BYJU’S के संस्थापक बायजू रविंद्रन को बड़ा झटका, सिंगापुर कोर्ट ने सुनाई 6 महीने जेल की सजा

दिल्ली। भारत के सबसे सफल स्टार्टअप चेहरों में गिने जाने वाले Byju Raveendran अब गंभीर कानूनी संकट में घिर गए हैं। BYJU’S के संस्थापक को सिंगापुर की अदालत ने अदालत की अवमानना के मामले में 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। यह फैसला ऐसे वक्त आया है, जब कंपनी पहले से आर्थिक संकट, निवेशकों के दबाव और करोड़ों डॉलर के कानूनी विवादों से जूझ रही है। आखिर क्यों हुई सजा? सिंगापुर कोर्ट के मुताबिक, बायजू रविंद्रन ने अप्रैल 2024 से अपनी संपत्तियों से जुड़े कई अदालती आदेशों का पालन नहीं किया। अदालत ने माना कि उन्होंने जानबूझकर आदेशों की अनदेखी की, जिसके चलते उन्हें अवमानना का दोषी ठहराया गया। […]

CG Breaking : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा बदलाव,अरुण पांडे बने नए वन बल प्रमुख

  रायपुर। अरुण पांडे को छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य का नया प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) और वन बल प्रमुख नियुक्त किया है। सरकार ने बुधवार को इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए। अरुण पांडे अब P Srinivasan Rao की जगह लेंगे। उनके नेतृत्व में अब राज्य के वन विभाग की जिम्मेदारी और वन संरक्षण से जुड़े बड़े फैसले लिए जाएंगे। वन विभाग में इस नियुक्ति को प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव माना जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, नए वन बल प्रमुख के रूप में अरुण पांडे के सामने वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन से जुड़े कई महत्वपूर्ण लक्ष्य होंगे।

देश तप रहा है: बांदा बना सबसे गर्म शहर, 47.6°C ने तोड़े रिकॉर्ड, जानें कब मिलेगी इस तपन से राहत

  दिल्ली। देशभर में भीषण गर्मी और लू ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक आसमान से आग बरस रही है। तेज धूप और गर्म हवाओं ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बांदा सबसे गर्म, कई शहर 45°C के पार उत्तर प्रदेश का Banda मंगलवार को 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ देश का सबसे गर्म शहर रहा। वहीं हरियाणा का Sirsa 46°C तापमान के साथ झुलसता रहा। दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और पश्चिमी यूपी में भी पारा लगातार 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दोपहर के समय सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और लोग घरों […]

केरल की राजनीति में भूचाल: पूर्व CM पिनाराई विजयन के घर ED की रेड

  तिरुवनंतपुरम। केरल की राजनीति में बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब Enforcement Directorate (ED) की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री Pinarayi Vijayan के तिरुवनंतपुरम स्थित आवास पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बहुचर्चित CMRL-Exalogic मासिक भुगतान मामले को लेकर की गई, जिसने राज्य की सियासत को गरमा दिया है। बेटी की कंपनी पर जांच, ED की पैनी नजर इस मामले के केंद्र में विजयन की बेटी T Veena की आईटी कंपनी Exalogic Solutions है। आरोप है कि कंपनी को Cochin Minerals and Rutile Limited (CMRL) से भारी रकम मिली, लेकिन बदले में कोई वैध सेवा नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक, ED पहले ही टी वीना से पूछताछ कर […]

CSIDC बोर्ड बैठक में बड़े फैसले: बालोद में नया उद्योग केंद्र, राजनांदगांव में इंडस्ट्रियल फैसिलिटेशन कॉम्प्लेक्स को मंजूरी

  रायपुर। रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (CSIDC) की 160वीं संचालक मंडल बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता निगम अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने की। उद्योग भवन में आयोजित इस बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार, सीएसआईडीसी के प्रबंध संचालक विश्वेश कुमार, उद्योग संचालनालय के संचालक प्रभात मलिक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में राज्य के औद्योगिक विकास से जुड़े कई अहम फैसलों को मंजूरी दी गई। प्रमुख निर्णयों में बालोद जिले में नए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र कार्यालय भवन के निर्माण तथा राजनांदगांव में इंडस्ट्रियल फैसिलिटेशन कॉम्प्लेक्स के निर्माण को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा राज्य मंत्रिपरिषद के निर्णय […]

