आज का पंचांग 10 अगस्त : आज भाद्रपद प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा

  राष्ट्रीय मिति श्रावण 19, शक सम्वत् 1947, भाद्रपद, कृष्ण प्रतिपदा, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 26, सफ़र 15, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 10 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। प्रतिपदा तिथि मध्याह्न 12 बजकर 11 मिनट तक उपरांत द्वितीया तिथि का आरंभ। धनिष्ठा नक्षत्र अपराह्न 01 बजकर 53 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ। शोभन योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 02 मिनट तक उपरांत अतिगण्ड योग का आरंभ। कौलव करण मध्याह्न 12 बजकर 11 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय […]

Amarnath Yatra 2025: आज अमरनाथ यात्रा का हुआ समापन , छड़ी मुबारक की पूजा के साथ भक्तों ने ली विदाई

  जम्मू। सोमवार के दिन पवित्र अमरनाथ गुफा के लिए छड़ी मुबारक की अंतिम यात्रा शुरू हो गई थी और आज 9 अगस्त यानि सावन पूर्णिमा के दिन छड़ी मुबारक अमरनाथ गुफा में प्रवेश करेगी। वैसे तो हर वर्ष सावन पूर्णिमा के दिन ही अमरनाथ यात्रा का समापन होता है लेकिन वर्ष 2025 में यात्रा 1 हफ्ते पहले ही बंद कर दी गई। खराब मौसम के चलते अमरनाथ बोर्ड को यह फैसला लेना पड़ा लेकिन हर साल की तरह छड़ी मुबारक की पूजा उसी तरह होगी। छड़ी मुबारक की यात्रा के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की समस्या का सामना न […]

एसईसीएल में 49वीं त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की हुई बैठक

  बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) बिलासपुर में खान सुरक्षा महानिदेशालय, पश्चिमी अंचल नागपुर एवं उसके रायगढ़ क्षेत्र, बिलासपुर क्षेत्र-1 एवं क्षेत्र-2, तथा उत्तरी अंचल गाजियाबाद एवं उसके जबलपुर क्षेत्र के तत्वावधान में 49वीं त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन एसईसीएल सीएमडी हरीश दुहन की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में एसईसीएल शीर्ष प्रबंधन से निदेशक (तकनीकी/संचालन) श्री एन. फ्रेंकलिन जयकुमार, निदेशक (एचआर) बिरंची दास और निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, मुख्यालय के विभिन्न विभागाध्यक्ष, क्षेत्रीय महाप्रबंधक, एवं एरिया सेफ्टी ऑफिसर उपस्थित रहे। खान सुरक्षा महानिदेशालय से उप महानिदेशक, पश्चिमी अंचल, नागपुर रामावतार मीना, उप महानिदेशक, उत्तरी अंचल, गाजियाबाद नीरज कुमार, निदेशक खान […]

उप मुख्यमंत्री और वन मंत्री को ‘दंतेश्वरी फाइटर्स’ आत्मसमर्पित माओवादी बहनों ने बांधा रक्षा सूत्र

० विकास की मुख्यधारा से जुड़ने वाली बहनों को सुरक्षा-सम्मान देने के लिए शासन प्रतिबंध ० दंतेश्वरी फाइटर्स बहनों का शौर्य अन्य बहनों के लिए अनुकरणनीय: उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा रायपुर।रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज सर्किट हाउस परिसर दंतेवाड़ा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप को ‘दंतेश्वरी फाइटर’ एवं आत्मसमर्पित माओवादी बहनों ने रक्षा सूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का संदेश दिया। मंत्री द्वय ने इस मौके पर कहा कि हम सब यहाँ एक ऐसे अद्भुत और प्रेरणादायी क्षण के साक्षी हैं, जहाँ हमारी बहनों ने नक्सलवाद के रास्ते को छोड़कर विकास की मुख्यधारा का मार्ग अपनाया है। ये वही बहनें हैं, जिन्होंने कठिन […]

युवाओं के सपनों को लगेंगे पर, बनेंगे 34 नए नालंदा परिसर,नगरीय प्रशासन विभाग ने नालंदा परिसरों के लिए मंजूर किए हैं 237.58 करोड़

० सुकमा, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सूरजपुर, बैकुंठपुर, चिरमिरी, कुनकुरी, जशपुर, बलरामपुर, पेंड्रा जैसे दूरस्थ शहरों में भी खुलेंगी सेंट्रल लाइब्रेरी ० युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा अच्छा माहौल ० उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेंगी अच्छी पुस्तकें, युवाओं के करियर निर्माण में अहम साबित होंगी सेंट्रल लाइब्रेरी ० नगरीय प्रशासन विभाग ने नालंदा परिसरों के लिए मंजूर किए हैं 237.58 करोड़ रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा हासिल कर रहे तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के सपनों को पर देने 34 नए नालंदा परिसर बना रही है। ये नालंदा परिसर केवल रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़ जैसे बड़े शहरों में ही नहीं बन […]

