आज का राशिफल 29 मई : वृषभ और कर्क राशि के लिए आज का दिन लाभ और उन्नति का रहेगा, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि: मंगलदेव आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देंगे तुला राशि के चंद्रदेव आपके सातवें भाव में रहकर रिश्तों और पब्लिक डीलिंग में समझदारी बढ़ाएंगे। अगर आप शांत और धैर्यवान रहते हैं, तो यह गोचर आपकी व्यक्तिगत और बिजनेस पार्टनरशिप को बेहतर बनाने में मदद करेगा। पहले भाव के मंगलदेव आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देंगे, लेकिन स्वभाव में थोड़ी उग्रता या जल्दबाजी भी ला सकते हैं। बातचीत के दौरान डोमिनेटिंग होने से बचें। तीसरे भाव के बुध, शुक्र और गुरु आपकी बातचीत, नेटवर्किंग और प्लानिंग को पूरा सहयोग देंगे। दूसरे भाव के सूर्यदेव पैसों के मामलों में आपका भरोसा बढ़ाएंगे और सटीक फाइनेंशियल प्लानिंग में मदद करेंगे। हालांकि, […]

आज का पंचांग 29 मई : अधिक मास शुक्ल त्रयोदशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

अंग्रेजी तारीख 29 मई 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक। त्रायोदशी तिथि प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ। स्वाति नक्षत्र प्रातः 10 बजकर 38 मिनट तक उपरांत विशाखा नक्षत्र का आरंभ। परिघ योग अगले दिन प्रातः 04 बजकर 36 मिनट (30 मई) तक उपरांत शिव योग का आरंभ। तैतिल करण प्रातः 09 बजकर 50 मिनट तक उपरांत गरज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि शुक्ल त्रायोदशी – प्रातः 09:50 बजे तक, फिर चतुर्दशी योग परिघ – अगले दिन प्रातः 04:36 बजे (30 मई) तक, फिर शिव करण […]

पर्यटन के दम पर नई उड़ान भरेगा छत्तीसगढ़, 500 करोड़ निवेश की तैयारी : सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों और पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने के बाद प्रदेश में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश की संभावनाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। इसी क्रम में देश की प्रतिष्ठित इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में पर्यटन विकास, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में […]

सीएम पद छोड़ने के बाद सिद्धारमैया का बड़ा बयान, राज्यसभा जाने से किया इनकार

बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा सीट की पेशकश की थी, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी राष्ट्रीय राजनीति में कोई रुचि नहीं है और वह राज्य की राजनीति में ही सक्रिय रहना चाहते हैं। सिद्धारमैया ने कहा कि विधायक के रूप में उनका कार्यकाल अभी दो वर्ष शेष है और वह जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि संविधान विरोधी ताकतों के खिलाफ उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने राजनीतिक जीवन को […]

1.16 करोड़ के धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई, उपार्जन केंद्र प्रभारी गिरफ्तार

  पिथौरा, महासमुंद।महासमुंद जिले में धान खरीदी से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा होने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। धान उपार्जन केंद्र बम्हनी में किसानों के हजारों क्विंटल धान के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्र प्रभारी गंगाधर जगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये के गबन का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पिरदा शाखा के प्रबंधक उस्त कुमार प्रधान ने 27 मई 2026 को थाना बसना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने […]

विश्रामपुर मुद्दे पर गरजे दीपक बैज, बोले- “प्रदेश में दो तरह का कानून चल रहा”

  रायपुर। विश्रामपुर में कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन और राजनीतिक टकराव को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला। रायपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैज ने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही है और कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेंद्र तिवारी भी मौजूद रहे। “कांग्रेस का गढ़ होने के कारण रोका गया चुनाव” दीपक बैज ने कहा कि 25 से 27 मई तक कांग्रेस ने सूरजपुर जिले के विश्रामपुर थाने के सामने धरना प्रदर्शन […]

इबोला का खतरा बढ़ा: रायपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, यात्रियों की हो रही सख्त जांच

  रायपुर। दुनिया के कई देशों में इबोला वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से विशेष जांच व्यवस्था लागू की गई है। यहां आने वाले बाहरी राज्यों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार एयरपोर्ट पर यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग के साथ उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है। किसी भी संदिग्ध स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम को अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल राज्य या देश में इबोला संक्रमण का कोई मामला सामने […]

पंडवानी की स्वर सम्राज्ञी तीजन बाई अस्पताल में भर्ती, फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ

  दुर्ग। छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका और पद्मविभूषण सम्मान से अलंकृत डॉ. तीजन बाई की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। शुरुआत में उन्हें ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में लाया गया, जिसके बाद हालत को देखते हुए मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में शिफ्ट किया गया। तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख ने बताया कि रात करीब 11 बजे उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित किया गया। डॉक्टरों की जांच और मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि उनके फेफड़ों में पानी भर गया है और उन्हें निमोनिया की शिकायत भी है। इसके साथ ही उनका ब्लड प्रेशर काफी लो बताया गया है। हालांकि परिवार […]

Big news : कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

  बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। Siddaramaiah ने दोपहर करीब 3 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके इस्तीफे के साथ ही राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक के बाद सिद्दरमैया ने यह फैसला लिया। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के संकेत के बाद नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हुई थी। इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि D. K. Shivakumar को राज्य की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा […]

“उर्दू आज और गरीब हो गई…” 91 की उम्र में शायर बशीर बद्र का निधन,छलका जावेद अख्तर का दर्द

  नई दिल्ली। मशहूर उर्दू शायर Bashir Badr के निधन से साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। उनकी मौत पर देशभर के साहित्यकार, कलाकार और शायरी प्रेमी भावुक नजर आए। जाने-माने गीतकार और शायर Javed Akhtar ने भी गहरा दुख जताते हुए कहा, “उर्दू आज और गरीब हो गई। नायाब शायर बशीर बद्र हमेशा के लिए रुखसत ले ली। उनकी शायरी हमारी यादों में हमेशा ताजा रहेगी।” Bashir Badr का पूरा नाम सैयद मोहम्मद बशीर था। उनका जन्म 15 फरवरी 1935 को Ayodhya में हुआ था। उन्होंने Aligarh Muslim University से उच्च शिक्षा प्राप्त की और वहीं से पीएचडी भी पूरी की। बाद में वे इसी विश्वविद्यालय […]