मरवाही गोबर खाद घोटाले में बड़ी कार्रवाई: तत्कालीन रेंजर रमेश खैरवार सस्पेंड

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। Marwahi Forest Division में सामने आए बहुचर्चित गोबर खाद घोटाले और कैंपा कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं के मामले में अब बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। Forest Department Chhattisgarh ने मरवाही के तत्कालीन रेंजर और वनक्षेत्रपाल Ramesh Kumar Khairwar को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। फर्जी भुगतान और वित्तीय गड़बड़ी के आरोप विभागीय जांच में वर्ष 2022 में गोबर खाद खरीदी के नाम पर फर्जी भुगतान, संदिग्ध दस्तावेज और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, रमेश खैरवार 14 अगस्त 2023 से 28 दिसंबर 2025 तक मरवाही परिक्षेत्र में पदस्थ रहे। इसी दौरान सरकारी राशि के दुरुपयोग से जुड़ी […]

रायपुर नगर निगम में भाजपा में अंदरूनी घमासान! जोन-10 अध्यक्ष को हटाने की मांग तेज

  रायपुर। रायपुर नगर निगम में भाजपा के भीतर ही असंतोष खुलकर सामने आ गया है। भाजपा पार्षदों ने नगर निगम के जोन क्रमांक-10 के अध्यक्ष को हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। जानकारी के मुताबिक, कई भाजपा पार्षदों ने एकजुट होकर महापौर और सभापति को लिखित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जोन-10 अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की गई है। महापौर और सभापति को सौंपा ज्ञापन सूत्रों के अनुसार, पार्षदों ने भाजपा संगठन और नगर निगम नेतृत्व के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे और निगम सभापति को सौंपा गया है। भाजपा में बढ़ी […]

अमेरिका-ईरान के बीच शांति समझौते का मसौदा तैयार! होर्मुज जलमार्ग खुलने के संकेत से दुनिया में हलचल

इंटरनेशनल न्यूज़। ईरान ने दावा किया है कि यूनाइटेड स्टेट के साथ शांति समझौते का एक मसौदा तैयार हो गया है। अगर यह समझौता अंतिम रूप लेता है, तो दुनिया के सबसे अहम समुद्री व्यापार मार्गों में शामिल Strait of Hormuz में जहाजों की आवाजाही फिर से सामान्य हो सकती है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, इस प्रस्ताव से समुद्री नाकाबंदी खत्म होने और क्षेत्रीय तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। मसौदे में क्या-क्या शामिल? रिपोर्ट के मुताबिक, समझौते के तहत ईरान एक महीने के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों की आवाजाही को युद्ध-पूर्व स्तर पर बहाल करेगा। वहीं अमेरिका ईरान के आसपास से अपनी सैन्य […]

रायपुर में बढ़ते जल संकट पर MIC की बड़ी बैठक, पुरानी निगम बिल्डिंग के पुनर्विकास को मिली रफ्तार

  रायपुर। रायपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (MIC) बैठक में शहर के विकास, पेयजल संकट, निर्माण कार्यों और जनसुविधाओं से जुड़े 18 महत्वपूर्ण एजेंडों पर चर्चा कर बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद महापौर मीनल चौबे ने बताया कि जर्जर हो चुकी पुरानी नगर निगम बिल्डिंग के पुनर्विकास की दिशा में अब गंभीरता से काम शुरू किया जाएगा। PPP मॉडल पर बनेगी नई निगम बिल्डिंग महापौर ने बताया कि पुरानी निगम भवन की हालत काफी खराब हो चुकी है। इसलिए अब उस जगह का बेहतर उपयोग करते हुए कमर्शियल और आधुनिक मॉडल पर विकास की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि परियोजना को PPP मॉडल […]

भीषण गर्मी पर CM विष्णुदेव साय की अपील: “सतर्क रहें, जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का सहारा बनें”

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को लेकर लोगों से सतर्कता, संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तेज गर्मी के इस दौर में हर व्यक्ति को अपने स्वास्थ्य के साथ-साथ आसपास के जरूरतमंद लोगों का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। “पानी साथ रखें, तेज धूप से बचें” मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से पर्याप्त पानी पीने, बाहर निकलते समय पानी साथ रखने और अनावश्यक रूप से तेज धूप में जाने से बचने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां लोगों और उनके परिवार को सुरक्षित रखने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं। राहगीरों के लिए पानी की व्यवस्था […]

