Election Breaking : बिहार में दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे मतदान, 14 को आएंगे नतीजे
दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव का आज बिगुल बज गया। चुनाव आयोग के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इलेक्शन शेड्यूल की जानकारी साझा की। बिहार में चुनाव 2 चरण में होंगे। 6 और 11 नवंबर को मतदान होगा। 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। बता दें कि 243 सदस्यीय राज्य विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पिछली बार 2020 का विधानसभा चुनाव तीन चरणों में हुआ था, जिसमें 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। नई व्यवस्था के तहत होंगे चुनाव मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि निर्वाचन आयोग बिहार के आगामी विधानसभा चुनावों में 17 नई पहल लागू करने जा […]



