बाघिन ‘बिजली’ का होगा जामनगर में इलाज,वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर की गई विशेष पहल

  रायपुर। नंदनवन चिड़ियाघर रायपुर की बाघिन ‘बिजली’ को बेहतर उपचार के लिए गुजरात के जामनगर स्थित वंतारा (जी.ज़ेड.आर.आर.सी.) भेजा जा रहा है। यह निर्णय वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर लिया गया है, ताकि बिजली का बेहतर इलाज हो सके। उल्लेखनीय है कि बाघिन ’बिजली’ का जन्म वर्ष 2017 में हुआ था और वह जन्म से ही नंदनवन में रह रही है। वर्ष 2023 में उसने चार शावकों जिसमें तीन नर (पंचमुख, केशरी और मृगराज) और एक मादा (इंद्रावती) को जन्म दिया था। अपनी फुर्ती और शाही अंदाज़ के कारण बिजली पर्यटकों की खास पसंद रही है। अगस्त 2025 में बिजली की तबीयत खराब हुई। उसे दस्त और […]

महंत कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने स्वदेशी अपनाने की ली शपथ

रायपुर। गांधी चौक स्थित महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय के तत्वाधान में खादी ग्राम उद्योग आयोग के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम खादी महोत्सव 2025 के अंतर्गत आज महाविद्यालय के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने स्वदेशी अपनाने की शपथ ली. यह शपथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवाशीष मुखर्जी ने दिलाई। इस दौरान खादी एवं ग्राम उद्योग आयोग के डायरेक्टर कुलदीप एवं असिस्टेंट डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव की विशेष मौजूदगी रही शपथ दिलाते हुए प्राचार्य ने कहा की स्वदेशी अपना कर देश को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करना है। वहीं आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ाना है उन्होंने बताया कि की खादी पहनने से विचारधारा में परिवर्तन आते हैं। साथ में […]

मैट्स यूनिवर्सिटी में खादी फैशन शो “चरखा– भारतीय संस्कृति और स्वदेशी फैशन का उत्सव

  रायपुर। गांधी जयंती के उपलक्ष्य में MATS स्कूल ऑफ फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर द्वारा 7 अक्टूबर 2025 को भव्य खादी फैशन शो “चरखा” का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय वस्त्र विरासत को सम्मान देना और युवा डिजाइनरों में स्वदेशी कपड़ों के प्रति रुचि जागृत करना था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राकेश पांडे, चेयरमैन – छत्तीसगढ़ खादी ग्रामोद्योग बोर्ड, रायपुर, विशिष्ट अतिथि डॉ. सुनील व्यास तथा विशेष अतिथि डॉ. कृष्णा व्यास द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। । इस अवसर पर MATS विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गजराज पगारिया, महानिदेशक प्रियेश पगारिया, कुलपति डॉ. के.पी. यादव, प्रो-कुलपति डॉ. दीपिका ढांड, रजिस्ट्रार […]

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला : आरोपी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, मिली 4 दिन की अंतरिम जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है. उनकी मां के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए 4 दिन की अंतरिम जमानत मंजूर कर दी गई है. पुलिस अभिरक्षा में 4 दिन मां के साथ रहने की इजाजत मिली है. दरअसल, कारोबारी अनवर ढेबर की ओर से सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें मां की खराब स्वास्थ्य में समय में मिलने के लिए अपील की थी. मामले में सुनवाई के दौरान ढेबर के वकीलों ने कोर्ट में बताया कि उनकी मां की हालत गंभीर है. इस वक्त वह हॉस्पिटल में एडमिट हैं. जिस पर सुप्रीम कोर्ट कहा कि ऐसे संवेदनशील समय पर […]

CG Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ के IFS अधिकारियों का बदला गया प्रभार, की गई नवीन पदस्थापना

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के प्रभार में बदलाव के साथ-साथ नवीन पदस्थापना की गई है. दो अलग-अलग तारीखों में जारी आदेश में कुल मिलाकर 15 आईएफएस अधिकारी प्रभावित हुए हैं. वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 7 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार, आईएफएफ प्रेम कुमार को छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास लिमिटेड का प्रबंध संचालक बनाया गया है. वहीं आईएफएस संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वन उपज संघ का कार्यकारी संचालक नियुक्त किया गया है.  

