बिहार चुनाव : तारीखों की घोषणा के साथ भाजपा ने दिया नया नारा; 25 से 30, हमारे दो भाई नरेंद्र और नीतीश

  दिल्ली। 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सीएम नीतीश कुमार को बड़ा भाई बनाकर उनके चेहरे पर चुनाव लड़ी थी। जनता दल यूनाईटेड को 43 सीट आने पर भी भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही बनाया था। इस बार चुनाव से पहले विपक्ष लगातार यह कह रहा है कि चुनाव के बाद भाजपा नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। लेकिन, भाजपा के वरिष्ठ नेता हमेशा कहते हैं ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही इस बार भी चुनाव लड़ेगी। इस बात को भाजपा ने और पुख्ता कर दिया। एक नया नारा देकर। बिहार चुनाव की घोषणा होते ही भारतीय जनता पार्टी ने नया 25 […]

छत्तीसगढ़ में मानसून विदाई की ओर, बारिश अब भी जारी, आज भी इन जिलों में बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग से बताया कि, आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जा सकती है। फ़िलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, लेकिन यह सिलसिला अधिक समय तक जारी नहीं रहेगा। रायपुर और आस पास के इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभवना जताई गई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं मानसून की विदाई के साथ ही अब प्रदेश में ठंड ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग से […]

जर्मनी में विश्व की सबसे बड़े खाद्य प्रदर्शनी में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने छत्तीसगढ़ का किया प्रतिनिधित्व

० खाद्य प्रसंस्करण से जुड़े उद्योगपतियों से की मुलाकात रायपुर। विश्व के सबसे बड़े खाद्य प्रदर्शनी आयोजन “अनुगा, जर्मनी” में मंत्री स्तरीय बैठक में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने किया। आयोजन स्थल पर आयोजकों द्वारा मंत्री श्री देवांगन का स्वागत किया गया। इस अवसर पर Koelnmesse GmBH के COO ओलिवर फ्रेस्से से मंत्री श्री देवांगन की भेंट हुई। मंत्री श्री देवांगन ने रायपुर में अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के आयोजन के संबंध में सार्थक संवाद किया। इसके साथ ही, मिलिंद दीक्षित – प्रबंध निदेशक, Koelnmesse GmBH, भारत एवं सार्क देशों तथा समीर मितिया – समूह निदेशक, Koelnmesse GmBH के साथ भी बैठक हुई। बैठक में मा […]

आज का राशिफल 7 अक्टूबर : मेष मिथुन और सिंह राशि के लिए लाभदायक दिन, शुभ ग्रह योग का मिलेगा फायदा

‘मेष राशि, कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव होगा मेष राशि के लिए आज मंगलवार का दिन शुभ है, दिन दान-पुण्य के कार्यों में बीतेगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके पक्ष में कुछ बदलाव हो सकते हैं। आपका अच्छा व्यवहार सभी को खुश कर देगा, आप लोगों से सहयोग प्राप्त कर पाएंग। शाम के समय जीवनसाथी की सेहत को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन जल्द ही सब कुछ नियंत्रण में होगा। भागदौड़ रहेगी और धन का व्यय होगा। लेकिन सुख साधनों पर खर्च से संतोष होगा। छात्रों को परीक्षा में कड़ी मेहनत की आवश्यकता होगी। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को दान दें। वृषभ राशि, भविष्य को […]

आज का पंचांग 7 अक्टूबर : आज से कार्तिक स्नान आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

  राष्ट्रीय मिति आश्विन 15, शक संवत 1947, आश्विन, शुक्ल, पूर्णिमा, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 22, रवि उस्सानी 14, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 07 अक्टूबर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल मध्याह्न 03 बजे से 04 बजकर 03 मिनट तक। पूर्णिमा तिथि प्रातः 09 बजकर 17 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि का आरंभ। रेवती नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 28 मिनट तक उपरांत अश्विनी नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग प्रातः 09 बजकर 31 मिनट तक उपरांत व्यतिपात योग का आरंभ। वणिज करण 09 बजकर 17 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात वणिज करण मीन राशि पर संचार […]

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजस्थान में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के लिए आरईसी की ₹5.71 करोड़ की मोबाइल चिकित्सा इकाइयों को हरी झंडी दिखाई

अलवर।दूरस्थ समुदायों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा पहुँचाने के अपने मिशन के अनुरूप, आरईसी लिमिटेड ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल के तहत भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, अलवर को तीन वर्षों की अवधि में पाँच मोबाइल चिकित्सा इकाइयों (एमएमयू) के संचालन के लिए ₹5.71 करोड़ का सहयोग दिया है। इन एमएमयू को 5 अक्टूबर, 2025 को केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव और माननीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री, राजस्थान सरकार संजय शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस समारोह में आरईसी की कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) टीम और महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष एम. एल. मीणा के साथ-साथ जिला प्रशासन और […]

पी.ई.के.बी. फुटबॉल ट्रॉफी का शुभारंभ – ग्रामीण युवाओं के खेल उत्साह को नई दिशा

  ० प्रथम विजेता टीम को ₹61,000 नगद, उपविजेता को ₹41,000 नगद तथा ट्रॉफी अंबिकापुर। लगातार नौ वर्षों से आयोजित हो रही जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन इस वर्ष भी परसा ग्राम में बड़े उत्साह के साथ किया गया। यह टूर्नामेंट 2015 से निरंतर आयोजित हो रहा है। इस बार 11 दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में 9 जिलों के 24 गांवों से कुल 360 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं, जो छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और झारखंड राज्यों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इसके अलावा, कुछ विदेशी खिलाड़ी भी सेमीफाइनल और फाइनल के दौरान भाग लेने की संभावना है।   यह प्रतियोगिता राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (RRVUNL) द्वारा अदाणी […]

छत्तीसगढ़ में भी सर्दी और खांसी का सिरप हुआ बैन,स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने दो साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सर्दी और खांसी के सिरप का इस्तेमाल पूरी तरह बैन कर दिया है। हर जिले के सीएमओ, सिविल सर्जनों को तथा निजी अस्पतालों की मानीटरिंग करनेवाले अमले को सख्त हिदायत दी गई है कि बच्चों के लिए इन दवाइयों का इस्तेमाल केवल डाक्टर की सलाह पर ही किया जाना है। दरअसल विशेषज्ञों के सर्वे के आधार पर भारत सरकार ने एडवायजरी जारी की है कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी प्रकार की खांसी की सिरप या सर्दी-जुकाम की दवाएं नहीं दी जानी चाहिए। एडवायजरी में विशेषज्ञों के हवाले से कहा […]

मुख्यमंत्री साय ने नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ आगमन के लिए किया आमंत्रित

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू को छत्तीसगढ़ आगमन हेतु सादर आमंत्रित किया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने राज्य […]

Election Breaking : बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे मतदान, 14 को आएंगे नतीजे

दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव का आज बिगुल बज गया। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इलेक्शन शेड्यूल की जानकारी साझा की। बिहार में चुनाव 2 चरण में होंगे। 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। बता दें कि 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पिछली बार 2020 का विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुआ था, जिसमें 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। नई व्यवस्था के तहत होंगे चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि निर्वाचन आयोग बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों में 17 नई पहल लागू करने जा […]