राज्योत्सव शिल्पग्राम में जमकर हो रही टेराकोटा शिल्प की खरीदारी,बस्तर का प्रसिद्ध अलंकृत हाथी सबको आ रहा पसंद

  ० माटीकला बोर्ड के स्टॉल पर उमड़ रही खरीदारों की भीड़ रायपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव 2025 के अवसर पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव परिसर के शिल्पग्राम में रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। यहां छत्तीसगढ़ के विभिन्न पारंपरिक और सांस्कृतिक शिल्प, कलाओं और कारीगरी की प्रदर्शनी सह विक्रय स्टॉल्स में लोग न केवल कलाकृतियों को देख रहे हैं बल्कि जमकर खरीददारी भी कर रहे हैं। शिल्पग्राम में माटीकला बोर्ड द्वारा लगाए गए स्टॉल्स में टेराकोटा मिट्टी से निर्मित आकर्षक कलाकृतियों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग आ रहे हैं। शिल्पकारों को फायदेमंद बाजार मिला मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व […]

मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू : सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ ने घर-घर जाकर बांटे गणना प्रपत्र

० मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने सभी मतदाताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की ० फॉर्म भरने में किसी प्रकार की कठिनाई होने पर टोल-फ्री नंबर 1950 या बीएलओ से ले सकते हैं सहयोग रायपुर। छत्तीसगढ़ के सभी विधानसभा क्षेत्रों में आज से मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रारंभ हो गया है। आज दिनांक 04.11.2025 से राज्य के सभी मतदान केंद्रों के बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (एन्यूमरेशन फॉर्म) वितरित किए जा रहे हैं। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के तहत पुनरीक्षण के लिए अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके लिए 4 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक गणना […]

राज्योत्सव की संध्या में सजी सुरों की महफ़िल,बॉलीवुड गायक अंकित तिवारी ने बिखेरा सुरों का जादू, उनकी आशिकी में डूबे संगीत प्रेमी

० छत्तीसगढ़ी लोकधुनों और आधुनिक गीत-संगीत का हुआ अद्भुत संगम रायपुर। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में बॉलीवुड-छालीवुड से जुड़े गीत-संगीत की महफ़िल आज चौथे दिन भी सजी। सांस्कृतिक संध्या में बॉलीवुड के गायक अंकित तिवारी ने रामभजन गीतों से शुभारंभ कर फिल्मी गानों को अपने अंदाज में ऐसी साज छेड़ी कि उन्हें सुनने आए दर्शको-श्रोताओं ने वाहवाही करते हुए उनके लिए तालियां बजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने जैसे ही मंच से सुन रहा है न…गलियां तेरी-गलियां.., ये दिल सम्हल जा जरा-फिर मोहब्बत करने चला..गाया..युवाओं में जोश-उमंग-उत्साह की झलक दिखाई देने लगी। गायक अंकित की आशिकी में डूबे संगीत प्रेमियों ने कुर्सी से उठकर-अपना हाथ उठाकर-मोबाइल का फ़्लैश ऑन कर […]

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 21वीं किश्त

० 69 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में ऑनलाईन ट्रांसफर होंगे 647.28 करोड़ ० नियद नेल्ला नार योजना में शामिल गांवों की 7658 हितग्राही महिलाओं को मिलेगा पहली बार इस योजना का लाभ ० महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को अब तक 13024.40 करोड़ रूपए की मदद रायपुर।उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के करकमलों से छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की लाभार्थी 69 लाख से अधिक महिलाओं को 21वीं किश्त के रूप में 647 करोड़ 28 लाख 36 हजार 500 रूपए की राशि जारी की जाएगी। लाभार्थी महिलाओं में 7658 महिलाएं बस्तर संभाग के उन गांवों की है, जो छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बीते 22 महीनों में संचालित माओवाद उन्मूलन […]

आज का राशिफल 5 नवंबर : मेष, मिथुन और सिंह राशि के लिए आज शुभ लाभदायक दिन, मालव्य राजयोग का मिलेगा फायदा

मेष राशि,लाभ और सुख की प्राप्ति का योग है मेष राशि के आज बुधवार के दिन ग्रह गोचर मिलाजुला प्रभाव दे रहा हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है वैसे आज नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में कुछ नए अधिकार मिलेंगे और प्रमोशन भी मिल सकता है। माता से स्नेह आशीर्वाद मिलेगा वैवाहिक जीवन में आपसी तालमेल रहेगा घर में आज सुख साधनों का आनंद लेंगे। यात्रा का भी संयोग बनेगा। ननिहाल पक्ष से भी धन का योग दिखाई दे रहा है। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करें। वृषभ राशि,कोई भी डील सोच-समझकर करें वृषभ राशि लिए आज […]

