नक्सलवाद के खात्मे के लिए समाज के सभी वर्गों का सहयोग जरूरी – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

० अंदरूनी इलाकों में सड़क और भवन निर्माण कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश रायपुर। उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और संकल्प के अनुरूप राज्य सरकार ने 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य तय किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की सुदृढ़ रणनीति और सुरक्षा बलों की निरंतर कार्रवाई के चलते नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में है और इसके खात्मे के लिए समाज के हर वर्ग का सक्रिय सहयोग आवश्यक है। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा अपने सुकमा प्रवास के दौरान समीक्षा बैठक में कही। सुकमा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष […]

दूरस्थ अंचलों तक बैंकिंग सेवाएं पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० जशपुर जिले में 3 नए छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंकों का लोकार्पण ० ग्राम आरा, कुडे़केला और छिछली में शुरू हुई नई बैंक शाखाएं ० 23 ग्राम पंचायतों एवं 48 आश्रित ग्रामों के लगभग 44 हज़ार लोगों को मिलेगा लाभ रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य और जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता है, ताकि किसानों, व्यापारियों और आम नागरिकों को वित्तीय सेवाएं उनके ही गाँव में सुलभ हों। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाएं न केवल आर्थिक गतिविधियों को गति देती हैं, बल्कि शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का भी आधार बनती हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने जशपुर जिले के […]

बिहार : डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के दो वोटर कार्ड को लेकर मची खलबली,तेजस्वी ने की FIR की मांग

पटना। बिहार की राजनीति में फिर खलबली मच गई है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के दो वोट होने का आरोप लगाते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने सिन्हा के खिलाफ एफआईआर और कार्रवाई की मांग की। तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि सिन्हा का नाम लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के प्रारूप में दर्ज है। दोनों की उम्र अलग-अलग है। इससे साफ है कि सिन्हा ने अपना नाम दो जगहों पर दर्ज करवाने के लिए संशोधन करवाया। अगर ऐसा हुआ है, तो क्या यह अपराध है? अगर सिन्हा ने ऐसा नहीं किया, तो बीएलओ ने अपने आप नाम दर्ज कर […]

पेंड्रा में रफ़्तार ने ले ली जान, तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, 3 की मौके पर मौत

पेंड्रा। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसा पेंड्रा के गौरेला थाना क्षेत्र में हुआ। यहां एक तेज रफ़्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही गौरेला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं पुलिस की टीम ने तीनों मृतकों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में पिछले […]

विवादों के बीच रिलीज हुई Udaipur Files: अब निर्माता को मिल रही बम से उड़ाने की धमकी, सोशल मीडिया पर गहराया मुद्दा

  एंटरटेनमेंट न्यूज़। विवादों के बाद विजय राज स्टारर उदयपुर फाइल्स 8 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म को पहले बैन करने की बात की जा रही थी। कन्हैया लाल के हत्याकांड पर आधारित फिल्म की कहानी पर ट्रेलर रिलीज के बाद से ही काफी विवाद हो रहा था। अब फिल्म के निर्माता अमित जानी का कहना है कि मूवी रिलीज के बाद से उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। एक्स से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें एक नंबर से बार-बार कॉल आ रही है और एक शख्स उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। अभी पिछले ही महीने, केंद्र […]

छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों में गरज-चमक के साथ होगी बारिश, बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से बारिश की गतिविधि शुरू होने की संभावना है। IMD ने संकेत दिया है कि 13 अगस्त 2025 के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और पश्चिम-मध्य क्षेत्र में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस सिस्टम के सक्रिय होते ही प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। कोरिया जिले के सोनहत में 7 सेमी बारिश हुई, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। लोरमी में 5, पेंड्रा में 4, बैकुंठपुर, पिपरिया और राजनांदगांव […]

छत्तीसगढ़ की बहनों की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० रक्षाबंधन पर जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ : बिहान की 12 दीदियों को ई-रिक्शा का उपहार रायपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के गृहग्राम बगिया से जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ किया और बिहान योजना से जुड़ी 12 दीदियों को राखी के उपहार स्वरूप ई-रिक्शा प्रदान किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने स्वयं स्व-सहायता समूह की महिला श्रीमती गिलसोनिका पाण्डे के ई-रिक्शा में बैठकर बगिया निवास परिसर की यात्रा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह ई-रिक्शा न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि इसकी परिचालन लागत भी कम है। इससे महिलाएं स्थानीय परिवहन सेवाओं में अपनी भागीदारी निभाते हुए आत्मनिर्भर बनेंगी […]

कही-सुनी(10AUG-25) : साय मंत्रिमंडल में विस्तार के फिलहाल आसार नहीं

रवि भोई की कलम से कुछ दिनों पहले तक विष्णुदेव साय के मंत्रिमंडल में विस्तार की बड़ी चर्चा थी। मुख्यमंत्री श्री साय अपनी दिल्ली यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिले तो इस चर्चा को और बल मिला। मुख्यमंत्री की दिल्ली यात्रा से वापसी के साथ ही मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया। अभी छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका देश से बाहर है। फिर सामने 15 अगस्त भी आ गया। वैसे भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति के पहले मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं होने वाला है। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मंत्री के दो पद खाली हैं। छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश […]

मंत्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से दिल्ली में की मुलाकात,ऑपरेशन “सिंदूर” की सफलता की दी बधाई

  रायपुर।छत्तीसगढ़ के किसान कल्याण एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह को ऑपरेशन “सिंदूर” की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री सिंह से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में चलाए जा रहे नक्सल अभियान के संबंध में भी चर्चा की। मंत्री श्रीे नेताम ने राज्य सरकार द्वारा नियद नेल्लानार अभियान के तहत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनजातियों के विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। मंत्री श्री नेताम […]

आज का राशिफल 10 अगस्त : मेष, मिथुन और मीन राशि के लिए अधियोग बना रहा है लाभदायक दिन, जानें आज का भविष्यफल

मेष राशि, परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए उत्साहवर्धक रहेगा। आपको आज सगे संबंधियों और मित्रों से मिलने का मौका मिलेगा। परिवार के साथ आज यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है। आप आज सकारात्मक विचारों से ओतप्रोत रहेंगे जिसका आपको आज फायदा मिलेगा। बिजनेस करने वाला जातकों की आज अच्छी कमाई होगी। फल मिठाई के बिजनेस से जुड़े जातकों के लिए भी आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा। बच्चों की ओर से आप आज खुशी पाएंगेो। दिन आपका मौज मनोरंजन में बीतेगा। आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीसूक्त का पाठ करना आज शुभ […]