Big News : कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय को मिला नया कुलपति,मनोज दयाल की हुई नियुक्ति

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल एवं कुलाधिपति रामेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर में कुलपति की नियुक्ति का आदेश जारी किया है। प्रोफेसर मनोज दयाल को विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। वे वर्तमान में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, हिसार (हरियाणा) के मास कम्युनिकेशन विभाग में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि छत्तीसगढ़ कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय अधिनियम, 2004 तथा संशोधन अधिनियम 2025 की धारा 11 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह नियुक्ति की गई है। प्रोफेसर मनोज दयाल का कार्यकाल कार्यभार ग्रहण करने की […]

डीएमएफ फंड अनियमितता मामला: एसीबी–ईओडब्ल्यू ने सतपाल सिंह छाबड़ा को लिया हिरासत में

  रायपुर। जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) फंड से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में Anti Corruption Bureau और Economic Offences Wing की संयुक्त टीम ने आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद अदालत ने उसे 6 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है, जो 25 फरवरी तक प्रभावी रहेगी। जांच में क्या सामने आया? जांच एजेंसी के अनुसार, डीएमएफ फंड के अंतर्गत संचालित कृषि अनुदान योजनाओं की पड़ताल के दौरान कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिला है कि योजनाओं के क्रियान्वयन में निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया […]

बोर्ड परीक्षा में बड़ा बदलाव: अब एआई की निगरानी में होगी 12वीं की कॉपी जांच

  अलीगढ़। Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में बड़ा तकनीकी बदलाव किया है। इस बार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की निगरानी में की जाएगी। उत्तर प्रदेश सहित देशभर के मूल्यांकन केंद्रों पर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऐसे होगी कॉपियों की जांच नई प्रणाली के तहत परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी कॉपियां पहले स्कैन की जाएंगी। प्रत्येक उत्तर पुस्तिका को एक यूनिक आईडी दी जाएगी, जिससे परीक्षार्थी की पहचान गोपनीय रहेगी। इसके बाद स्कैन की गई कॉपियां सुरक्षित सर्वर के माध्यम से सीधे परीक्षक की स्क्रीन पर उपलब्ध होंगी। परीक्षक को लॉग-इन आईडी […]

एपस्टीन कनेक्शन पर बढ़ी मुश्किलें: प्रिंस एंड्रयू से जुड़ी जांच ने फिर पकड़ा जोरम,पुलिस ने किया गिरफ्तार

  इंटरनेशनल न्यूज़ । अमेरिका के कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से संबंधों को लेकर ब्रिटेन में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किंग चार्ल्स के भाई Prince Andrew से जुड़े आरोपों पर पुलिस जांच की चर्चा सामने आई है। हालांकि आधिकारिक एजेंसियों ने किसी भी गिरफ्तारी की स्पष्ट पुष्टि नहीं की है। ब्रिटिश मीडिया संस्थान BBC की रिपोर्ट में बताया गया कि मामले से जुड़े आरोपों पर कानूनी प्रक्रिया की समीक्षा की जा रही है। वहीं Thames Valley Police ने बयान जारी कर कहा कि सार्वजनिक पद पर कथित कदाचार से जुड़े एक मामले की जांच प्रारंभ की गई है, लेकिन किसी व्यक्ति […]

AI की दुनिया में राष्ट्रीय मंच पर लहराया छत्तीसगढ़ का परचम : इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन में रायपुर के अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने हासिल किया प्रथम स्थान

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी शुभकामनाएं ० तकनीक को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास आज के डिजिटल युग में उपयोगी और प्रेरणादायक – मुख्यमंत्री साय रायपुर। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित प्रतिष्ठित “AI इंपैक्ट समिट” में छत्तीसगढ़ के युवाओं ने अपनी प्रतिभा का परचम राष्ट्रीय स्तर पर लहराया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायपुर के प्रतिभाशाली सिबलिंग अनुराग मानिक और आस्था मानिक को इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथॉन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित करने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि 40,000 से अधिक प्रतिभागियों के बीच तीन कठिन चरणों को सफलतापूर्वक पार करते हुए शीर्ष स्थान हासिल करना […]

एआई समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी फंसी विवाद में, छत्तीसगढ़ पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र

