंबर की […]

BJP ने 4 राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष: दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला प्रदेश अध्यक्ष बनीं अर्चना गुप्ता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। दिल्ली भाजपा की कमान अब हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है। हर्ष मल्होत्रा केंद्र सरकार में राज्यमंत्री भी हैं और सड़क परिवहन मंत्रालय में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को बनाया गया है। त्रिपुरा में पार्टी ने अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरियाणा BJP में इतिहास, पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष बनीं अर्चना गुप्ता […]

Big News : कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर! CM सिद्दरमैया देंगे इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री

  नई दिल्ली। सिद्दरमैया ने गुरुवार को इस्तीफा देने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि बेंगलुरु स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई अहम ब्रेकफास्ट मीटिंग में उन्होंने अपने कैबिनेट सहयोगियों को इस फैसले की जानकारी दी। समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्दरमैया दोपहर 3 बजे लोकभवन पहुंचकर अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। बैठक के बाद उन्होंने संकेत दिए कि डीके शिवकुमार को राज्य का नया मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। CMO सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस आलाकमान ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन का संकेत दिया था, जिसके बाद सिद्दरमैया ने यह बड़ा फैसला लिया। हालांकि लोकभवन सूत्रों का कहना है कि अभी तक राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात का […]

CM कन्यादान योजना में विधायक लेंगे सात फेरे, 23 जोड़ों संग करेंगे सामूहिक विवाह

० बेमेतरा विधायक दीपेश साहू की सादगी बनी चर्चा का विषय, समारोह में शामिल होंगे CM साय रायपुर। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में इस बार एक खास और अनोखी तस्वीर देखने को मिलेगी। बेमेतरा विधायक दीपेश साहू खुद 23 अन्य जोड़ों के साथ सामूहिक विवाह में सात फेरे लेंगे। जिला प्रशासन द्वारा 31 मई को आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के इस समारोह में विधायक दीपेश साहू, तरुणा साहू के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। आमतौर पर इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के जोड़े शामिल होते हैं, लेकिन विधायक का इस आयोजन में शामिल होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन […]

CG Crime : बंद फल दुकान में मिला ऑटो चालक का शव,धमतरी में संदिग्ध हालत में युवक की मौत, इलाके में सनसनी

० पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज धमतरी। शहर के अंबेडकर चौक इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक बंद फल दुकान के भीतर ऑटो चालक की लाश संदिग्ध हालत में मिली। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान मकेश्वर वार्ड निवासी शेख जमील खान के रूप में हुई है, जो पेशे से ऑटो चालक था। बताया जा रहा है कि बंद दुकान के अंदर शव पड़े होने की जानकारी मिलने पर तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं […]

सरगुजा में बवाल: विधायक और समर्थकों पर नायब तहसीलदार से मारपीट का आरोप

सरगुजा। जिले के राजापुर उप तहसील कार्यालय में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब Ramkumar Toppo और उनके समर्थकों पर नायब तहसीलदार से मारपीट और धक्का-मुक्की का आरोप लगा। जानकारी के मुताबिक, नायब तहसीलदार Tushar Manikpuri के साथ कथित रूप से अभद्रता की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए। फाइल विवाद से बढ़ा मामला बताया जा रहा है कि विवाद विधायक की चचेरी बहन से जुड़ी एक फाइल को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद मामला अचानक गरमा गया।घटना की सूचना मिलते ही Fagesh Sinha मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर नायब तहसीलदार को सुरक्षित अंबिकापुर ले गए। दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत मामले के बाद दोनों पक्षों […]

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर! रायपुर समेत कई जिलों में हीटवेव, कहीं बारिश तो कहीं ओलावृष्टि

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के दूसरे दिन भी भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिन में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया।हालांकि बुधवार को रायपुर समेत कई इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। कहीं तेज अंधड़ के साथ बारिश हुई, तो कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी देखने को मिली। मौसम विभाग ने रायपुर में 28 मई को भी हीटवेव की चेतावनी जारी की है। राजधानी में अधिकतम तापमान 45°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम ने बदला मिजाज मौसम विभाग के अनुसार चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के […]

पटना में बड़ा नाव हादसा: गंगा में पलटी नाव, 3 की मौत; कई लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  पटना। पटना जिले के बाढ़ इलाके में गुरुवार सुबह बड़ा नाव हादसा हो गया। गंगा नदी में 14 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही नाव तेज हवा के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। तेज हवा बनी हादसे की वजह जानकारी के मुताबिक नाव उमानाथ घाट से दियारा क्षेत्र की ओर सब्जियां लेकर जा रही थी। लौटने के दौरान तेज हवा के झोंके से नाव संतुलन खो बैठी और गहरे पानी में पलट गई।हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। जो लोग तैरना जानते थे या […]

आज का राशिफल 28 मई : सूर्य बनाएंगे आज उभयचरी योग, मेष और कन्या समेत कई राशियों को लाभ, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि : टीमवर्क में शानदार सफलता पाएंगे चंद्रदेव आज तुला राशि में आपके सातवें भाव से गोचर कर रहे हैं, जो आपके ध्यान को पूरी तरह से निजी रिश्तों और मानसिक शांति पर केंद्रित रखेगा। मुमकिन है कि आज आप अपने आसपास के लोगों के रिएक्शन को लेकर थोड़े संवेदनशील रहें। तीसरे भाव में मौजूद बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपके कम्यूनिकेशन और पराक्रम को बढ़ाने का काम करेंगे। तुला राशि के चंद्रदेव के प्रभाव से आप दूसरों की राय से जल्दी प्रभावित हो सकते हैं, इसलिए छोटी-छोटी गलतफहमियों से अपनी मानसिक शांति को डिस्टर्ब न होने दें। पहले भाव के मंगलदेव स्वभाव में थोड़ा गुस्सा बढ़ा सकते हैं, जिससे पार्टनर […]

आज का पंचांग 28 मई : आज अधिक मास का पहला प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

अंग्रेजी तारीख 28 मई 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल दोपहर 01:30 से 03:00 बजे तक। द्वादशी तिथि प्रातः 07 बजकर 56 मिनट तक उपरांत त्रयोदशी तिथि का आरंभ। चित्रा नक्षत्र प्रातः 08 बजकर 08 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। वरीयान योग अगले दिन प्रातः 03 बजकर 55 मिनट (29 मई) तक उपरांत परिघ योग का आरंभ। बालव करण प्रातः 07 बजकर 56 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि शुक्ल द्वादशी – प्रातः 07:56 बजे तक, फिर त्रयोदशी योग वरीयान – अगले दिन प्रातः 03:55 बजे (29 मई) तक, फिर परिघ करण बालव […]