दिल्ली के हरिनगर में बड़ा हादसा: 50 फुट ऊंची दीवार गिरी, दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत

दिल्ली। दिल्ली के हरीनगर में शनिवार को बारिश के दौरान दीवार गिरने से हादसा हो गया। जैतपुर थाना स्थित हरीनगर के बाबा मोहन राम मंदिर के पास समाधि स्थल की दीवार गिर गई है। जिसके नीचे करीब आठ लोग दब गए। इस हादसे में सभी आठ घायलों की मौत हो चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि हादसे में आठ लोगों में तीन पुरूष हैं, दो महिलाएं हैं और दो लड़कियां और एक लड़का है। सात की मौत के बाद एक घायल हाशिबुल का अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसने भी दम तोड़ दिया है। दिल्ली दमकल विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि जैतपुर हादसे में सभी […]

कुलगाम में अखल मुठभेड़ 9वें दिन जारी : दो जवान शहीद , दो अन्य जवान भी घायल, एक आतंकी ढेर

कुलगाम। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों और जवानों के बीच नौवें दिन मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए। जबकि दो अन्य जवान घायल हैं। घायलों को 92 बेस अस्पताल ले जाया गया है। चिनार कोर ने इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, अखल में रात भर धमाके और गोलीबारी होती रही। इस दौरान सेना के दो जवान बलिदान हो गए, जबकि गोलीबारी में दो अन्य जवान घायल भी हुए हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह बलिदान हुए हैं। एक आतंकवादी के भी मारे जाने की खबर है। ऑपरेशन अखल 9वें दिन भी जारी सुरक्षाबलों ने अखल जंगल क्षेत्र […]

हास्य कवि डॉ. दुबे अपनी हँसती-गुदगुदाती कविताओं के माध्यम से सदैव रहेंगे हमारे बीच जीवित – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

  ० पद्मश्री डॉ. दुबे ने देश-विदेश में बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान – विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ० पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की अंतिम कृति “मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ” का हुआ विमोचन रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम स्वर्गीय पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे की जयंती के अवसर पर उनकी अंतिम काव्य कृति “मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूँ” के विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। यह आयोजन राजधानी स्थित मैक कॉलेज ऑडिटोरियम में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने की। मुख्यमंत्री श्री साय ने पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा के संवर्धन में अमूल्य योगदान […]

राज्य के समस्त ऊर्जा शिक्षा उद्यान अब होंगे नेट जीरो….

• ऊर्जा शिक्षा उद्यान राजनांदगाव एवं बिलासपुर में 50-50 कि.वॉट ऑनग्रिड सोलर पावर प्लांट स्थापित • शेष ऊर्जा शिक्षा उद्यानों में स्थापना कार्य प्रगतिरत्। बिजली बिल में होगी भारी बचत और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा.. रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में राज्य सौर ऊर्जा की दिशा में अग्रसर हो रहा है। इसी परिकल्पना को साकार करते हुए क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी एवं राजेश सिंह राणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी के संवेदनशील एवं दूरदर्शी नेतृत्व में क्रेडा द्वारा प्रदेश में रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, कबीरधाम, बस्तर, कोटमीसोनार (जांजगीर-चांपा) एवं पाटन में 07 ऊर्जा शिक्षा उद्यानों की स्थापना की गई है एवं उनका सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। […]

बालको की सर्कुलर इकोनॉमी से निर्माण को नई राह, फ्लाई ऐश से फ्लैट तक

  बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) सर्कुलर इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए फ्लाई ऐश (राख) के पुनः उपयोग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। थर्मल पावर प्लांट्स से उत्पन्न फ्लाई ऐश का पुनः उपयोग करते हुए उसे टिकाऊ ईंटों में बदला जा रहा है, जो प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी परियोजनाओं में उपयोग की जा रही हैं। यह पहल ग्रामीण और शहरी आवास विकास में सतत आपूर्ति श्रृंखलाओं के लिए नए रास्ते खोल रही है। राष्ट्रीय सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप बालको 70 से अधिक स्थानीय ईंट निर्माण यूनिट को फ्लाई ऐश की आपूर्ति कर रहा है, जिससे पर्यावरण-अनुकूल ईंटों का […]