  दिल्ली। नई दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के पवेलियन में चीन के रोबो कुत्ते को यहीं डेवलप किया हुआ बताने से भारी फजीहत हुई है। समिट से देश की सबसे महंगी प्राइवेट यूनिवर्सिटी में एक गलगोटिया को समिट से बाहर निकाल दिया गया है। लेकिन इसी समिट में छत्तीसगढ़ का स्टॉल देश-विदेश से आए निवेशकों, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। “छत्तीसगढ़ ड्रिवन बाय इंटेलिजेंस” थीम पर आधारित इस स्टॉल में राज्य की उभरती कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) क्षमता, अत्याधुनिक डिजिटल अधोसंरचना और निवेश संभावनाओं को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा रहा है। स्टॉल में […]

नगरीय प्रशासन द्वारा तीसरी बार फिर जारी किया गया महिला जनप्रतिनिधियों के पारिवारिक के प्रॉक्सी प्रतिनिधि के रोक के संबंध में आदेश

० आदेश के बावजूद अधिकारियों द्वारा गंभीरतापूर्वक कार्यवाही नहीं की जा रही ० सरकार व सत्ताधारी पार्टी का दबाव आदेश के पालन में अड़चन दिलीप गुप्ता सरायपाली। महिलाओं के सशक्तिकरण व उनको राजनीतिक रूप से मजबूत किये जाने वी उनके कार्यों में उनके परिजनों के हस्तक्षेप को रोके जाने हेतु नगरीय प्रशासन द्वारा तीसरी बार आदेश जारी किया गया है । यह आदेश राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप व आदेश पुनः जारी किया गया । संचनालय द्वारा एक ही विषय को लेकर तीसरी बार आदेश जारी किया जाना ही यह दर्शाता है कि संबंधित अधिकारियों व विभाग द्वारा जारी आदेश को मूल भावनाओं के अनुरूप आदेश का पालन नहीं किया […]

एयर सर्विसेज में बाधा: दिल्ली-मुंबई समेत कई हवाई अड्डों पर चेक-इन सिस्टम ठप, 40 मिनट तक यात्री परेशान

  दिल्ली। गुरुवार सुबह देश के कई प्रमुख हवाई अड्डों पर हवाई सेवाएं कुछ समय के लिए बाधित रही। जानकारी के अनुसार, सॉफ्टवेयर की खराबी के कारण यात्रियों को चेक-इन में परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 40 मिनट तक यह समस्या जारी रही, जिससे यात्री काफी हलकान रहे। प्रभावित एयरलाइंस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली, मुंबई और अन्य हवाई अड्डों पर निम्न एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हुईं: इंडिगो एयर इंडिया एक्सप्रेस स्पाइसजेट अकासा एयर चेक-इन सिस्टम सुबह लगभग 6:45 बजे से 7:28 बजे तक ठप रहा। समस्या का समाधान सूत्रों ने बताया कि सॉफ्टवेयर की खराबी को ठीक कर लिया गया है और सिस्टम अब सामान्य रूप से काम कर […]

Holi Special Trains: यात्रियों के लिए खुशखबरी, 1,410 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

  रायपुर। रंगों के त्योहार होली के मौके पर यात्रा करना हर साल चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ रहती है। इस परेशानी को देखते हुए भारतीय रेलवे ने इस साल 1,410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे क्षेत्र से कुल 15 होली स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इन ट्रेनों के जरिए लोग सुरक्षित और आरामदायक सफर कर सकेंगे। पटना–चर्लपल्ली रूट की खास ट्रेन पटना और तेलंगाना के बीच 7 फेरे वाली होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन हर सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। ट्रेन का ठहराव बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में होगा। ट्रेन का विवरण स्पेशल […]

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म होने की कगार पर,आज 5 नक्सली ढेर, 31 मार्च की है डेडलाइन

  बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए हैं। जंगल क्षेत्र में नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला। दोनों ओर से हुई मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर हो गए। बता दें की बीजापुर जिले में नक्सल ऑपरेशन को लेकर सुरक्षा बलों की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले चार दिनों में जवानों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 214 नक्सली ठिकानों और बंकरों को ध्वस्त कर दिया है। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है। कार्रवाई में 450 IED, 818 BGL शेल, 899 बंडल कोडेक्स, […]