एम्बुलेंस 108 संजीवनी एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, मां-बेटी दोनों स्वस्थ

रायपुर। बेमेतरा जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस टीम की तत्परता और सूझबूझ ने एक बार फिर मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश की है। रविवार की रात बेरला विकासखंड के ग्राम ढाबा निवासी गर्भवती महिला हेमवती निषाद (26 वर्ष) को अचानक तेज प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने घबराहट की स्थिति में रात लगभग 10:30 बजे 108 संजीवनी एक्सप्रेस को कॉल किया। सूचना मिलते ही पायलट भूपेन्द्र कुर्रे और ईएमटी रामगोपाल देवांगन तत्काल एम्बुलेंस लेकर गांव ढाबा पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए गर्भवती महिला को सावधानीपूर्वक एम्बुलेंस में बैठाया गया और टीम तेजी से पीएचसी गुधेली की ओर रवाना हुई। रास्ते में कुछ ही दूरी तय करने के […]

राज्यपाल डेका ने कोरिया में पहले स्पेस एजुकेशन लैब का लोकार्पण,अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के नाम पर लैब का नामकरण

रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने आज कोरिया जिले के प्रवास के दौरान बैकुंठपुर स्थित शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सम्भाग के पहले स्पेस एजुकेशन लैब का लोकार्पण किया। यह अत्याधुनिक लैब भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के नाम पर समर्पित किया गया है। डीएमएफ मद के सहयोग से स्थापित यह प्रयोगशाला विद्यार्थियों में अंतरिक्ष, भौतिकी, भूगोल और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने विद्यालय की छात्राओं से लैब के तकनीकी पक्षों के बारे में जानकारी ली। कक्षा नवमीं की छात्रा अनुजा ने ऐरोहब मॉडल का प्रदर्शन किया, वहीं कक्षा बारहवीं की उन्नति ने वर्चुअल रियलिटी के उपयोग […]

साय कैबिनेट की बैठक 10 अक्टूबर को,कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लिए जाएंगे फैसले

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक 10 अक्टूबर को पूर्वान्ह् 11:30 बजे से मंत्रालय स्थित मंत्रीपरिषद कक्ष क्रंमाक एम-5/20 में आयोजित की गई है।  

अंबिकापुर सेंट्रल जेल में हत्या मामले में सजा काट रहा कैदी हुआ फरार, अस्पताल में था भर्ती

  अंंबिकापुर। अंबिकापुर के सेंट्रल जेल में हत्या मामले में सजा काट रहा कैदी अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. घटना सोमवार दोपहर की है. सूचना के बाद सुरक्षाकर्मीयों में हड़कंप मच गया. फरार कैदी की तलाश जारी है. जानकारी के मुताबिक, मर्डर केस में कैदी मुकेश कान्त की तबीयत खराब होने पर सेंट्रल जेल अंबिकापुर से मेडिकल कॉलेज अस्पताल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया. सोमवार सुबह बाथरूम जाने के बहाने वह कैदी सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर मौके से फरार हो गया. सुरक्षाकर्मीयों में हड़कंप मच गया. इधर कैदी के भागने की सूचना मणिपुर थाने में दी गई है. जिसके बाद पुलिस […]

जापान को 15 अक्टूबर को मिलेगा नया प्रधानमंत्री, साने ताकाइची होंगी जापान की पहली प्रधानमत्री  

इंटरनेशनल न्यूज़। जापान की पूर्व आर्थिक सुरक्षा मंत्री साने ताकाइची को शनिवार को हुए मतदान में जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का नेता चुना गया। वह 15 अक्टूबर को जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने वाली हैं। पूर्व टेलीविजन एंकर ताकाइची ने 1993 में जापानी राजनीति में प्रवेश किया और एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में निचले सदन में सीट जीती। पार्टी नेतृत्व की दौड़ में शामिल पांच उम्मीदवारों में से किसी को भी शुरुआती दौर के मतदान में बहुमत नहीं मिलने के बाद हुए दूसरे दौर के मतदान में ताकाइची को 185 वोट मिले, जबकि कोइजुमी को 156 वोट मिले। वह शिगेरु इशिबा का स्थान लेंगी।लिबरल डेमोक्रेटिक […]