तुर्किये में लगे 6.1 मापी गई तीव्रता के भूकंप के झटके ; 12 इमारतें ढहीं, एक की मौत

तुर्किये। तुर्किये के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। भूकंप के चलते लगभग 12 इमारतें ढह गईं। अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के चलते एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसके अलावा, कम से कम 29 लोग घायल हुए हैं। भूकंप का केंद्र सिंदिरगी शहर में जमीन से 11 किलोमीटर नीचे रहा, जहां से लगभग 200 किलोमीटर दूर इस्तांबुल शहर तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस्तांबुल की आबादी 1.6 करोड़ से ज्यादा है। सिंदिरगी के मेयर सेरकन साक ने बताया कि शहर में ढही हुई एक इमारत से चार लोगों को बचा […]

केसी वेणुगोपाल ,सांसदों को लेकर दिल्ली जा रही Air India flight में अटकी यात्रियों की सांसे, 2 घंटे हवा में ही लगाए चक्कर

  दिल्ली। तिरुवनंतपुरम से नई दिल्ली के लिए रविवार को उड़ान भर रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2455 को रास्ते में अचानक खराब मौसम और तकनीकी समस्या के कारण चेन्नई में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। विमान में कई सांसद भी सवार थे, जिनमें कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल भी शामिल थे। एयरलाइन ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विमान सुरक्षित उतरा है और उसकी तकनीकी जांच जल्द की जाएगी। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि चालक दल ने उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी और खराब मौसम के चलते एहतियातन चेन्नई की ओर रुख किया। उन्होंने प्रभावित यात्रियों से हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि […]

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाज सेविका मिनीमाता की पुण्यतिथि पर किया नमन

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद और समाजसेविका स्वर्गीय मिनीमाता जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने अपना संपूर्ण जीवन समाज के वंचित वर्गों, महिलाओं, दलितों और गरीबों के अधिकारों की रक्षा एवं उत्थान के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी ने सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, दहेज प्रथा और छुआछूत जैसी बुराइयों के खिलाफ दृढ़ता से आवाज़ उठाई और संसद में रहते हुए कई महत्वपूर्ण सामाजिक सुधारों की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया। उनकी कार्यशैली में सदैव सेवा, सरलता और संवेदनशीलता झलकती थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मिनीमाता जी […]

छत्तीसगढ़ के 141879 किसानों को 152.84 करोड़ रुपये का आज होगा भुगतान

० प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्लेम का होगा पात्र बीमित किसानों के खाते में सीधे अंतरण रायपुर। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के एक लाख 41 हजार 879 पात्र बीमित किसानों को कुल 152 करोड़ 84 लाख 62 हजार रुपये का दावा राशि का भुगतान राष्ट्रव्यापी प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। जिसमें खरीफ सीजन 2024 के 33 हजार 943 पात्र किसानों को 10 करोड़ 25 लाख 97 हजार रुपये तथा रबी सीजन 2024-25 के एक लाख 7 हजार 936 पात्र किसानों को 142 करोड़ 58 लाख 65 हजार […]

आज का राशिफल 11 अगस्त : मिथुन, तुला और मकर को आज वसुमान योग से मिलेगा मनचाहा लाभ,जानें आज का भविष्यफल

​मेष राशि, आर्थिक चुनौतियां आ सकती हैं आज का दिन मेष राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसलिए खर्चों पर सख्ती से नियंत्रण रखें। किसी भी तरह का नया निवेश करने से बचें। फिलहाल अपने मौजूदा निवेशों की जांच करें। कारोबार में अड़चनें आ सकती हैं। परिवार या रिश्तेदारों के साथ मतभेद हो सकता है। निजी जीवन में भी समस्याएं आ सकती हैं। अपने प्रेम संबंधों पर ध्यान दें। खान-पान में सावधानी बरतें और सेहत को प्राथमिकता दें। आसपास का माहौल बेहतर रखें। आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें। ​वृषभ राशि, कामकाज में आ सकती […]

आज का पंचांग 11 अगस्त : आज भाद्रपद कृष्ण द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय कब से कब तक रहेगा

