छत्तीसगढ़ के बस्तर और सरगुजा अंचल में भारी बारिश की चेतावनी, रायपुर और बिलासपुर संभाग में भी हो सकती है हल्की बारिश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है और इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश देखी जा रही है। शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से शनिवार के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर, बिलासपुर ,दुर्ग ,भिलाई ,राजनांदगांव ,बलौदाबाजार समेत आसपास के कई जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।   बस्तर संभाग में सबसे ज्यादा सक्रिय मानसून मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर […]

छत्तीसगढ़ में 1 अगस्त से कर्मचारियों को मिलेगी नई पेंशन स्किम,खत्म हुई पुरानी पेंशन योजना, जानें नया विकल्प

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने 1 अगस्त 2025 से ‘पुरानी पेंशन योजना (OPS)’ को बंद कर केवल ‘नवीन पेंशन योजना (NPS)’ तथा ‘एकीकृत पेंशन योजना (UPS)’ को विकल्प के रूप में लागू करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया, जिसे राजपत्र में प्रकाशित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजपत्र अधिसूचना FX‑1/3/2024‑PR दिनांक 24 जनवरी 2025 के तहत निर्णय लिया है कि 01 अगस्त 2025 से सीधी भर्ती वाले शासकीय कर्मचारियों को केवल NPS या UPS में से एक चुनने का विकल्प मिलेगा, और OPS अब नई भर्तियों में लागू नहीं रहेगा।  

छत्तीसगढ़ विधानसभा में पारित हुआ जनविश्वास विधेयक, अब छोटे अपराधों पर नहीं होगा मुकदमा नहीं, मध्यप्रदेश के बाद बना दूसरा राज्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में एक ऐतिहासिक क्षण सामने आया, जब जनविश्वास विधेयक 2025 को ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। यह विधेयक राज्य में Ease of Doing Business और Ease of Living को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाया गया है, और इसके तहत अब नागरिकों तथा व्यापारियों द्वारा की गई छोटी-मोटी तकनीकी भूलों को आपराधिक दायरे से हटाकर केवल आर्थिक दंड के तहत लाया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे CG Jan Vishwas Bill विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में एक मजबूत पहल बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो भारतीय न्याय संहिता का प्रारूप लाया गया है, उसी की तर्ज पर छत्तीसगढ़ ने […]

यमुना एक्सप्रेस वे पर देर रात भीषण सड़क हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से उड़े कार के परखच्चे,…छह की मौके पर ही मौत

मथुरा। मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस-वे माइक स्टोन 140 पर करीब तीन बजे इको गाड़ी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें छह लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ईको गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। इसके साथ ही शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ईको कार सवार नोएडा से आगरा की ओर आ रहे थे। कार में सवार धर्मवीर पुत्र जवर सिंह निवासी ग्राम हरलालपुरा थाना बासोनी आगरा, रोहित पुत्र धर्मवीर, आर्यन पुत्र धर्मवीर बासोनी आगरा, दलवीर उर्फ छुल्ले व पारस सिंह तोमर […]

CG Accident : NH 30 में तेज रफ़्तार कार देर रात पुल से टकराई, 4 लोग जिंदा जले, दो की हालत गंभीर

कांकेर। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में चार लोगों के जिंदा जले जाने की खबर सामने आई है। जबकि दो लोग घायल हुए है। जिनका इलाज कांकेर जिला अस्पताल मे चल रहा है। दरअसल घटना देर रात एक बजे की है जब एक तेज रफ़्तार कार केशकाल से कांकेर की ओर आते वक्त आतुर गांव के पास पुल से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार मे आग लग गई और कार मे सवार 6 लोगो मे से चार जिंदा जल गए। वहीं दो लोग बाहर फेका जाने की वजह से घायल हुए है। जिनका इलाज जिला आस्पताल मे चल रहा है। मौके पर […]

आज का राशिफल 19 जुलाई : मेष, कर्क और मकर राशि के लिए लाभदायक दिन,जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि, धैर्य और संयम से काम लेना होगा मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कठिन हो सकता है। आपको अपने कामकाज में तकनीकी कारणों से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको उन समस्याओं का डटकर सामना करना होगा और धैर्य के साथ उन समस्याओं का समाधान करना होगा। आज आपको धैर्य और स्थिरता की आवश्यकता होगी। निजी जीवन में भी आपको कुछ तनाव से गुजरना पड़ सकता है। आपको अपने साथी के साथ बातचीत में संयम बरतने की जरूरत है। पिता और बड़े भाई से सहयोग मिलेगा। भाग्य आज 78 प्रतिशत साथ देगा, शनि चालीसा का पाठ लाभदायक रहेगा। वृषभ राशि, विरोधियों से सतर्क […]

आज का पंचांग 19 जुलाई : आज सावन कृष्ण नवमी तिथि, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 28, शक सम्वत् 1947, श्रावण कृष्णा नवमी, शनिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर श्रावण मास प्रविष्टे 04, मुहर्रम 23, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि अपराह्न 02 बजकर 43 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ। भरणी नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 38 मिनट तक उपरांत कृतिका नक्षत्र का आरंभ। शूल योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 55 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। गर करण अपराह्न 02 बजकर 43 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा। सूर्योदय का […]

बैंक राष्ट्रीयकरण के 56 वर्ष: निजीकरण के खिलाफ संघर्ष का आह्वान

० 19 जुलाई को मनाई जाएगी 56 वीं वर्षगांठ रायपुर। भारत में बैंकों के राष्ट्रीयकरण की 56वीं वर्षगांठ 19 जुलाई को मनाई जाएगी। इस अवसर पर, छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लॉइज एसोसिएशन के महासचिव शिरीष नलगुंडवार ने सभी बैंक संगठनों और कर्मचारियों से निजीकरण के सरकार के एजेंडे के खिलाफ एकजुट होने और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ( पीएसबीएस) की सुरक्षा के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया है। नलगुंडवार ने याद दिलाया कि 19 जुलाई, 1969 को 14 बड़े निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया था, जिसका उद्देश्य आम जनता की सेवा करना था। उन्होंने जोर दिया कि जहां एक ओर सरकार बैंकों का निजीकरण करके लोगों की बहुमूल्य बचत को […]

पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने ख़ारिज की जमानत याचिका

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित आबकारी घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, राजनीतिक गलियारों में हलचल और तेज हो गई है। शुक्रवार को इस मामले में दो बड़ी कानूनी कार्रवाई सामने आईं। एक ओर जहां प्रदेश के पूर्व मंत्री कवासी लखमा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला, वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। पहले बात कवासी लखमा की। आबकारी घोटाले में जेल में बंद कांग्रेस सरकार के पूर्व मंत्री कवासी लखमा की जमानत याचिका को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया। इस याचिका पर पिछले दिनों सुनवाई हुई थी, जिसमें कोर्ट ने आदेश सुरक्षित रख लिया […]

प्रदेश के चावल उपार्जन लक्ष्य में 8 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि

रायपुर।प्रदेश के किसानों के हित में एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय पूल हेतु चावल उपार्जन के लक्ष्य को 70 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 78 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। यह निर्णय राज्य के लाखों अन्नदाताओं के परिश्रम और विश्वास को सशक्त करता है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस महत्वपूर्ण निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के अन्नदाताओं की समृद्धि के लिए डबल इंजन सरकार दृढ़संकल्पित है। मुख्यमंत्री साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा […]