Accident : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा,डबल डेकर बस पलटी, 6 यात्रियों की मौत, 24 घायल

  उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र के किलोमीटर 262 के पास दिल्ली से गोरखपुर जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 24 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस, यूपीडा और राहत-बचाव टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती […]

छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा नया ‘फॉरेस्ट बॉस’: HOFF पद के लिए दो वरिष्ठ अफसरों के नाम फाइनल

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए वन बल प्रमुख (HOFF) और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें नए वन प्रमुख के लिए दो वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के नामों पर मुहर लगाई गई। जानकारी के मुताबिक नए HOFF पद के लिए तैयार किए गए पैनल में वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी कौशलेंद्र कुमार और अरुण कुमार पांडे के नाम शामिल किए गए हैं। अब यह दो सदस्यीय पैनल अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री इनमें से किसी एक नाम पर अंतिम फैसला लेंगे। […]

CG Weather : नौतपा के पहले दिन छत्तीसगढ़ तपकर हुआ बेहाल,रायपुर समेत कई शहरों में पारा 45 डिग्री पार, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा की शुरुआत भीषण गर्मी के साथ हुई है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं माना (रायपुर) में 45.7 डिग्री, मुंगेली में 45.4 डिग्री, दुर्ग में 45.2 डिग्री तथा रायपुर और बिलासपुर में 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी तापमान 44 डिग्री के […]

आज का राशिफल 26 मई : वृषभ, मिथुन और कर्क राशि के जातक सुख साधनों और कमाई पर फोकस करेंगे, जानें अपना राशिफल

मेष राशि: बातचीत की कला का फायदा मिलेगा चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे काम के प्रति आपका फोकस काफी बढ़ेगा। लग्न भाव के मंगलदेव आपके भीतर गजब का साहस और डटे रहने की क्षमता जगाएंगे। सूर्यदेव और बुधदेव की वृषभ राशि में मौजूदगी आपकी आर्थिक योजनाओं और बातचीत की कला को पूरा सपोर्ट कर रही है। तीसरे भाव के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपके नेटवर्क को मजबूत करेंगे। ध्यान रहे कि बारहवें भाव के शनिदेव आज मानसिक रूप से थोड़ा भारीपन दे सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर जरूरत से ज्यादा सोचना आपकी मानसिक शांति को बिगाड़ सकता है। पार्टनर के साथ आपकी […]

आज का पंचांग 26 मई : ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि का आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त का समय

अंग्रेजी तारीख 26 मई 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल दोपहर 03:00 से 04:30 बजे तक। एकादशी तिथि पूरी रात (अगले दिन सूर्योदय तक) रहेगी। हस्त नक्षत्र पूरी रात (अगले दिन सूर्योदय तक) रहेगा। सिद्धि योग अगले दिन प्रातः 03 बजकर 11 मिनट (27 मई) तक उपरांत व्यतीपात योग का आरंभ। वणिज करण सायं 05 बजकर 42 मिनट तक उपरांत विष्टि (भद्रा) करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात कन्या राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि: शुक्ल एकादशी – पूरी रात (अगले दिन सूर्योदय तक) योग: सिद्धि – अगले दिन प्रातः 03:11 बजे (27 मई) तक, फिर व्यतीपात करण: वणिज – सायं 05:42 बजे तक करण: विष्टि […]

छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते JE, लाइनमैन और पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

  महेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जिलों में तीन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया।   मनेंद्रगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय में एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता मनीष बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला को रिश्वत लेते पकड़ा। आरोप है कि दोनों ने 5 एचपी मोटर कनेक्शन देने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शिकायतकर्ता को 9 हजार 500 रुपये देकर कार्यालय भेजा […]

इलाज के दौरान महिला की मौत से हड़कंप: परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

  बलरामपुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार ग्राम सोनहत निवासी राजकालिया, पति रामअवतार को बुखार की शिकायत के बाद परिजन इलाज के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में महिला को इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि महिला को तेज […]

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’: छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास का नया मॉडल

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए बड़ी पहल करने जा रही है। प्रदेश में ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत छोटे और मध्यम शहरों को आधुनिक शहरी सुविधाओं से विकसित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य बड़े शहरों के साथ-साथ उभरते कस्बों और नगरों को भी आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर जन सुविधाएं और सुव्यवस्थित विकास का नया मॉडल उपलब्ध कराना है। यह योजना मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना की तर्ज पर लागू की जाएगी। पहले चरण में […]

ईबोला जैसे खतरनाक वायरस से निपटने की तैयारी: रायपुर में बनेगा डेडिकेटेड आइसोलेशन सेंटर

  रायपुर। वैश्विक स्तर पर तेजी से फैल रही संक्रामक बीमारियों, खासकर ईबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विशेष आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में जरूरी कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला चिकित्सा अधिकारी रायपुर को भेजे गए पत्र में संदिग्ध मरीजों के त्वरित इलाज, संक्रमण नियंत्रण और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं से लैस डेडिकेटेड आइसोलेशन सेंटर तैयार करने को कहा गया है। साथ ही राज्य सर्विलेंस यूनिट और आईडीएसपी को भी स्थिति की जानकारी देने के […]

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, राज्य छोड़ने की शर्त

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने शराब नीति घोटाले से जुड़े दो मामलों में उन्हें जमानत दे दी। हालांकि अदालत ने शर्त रखी है कि वे छत्तीसगढ़ से बाहर रहेंगे और केवल जांच या कोर्ट में पेशी के लिए ही राज्य में आ सकेंगे। निरंजन दास पिछले करीब दो वर्षों से जेल में बंद थे। उन पर कथित शराब सिंडिकेट, अवैध कमीशनखोरी और आबकारी नीति में हेरफेर कर करोड़ों रुपये के घोटाले में भूमिका निभाने के आरोप हैं। जांच एजेंसियों के मुताबिक यह कथित घोटाला वर्ष 2019 से 2022 […]