राष्ट्रीय मिति श्रावण 20, शक सम्वत् 1947, भाद्रपद, कृष्णा, द्वितीया, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 27, सफ़र 16, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 11 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। द्वितीया तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 34 मिनट तक उपरांत तृतीया तिथि का आरंभ। शतभिषा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 01 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 10 बजकर 34 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कुंभ राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का समय 11 अगस्त 2025 : सुबह में 5 बजकर 48 मिनट तक। […]

अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का 10 दिवसीय रजत पर्व बाली में ,9 राज्यों के 50 से अधिक रचनाकार, कवि, लेखक, शिक्षाविद, पत्रकार, संपादक लेंगे हिस्सा

  दिल्ली । हिंदी और हिंदी-संस्कृति को प्रतिष्ठित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन का 10 दिवसीय रजत पर्व (25 वाँ सम्मेलन) इंडोनेशिया, मलेशिया और बाली में 23 से 31 अगस्त तक होगा । इसमें भारत के 9 राज्यों के 50 से अधिक रचनाकार, कवि, लेखक, शिक्षाविद, पत्रकार, संपादक भाग ले रहे हैं । सम्मेलन का उद्घाटन इंडोनेशिया (बाली) के गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता, जमनालाल बजाज पुरस्कार से पुरस्कृत विद्वान पद्मश्री अगुस इंद्र उदयन करेंगे । सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य देश-विदेश में सृजनरत स्थापित-नवागत रचनाकारों को जोड़कर स्वंयसेवी आधार पर भाषायी-संस्कृति का प्रचार-प्रसार, साहित्य की सभी विधाओं और उसमें सक्रिय रचनाकारों का प्रजातांत्रिक सम्मान, भाषायी सौहार्द्रता, विविध भाषाओं की रचनाशीलता से […]

टैरिफ वार के बीच राजनाथ सिंह ने ट्रंप को दिया करारा जवाब,कहा- ‘सबके बॉस हम हैं’

रायसेन। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मध्य प्रदेश के रायसेन दौरे पर रहे। दशहरा मैदान में देश की पहली रेल और मेट्रो कोच निर्माण इकाई ग्रीनफील्ड रेल कोच निर्माण केंद्र की आधारशिला रखी।इसके बाद उन्होंने यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित किया। अपने संबोधन में राजनाथ सिंह ने इशारों ही इशारों में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि कुछ लोग अपने आप को दुनिया का बॉस समझते हैं। कुछ लोगों को भारत का विकास रास नहीं आ रहा है। दरअसल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग हैं जो भारत की विकास दर से खुश नहीं […]

‘वोट चोरी’ को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी ने खोला नया मोर्चा,’वेबसाइट और मिस कॉल से कर सकते हैं शिकायत

  नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर लगातार चुनाव आयोग को घेरने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी ने ‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर एक बड़ी मुहिम छेड़ दी है। अब राहुल गांधी ने एक वेबसाइट लॉन्च की है और लोगों से चुनाव में चल रही कथित गड़बड़ियों के खिलाफ कैंपेन में शामिल होने की अपील की है। इस संबंध में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा की। इस पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा कि वोट चोरी एक व्यक्ति एक वोट बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांत पर हमला है। लोगों से की ये अपील कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर […]

पूरे प्रदेश के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं में एक अनुकरणीय मॉडल बनकर उभर रहा है बस्तर संभाग

० विगत तीन माह में बस्तर जिले में आभा लिंक के माध्यम से 53 फीसदी मरीजों ने कराया ओपीडी रजिस्ट्रेशन ० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में बस्तर संभाग में हो रहा है डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार ० स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की पहल पर “नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल” से स्वास्थ्य सुविधाएं हुईं और भी सुलभ, प्रभावी एवं पारदर्शी रायपुर। बस्तर संभाग में नेक्स्ट जेन ई-हॉस्पिटल, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन तथा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का प्रभावी क्रियान्वयन क्षेत्र के लिए एक बड़ा परिवर्तन साबित हो रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा बस्तर संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं के सशक्त विस्तार की दिशा में लगातार […]