आज का पंचांग 5 नवंबर : आज कार्तिक पूर्णिमा व्रत और गंगा स्नान, जानें शुभ मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति कार्तिक 14, शक सम्वत् 1947, कार्तिक, शुक्ला, पूर्णिमा, बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर कार्तिक मास प्रविष्टे 20, जमादि उल्लावल13, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 05 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहूकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि सायं काल 06 बजकर 50 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ, अश्विनि नक्षत्र 09 बजकर 40 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ, सिद्धि योग पूर्वाह्न 11 बजकर 28 मिनट तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ, विष्टी करण 08 बजकर 44 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार […]

नुआपाड़ा उपचुनाव से पहले बीजेडी को झटका, पूर्व राज्यसभा सदस्य अमर पटनायक भाजपा में शामिल हुए

राजेंद्र ठाकुर नुआपाड़ा। नुआपाड़ा उपचुनाव से पहले बीजेडी को बड़ा झटका लगा है। बीजेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य अमर पटनायक तीन नवंबर को बीजेडी छोड़कर आज भाजपा में शामिल हो गए। राज्य भाजपा कार्यालय में आयोजित होने वाले एक मिश्रण समारोह में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल की उपस्थिति में अमर पटनायक भाजपा शामिल हुए । नुआपाड़ा में 11 नवंबर को मतदान होना है और 14 नवंबर को मतगणना होगी। नुआपाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए छत्तीसगढ़ के नौ वरिष्ठ नेताओं सहित 40 स्टार प्रचारकों की सूची घोषित की है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव को स्टार प्रचारकों के रूप […]

राज्योत्सव में पुलिस विभाग की प्रदर्शनी बनी सजीव रंगमंच,नए कानूनों पर आधारित प्रश्नोत्तरी के प्रति लोगों ने दिखाई रुचि

  ० “न्यायपथ” नाटक के माध्यम से आकर्षक तरीके से दी जा रही पुलिस कार्यप्रणाली एवं नए आपराधिक कानूनों की जानकारी रायपुर। राज्योत्सव में इस बार कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो सभी के लिए कुछ नया है। जहां पुलिस विभाग की नए आपराधिक कानूनों पर बनाई गई प्रदर्शनी सजीव रंगमंच बन चुकी है और पुलिस मुख्यालय के अधिकारी इस मंच के नाट्य अभिनेता। कोई पुलिस अधिकारी बनें हैं पीड़ित तो कोई बना है जज और सभी मिलकर लोगों को दे रहे हैं नवीन आपराधिक कानूनों की जानकारी। किस प्रकार नए भारत के नए कानून लोगों को त्वरित न्याय दिलाने में सहयोगी हो रहे हैं प्रदर्शित किया जा […]

विजन 2047 की ओर सशक्त कदम: छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट 2025 ने खोले नवाचार के नए द्वार

० छत्तीसगढ़ बन रहा है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन का नया पावर सेंटर – मुख्यमंत्री साय ० छत्तीसगढ़ के युवा नवाचार से रच रहे तकनीकी भविष्य – मुख्यमंत्री ने किया आइडियाथॉन विजेताओं का सम्मान रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज नया रायपुर स्थित मेफेयर होटल में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ टेक स्टार्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘टेक स्टार्ट’ का यह आयोजन राज्य में नवाचार और तकनीकी उद्यमिता को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अवसर पर उन्होंने ‘आइडियाथॉन 2025’ के विजेताओं को सम्मानित किया और छत्तीसगढ़ शासन के साथ पार्टनरशिप एक्सचेंज करने वाली इकाइयों को एग्रीमेंट पत्र सौंपे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित तकनीकी क्षेत्र […]

बिलासपुर ट्रेन दुर्घटना : सीएम साय ने संवेदना वयक्त कर किया मुआवजे का ऐलान, मृतकों को मिलेंगे 5 लाख

रायपुर। बिलासपुर के पास हुई ट्रेन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना को “अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक” बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री साय ने कहा, “मैं इस दुखद हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह असहनीय दुख सहने की शक्ति दें।” मुख्यमंत्री ने हादसे के पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता राशि की घोषणा करते हुए बताया कि राज्य सरकार दिवंगत यात्रियों के परिजनों को ₹5 लाख और घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक मदद देगी। […]