आज का राशिफल 25 मई :जानें आपके सितारे क्या कहते हैं, मेष से लेकर मीन तक की राशियों का भविष्यफल

मेष राशि: आर्थिक उन्नति के बेहतरीन अवसर मिलेंगे देखा जाए तो आपके राशि स्वामी मंगलदेव पहले भाव में मेष राशि में विराजमान हैं। इस गोचर के प्रभाव से आपके भीतर गजब की ऊर्जा और उत्साह देखने को मिलेगा। आपका आत्मविश्वास भी आज सातवें आसमान पर रहने वाला है। चंद्रदेव का गोचर आज छठे भाव से हो रहा है, जो आपकी कार्यक्षमता को बहुत मजबूत बनाएगा। इसके प्रभाव से आप अपने करियर की बड़ी से बड़ी चुनौतियों पर आसानी से विजय पा लेंगे। आज रास्ते में आने वाली हर बाधा दूर होने के योग बन रहे हैं। आपको अपने दिन को एक सही रूटीन में ढालने पर ध्यान देना चाहिए। आर्थिक […]

आज का पंचांग 25 मई : आज ज्येष्ठ मास दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

अंग्रेजी तारीख 25 मई 2026 ई.। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। राहुकाल सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक। दशमी तिथि अगले दिन प्रातः 05 बजकर 10 मिनट (26 मई) तक उपरांत एकादशी तिथि का आरंभ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र अगले दिन प्रातः 04 बजकर 08 मिनट (26 मई) तक उपरांत हस्त नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग अगले दिन प्रातः 03 बजकर 15 मिनट (26 मई) तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। तैतिल करण दोपहर 04 बजकर 46 मिनट तक उपरांत गरज करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 09 बजकर 07 मिनट तक सिंह राशि पर उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा। महत्वपूर्ण विवरण तिथि शुक्ल दशमी – अगले दिन प्रातः 05:10 बजे […]

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनी करेगी अखिल भारतीय क्रिकेट और टेबल टेनिस टूर्नामेंट की मेजबानी

० अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड की 48 वीं वार्षिक बैठक संपन्न रायपुर। अखिल भारतीय विद्युत खेल नियंत्रण बोर्ड (एआईईएससीबी) की 48 वीं वार्षिक साधारण सभा की दो दिवसीय बैठक रविवार को संपन्न हुई। बैठक में आगामी वर्ष के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज को अखिल भारतीय क्रिकेट और टेबल टेनिस प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी गई।23 और 24 मई को रायपुर में आयोजित दो दिवसीय बैठक में देश भर की विद्युत कंपनियों एवं विद्युत मंडलों के इस वर्ष के खेल कैलेंडर तथा वित्तीय लेखा – जोखा का अनुमोदन किया गया । छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर जनरेशन कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं छत्तीसगढ़ केंद्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के अध्यक्ष श्री […]

छत्तीसगढ़ में कल से शुरू होगा नौतपा, भीषण गर्मी और लू का अलर्ट, सावधानी बरतने एडवाइजरी जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का सबसे तपता दौर ‘नौतपा’ 25 मई से शुरू होने जा रहा है। हालांकि नौतपा शुरू होने से पहले ही प्रदेश में सूरज आग बरसाने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर सहित कई जिलों में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुँच गया है, जिससे लोग भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 25 मई से 2 जून तक नौतपा प्रभावी रहेगा। इस दौरान सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद अगले नौ दिनों तक सूर्य की सीधी किरणों के कारण तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। पारंपरिक मान्यता है कि नौतपा के दौरान […]

नई दिल्ली में राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  नई दिल्ली। विष्णुदेव साय रविवार को लाल किला मैदान में आयोजित राष्ट्रीय जनजाति सांस्कृतिक समागम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर से आए जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों और लोगों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनजातीय समाज सदियों से जल, जंगल और जमीन की रक्षा करता आया है। उन्होंने कहा कि जनजातीय संस्कृति, परंपराएं और भाषाएं भारत की समृद्ध विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जिनके संरक्षण और संवर्धन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री केदार कश्यप और रामविचार नेताम भी उपस्थित रहे। वहीं, रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री साय से सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत किया।

कांकेर-नारायणपुर सीमा पर नक्सली डंप बरामद, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार जब्त