पिनाराई विजयन के घर के बाहर बवाल:समर्थकों ने ED की गाड़ियों पर हमला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

  तिरूवंनतपुरम। तिरूवंनतपुरम में बुधवार को उस वक्त भारी हंगामा मच गया, जब Enforcement Directorate (ED) की कार्रवाई के विरोध में जुटे Communist Party of India (Marxist) कार्यकर्ताओं ने एजेंसी की गाड़ियों पर हमला कर दिया। यह पूरा विवाद बहुचर्चित Cochin Minerals and Rutile Limited (CMRL) मामले में ED की छापेमारी के दौरान हुआ। ED की गाड़ियों पर पथराव, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज जानकारी के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan के बेकरी जंक्शन स्थित आवास पर ED की तलाशी खत्म होने के बाद जैसे ही अधिकारी बाहर निकले, वहां मौजूद CPI(M) कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने ED की तीन गाड़ियों पर पथराव […]

जगदलपुर के तेंदूपत्ता गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप 

जगदलपुर। जगदलपुर के सरगीपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग गोदाम के 5 नंबर फड़ में लगी, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गोदाम में रखा था पिछले साल का तेंदूपत्ता जानकारी के अनुसार, गोदाम में रखा तेंदूपत्ता पिछले वर्ष का संग्रहित माल था, जिसकी बिक्री पहले ही हो चुकी थी। हालांकि आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका सही आंकलन अभी नहीं हो पाया है। Forest Department […]

Big News : अरब सागर में ड्रग्स का बड़ा खेल फेल! मुंद्रा तट से ₹1150 करोड़ की 115 किलो कोकीन जब्त

अहमदाबाद। Indian Coast Guard और Gujarat Anti Terrorist Squad (ATS) ने गुजरात के मुंद्रा तट के पास एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में करीब 115 किलोग्राम कोकीन जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1,150 करोड़ आंकी गई है। समुद्री रास्ते से हो रही ड्रग्स तस्करी के खिलाफ इसे हाल के वर्षों की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में माना जा रहा है। आधी रात चला हाई अलर्ट ऑपरेशन अधिकारियों के मुताबिक यह ऑपरेशन 25 और 26 मई की दरम्यानी रात को चलाया गया। गुजरात ATS को समुद्री मार्ग से ड्रग्स तस्करी की खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद Indian Coast Guard के साथ मिलकर संयुक्त अभियान शुरू किया गया। टीम […]

बीजापुर में ₹62 लाख घोटाले पर बड़ी कार्रवाई: CMO और लेखापाल निलंबित

बीजापुर। बीजापुर जिले के Bhopalpatanam Nagar Panchayat में सामने आए 62 लाख रुपए की वित्तीय गड़बड़ी मामले में राज्य शासन ने बड़ा एक्शन लिया है। शासन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) विकास पाटले और लेखापाल सूर्यकिरण चिडेम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया है। जांच में खुलीं कई गंभीर अनियमितताएं प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों अधिकारियों ने कथित तौर पर पार्षदों से सांठगांठ कर संदिग्ध तरीके से मांग पत्र तैयार किए और सामग्री खरीदी में तय नियमों का पालन नहीं किया। जांच में ये भी पाया गया कि— ० […]

सूरजपुर में कांग्रेस का अनशन खत्म: प्रशासन के आश्वासन के बाद बैज और सिंहदेव ने पिया नारियल पानी 

  सूरजपुर। सूरजपुर में शिवनंदनपुर नगर पंचायत चुनाव के बीच शुरू हुआ कांग्रेस का बड़ा राजनीतिक आंदोलन फिलहाल समाप्त हो गया है। Deepak Baij और पूर्व डिप्टी सीएम T S Singh Deo ने प्रशासन की ओर से मांगें मानने के बाद अपना अनशन खत्म कर दिया। दोनों नेता कांग्रेस जिला महामंत्री नागेंद्र जैन पर दर्ज आर्म्स एक्ट मामले के विरोध में मंगलवार शाम से आमरण अनशन पर बैठे थे। प्रशासन और कांग्रेस नेताओं के बीच लंबी चर्चा के बाद नारियल पानी पीकर अनशन समाप्त किया गया। प्रशासन ने मानी कांग्रेस की 3 बड़ी मांगें कांग्रेस नेताओं की ओर से रखी गई तीन प्रमुख मांगों पर प्रशासन ने सहमति जताई— ० […]