भीषण गर्मी का असर: 2 दिन बंद रहेगा नंदनवन जंगल सफारी,प्रशासन का बड़ा फैसला
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी और नौतपा के बढ़ते असर को देखते हुए नंदनवन जंगल सफारी को दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अत्यधिक गर्मी, तापमान में लगातार बढ़ोतरी और वन्य प्राणियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 28 और 29 मई 2026 को जंगल सफारी पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस दौरान पर्यटक जंगल सफारी की सैर और वन्य जीवों का दीदार नहीं कर सकेंगे। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान […]