  कांकेर। कांकेर और नारायणपुर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। जवानों ने जंगलों में छिपाकर रखा गया नक्सली डंप बरामद किया है, जहां से हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सली उपयोग के कई सामान जब्त किए गए हैं। जंगल में जमीन के नीचे छिपाया गया था डंप जानकारी के अनुसार कोयलीबेड़ा और छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के जंगलों में संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया गया। कांकेर-नारायणपुर सीमा के ग्राम पल्लाहूर और जपमरका के बीच पहाड़ी इलाके में गहन तलाशी के दौरान जमीन के नीचे छिपा नक्सली डंप मिला। कार्रवाई में पुलिस, डीआरजी, बीएसएफ और बीडीएस टीम शामिल रही। सुरक्षा बलों ने मौके से […]

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव का ऐलान, 29 मई से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया

  रायपुर। रायपुर में भारतीय युवा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त जसप्रीत सिंह और प्रदेश चुनाव अधिकारी रोशन नेगी ने चुनाव की तारीखों और प्रक्रिया की जानकारी दी। 29 मई से 13 जून तक होंगे नामांकन घोषित कार्यक्रम के अनुसार ब्लॉक और जिला कमेटियों के लिए नामांकन 29 मई से 13 जून तक भरे जाएंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के लिए 11 जून से 13 जून तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 15 जून से 18 जून तक स्क्रूटनी की जाएगी। […]

डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी धाम फिर विवादों में, बैगा पद्धति से पूजा और कथित बलि पर बवाल

  डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ के प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी धाम में एक बार फिर धार्मिक परंपराओं को लेकर विवाद गहरा गया है। बैगा पद्धति से पूजा और कथित मुर्गे की बलि के आरोप के बाद मंदिर ट्रस्ट और आदिवासी गोंड समाज आमने-सामने आ गए हैं। इस मामले में राज बैगा किशोर नेताम की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि 19 मई को मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर पुराने रोपवे के पास स्थित एक चट्टान को “गढ़ माता” मानकर पारंपरिक बैगा रीति से पूजा की गई। इसी दौरान कथित रूप से मुर्गे की बलि देने का आरोप लगा। घटना की जानकारी मिलने […]

कही-सुनी (24 MAY-26) : सांसद को शाह की खरी-खरी

रवि भोई की कलम से कहते हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले दिनों अपनी बस्तर यात्रा के दौरान भाजपा के एक सांसद को खरी-खरी सुना दी। हुआ यूँ कि मेल-मुलाक़ात के दौरान एक भाजपा सांसद ने अमित शाह से कहा कि उनकी कोई नहीं सुनता। शाह ने सांसद से पूछा कौन नहीं सुनता, तो सांसद ने जवाब दिया गुरूजी लोग नहीं सुनते। फिर शाह ने कहा-एकाध नाम बताएं और उन्हें लेकर आएं। सांसद ने कहा-अभी तो कोई नहीं मिलेगा। शाह ने कहा-जो गुरूजी, आपकी नहीं सुनता, उसको ढूढ़ना और अगली बार मुझसे मिलवाना। आपकी जगह उसे सांसद बनाऊंगा। वही सभी गुरूजी को ठीक करेगा। शाह का जवाब सुनकर […]

इनकमिंग से आउटगोइंग तक, अब हर फाइल ई-ऑफिस पर, ग्रीन ऑफिस की ओर बड़ा कदम : केदार कश्यप

  रायपुर। वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि उन्होंने अपने कार्यालय के दैनिक प्रशासनिक कार्यों, फाइल संचालन एवं पत्राचार को पूर्णतः ई-ऑफिस प्रणाली से संचालित करने का निर्णय लिया है। पहले जहां विभागों से प्राप्त होने वाली फाइलें अनुमोदन हेतु ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से मंत्री कार्यालय तक पहले से ही पहुँच रही थीं, वहीं अब मंत्री कार्यालय से जारी होने वाली फाइलें, आदेश एवं डाक प्रेषण की प्रक्रिया भी ई-ऑफिस के माध्यम से भेजी जा रही है। मंत्री कार्यालय का सम्पूर्ण पत्राचार अब डिजिटल माध्यम से संचालित किया जा रहा है। वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि इस व्यवस्था का उद्देश्य केवल प्रशासनिक सुविधा बढ़ाना नहीं, बल्कि […]