छत्तीसगढ़ में नौतपा का प्रहार: 45.5°C पर तपा राजनांदगांव, रायपुर समेत कई जिलों में हीटवेव का कहर

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में नौतपा के दूसरे दिन भी भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी रहा। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे ज्यादा गर्मी राजनांदगांव में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रायपुर में 44.5 डिग्री, दुर्ग में 44.7 डिग्री और बिलासपुर में 44.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा अंबिकापुर में 42.4 डिग्री, जगदलपुर में 42 डिग्री और पेंड्रा रोड में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह […]

आज का राशिफल 27 मई : बुधादित्य योग का शुभ संयोग, जानें मेष से मीन तक किस राशि को मिलेगा ग्रहों के गोचर का लाभ

मेष राशि: शुक्रदेव आपके नेटवर्क को मजबूत करेंगे चंद्रदेव आज कन्या राशि में आपके छठे भाव से यात्रा शुरू करेंगे, जिससे सुबह के समय आपको अपने काम पर पूरी तरह फोकस करने और अनुशासित रहने की जरूरत होगी। जैसे ही शाम ढलेगी, वे तुला राशि में आपके सातवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे रिश्तों के क्षेत्र में शांति और स्पष्टता आएगी। लग्न भाव के मंगलदेव आपके भीतर गजब का साहस और डटे रहने की क्षमता जगाए रखेंगे। सूर्यदेव और बुधदेव की वृषभ राशि में मौजूदगी आपकी आर्थिक योजनाओं और बातचीत की कला को पूरा सपोर्ट कर रही है। तीसरे भाव के बृहस्पतिदेव और शुक्रदेव आपके नेटवर्क को मजबूत करेंगे। […]

आज का पंचांग 27 मई : आज पद्मिनी\कमला एकादशी व्रत, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

अंग्रेजी तारीख 27 मई 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल दोपहर 12:00 से 01:30 बजे तक। एकादशी तिथि प्रातः 06 बजकर 21 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र प्रातः 05 बजकर 56 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। व्यतीपात योग अगले दिन प्रातः 03 बजकर 25 मिनट (28 मई) तक उपरांत वरीयान योग का आरंभ। विष्टि (भद्रा) करण प्रातः 06 बजकर 21 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा सायं 07 बजकर 00 मिनट तक कन्या राशि पर उपरांत तुला राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि शुक्ल एकादशी प्रातः 06:21 बजे तक, फिर द्वादशी योग व्यतीपात अगले दिन प्रातः 03:25 बजे […]

CG Breaking : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में चली गोली ,भरे बाजार में ज्वेलरी कारोबारी की हत्या

  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कोटमी गांव के भरे बाजार में गोलीबारी की घटना सामने आई। इस हमले में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना बाजार क्षेत्र में हुई, जहां अचानक चली गोली से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। गोली चलाने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास […]

मुख्यमंत्री साय कैबिनेट के बड़े फैसले : स्क्रैप निस्तारण, कर्मचारी चयन मंडल और सड़क निर्माण को लेकर अहम निर्णय

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। स्क्रैप निस्तारण के लिए MSTC से अनुबंध बढ़ा मंत्रिपरिषद ने राज्य के विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों, मंडलों और स्थानीय निकायों में जमा स्क्रैप एवं अनुपयोगी सामग्री के पारदर्शी निस्तारण के लिए मेटल स्क्रैप ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MSTC) के साथ सेलिंग एजेंसी अनुबंध को आगामी तीन वर्षों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया। यह अनुबंध नवंबर 2019 से लागू था और 31 मई 2026 को समाप्त हो रहा था। MSTC के ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के जरिए स्क्रैप सामग्री की पारदर्शी नीलामी होगी, जिससे राज्य […]