मनी लॉंड्रिंग केस में शामिल होने का डर दिखाकर किया डिजिटल अरेस्ट, लूट लिए 2 करोड़ 83 लाख

रायपुर। राजधानी रायपुर में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने एक महिला को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर 2 करोड़ 83 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़िता, सैफायर ग्रीन कॉलोनी निवासी सोनिया हंसपाल ने विधानसभा थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है।   पुलिस के मुताबिक, ठगों ने खुद को बैंक अधिकारी और जांच एजेंसियों का अधिकारी बताकर सोनिया हंसपाल से संपर्क किया। उन्होंने क्रेडिट कार्ड पर बकाया रकम होने का झांसा देते हुए कहा कि उनका नाम एक मनी लॉन्ड्रिंग केस में शामिल है और यदि वे जांच में सहयोग नहीं करेंगी तो उन्हें तुरंत डिजिटल अरेस्ट कर लिया जाएगा। इस डर […]

राजधानी में डिजिटल अरेस्ट का एक और मामला, ईडी अधिकारी बनकर ठग लिए 8.5 लाख, टिकरापारा थाने का मामला

रायपुर। राजधानी रायपुर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार दावड़ा कॉलोनी निवासी विनोद शर्मा और उनकी पत्नी मनोरमा शर्मा को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) अधिकारी बनकर ठगों ने निशाना बनाया और उनसे ₹8.5 लाख (साढ़े आठ लाख रुपए) की ठगी कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित विनोद शर्मा को ठगों ने फोन कर खुद को ईडी अधिकारी बताया और कहा कि उनके नाम से मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज है। साथ ही यह भी कहा गया कि विभिन्न बैंक खातों में उनके नाम से 200 करोड़ रुपए जमा हैं, जो अवैध हैं। ठगों ने जांच और गिरफ्तारी का […]

सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आक्रोश फैला हुआ है : दीपक बैज

  रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कल आरंग के विधायक गुरू खुशवंत के वाहन पर पथराव हुआ। दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का काफिला जनता ने रोक कर आक्रोश प्रकट किया, नारेबाजी किया। उसके तीन दिन पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के काफिले को जनता ने घंटो रोक रखा। यह घटनाये बताती है कि सरकार जनता में पूरी तरह अलोकप्रिय हो चुकी है। जनता सरकार खिलाफ सड़को पर उतर रही है। यह घटना यह भी बताती है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था कितनी जर्जर हो चुकी है कि विधायक मंत्री भी सुरक्षित नहीं है। कृषि मंत्री खाद की उपलब्धता के […]

मैं हिंदी में बोलूंगा…. अपनी हिंदी बोलने की जिद्द पर पिट गया रिक्शा चालक, मंगवाई जबरन माफ़ी

  पालघर। महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में मराठी भाषा को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया जब एक प्रवासी रिक्शा चालक पर शिवसेना (यूबीटी) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के समर्थकों ने सार्वजनिक रूप से हमला कर दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें चालक को पीटा जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। विवाद की शुरुआत कुछ दिन पहले हुई थी जब उत्तर प्रदेश के निवासी भावेश पडोलिया और एक प्रवासी रिक्शा चालक के बीच विरार रेलवे स्टेशन के पास बहस हुई। वायरल वीडियो में देखा गया कि रिक्शा चालक, जब मराठी में बात करने के लिए कहा गया, तो उसने […]

Air India : कॉकपिट में टेक्नीकल फॉल्ट के कारण लखनऊ में एअर इंडिया की उड़ान कैंसिल

  लखनऊ। लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट उड़ान भरने को तैयार थी, लेकिन रविवार को अचानक कैंसिल कर दी गई। यह विमान लखनऊ से हैदराबाद की उड़ान भरने को तैयार था। पायलट को कॉकपिट में कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई। विमानन कंपनी ने एटीसी से संपर्क करने के बाद यात्रियों को नीचे उतार दिया। इसके बाद एअर इंडिया के इंजीनियरों ने जांच की, लेकिन विमान में गड़बड़ी दूर न हुई। इसके बाद उड़ान को निरस्त कर दिया गया। कुछ यात्रियों का रिफंड दे दिया गया, वहीं कुछ यात्रियों को होटल में ठहराया गया। हो चुकी थी बोर्डिंग और चेकइन सहित सभी प्रक्रिया एअर इंडिया की उड़ान […]

बीआरआरसी से पूर्णानन्द मिश्रा ने दिया इस्तीफा संगठन ने वापस ली शिकायत मामले का हुआ आधा पटाक्षेप

० संगठन की गलत फहमी पर अब संगठन पर उठने लगे सवाल ० पूर्णानद मिश्रा का इस्तीफा अभी स्वीकार नही किया गया है दिलीप गुप्ता सरायपाली। बसना बीआरसीसी के पूर्णानद मिश्र को 10 विभिन्न आरोपों के साथ ब्लाक के 33 संकुल समन्यवको द्वारा एक राय होकर बाकायदा कलेक्टर , डीईओ व डीएमसी को लिखित में शिकायत की गई थी कि यदि पूर्णानद मिश्र को पद से नही हटाया गया तो सभी अंकुल समन्वयक अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा दे देंगे । इतना बड़ा निर्णय बगैर विस्तृत मन्त्रणा व सहमति के संभव नही है । बैठक में उपस्थित सभी का यह सामूहिक निर्णय था इसका प्रमाण बाकायदा प्रिंट किये नामो के […]

CG : मंत्री की पत्नी खेत में कर रही थीं निंदाई, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल ,लोग सादगी के हुए कायल

रामानुजगंज। रामानुजगंज के सनावल गांव से कृषि मंत्री रामविचार नेताम की पत्नी पुष्पा नेताम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है. जिसमें वे खेत में धान की निंदाई करते हुए नज़र आ रही हैं। बताया जा रहा है कि पुष्पा नेताम अपने निजी खेत में मजदूरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही थीं। ग्रामीणों ने इस दृश्य को कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। गौरतलब है कि पुष्पा नेताम बलरामपुर ज़िले की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुकी हैं, और ग्रामीण जीवन से उनका जुड़ाव हमेशा चर्चा में रहा है।पुष्पा नेताम […]

छत्तीसगढ़ की बेटियां विदेश में बढ़ाएंगी मान,बीजापुर की चंद्रकला और जांजगीर-चांपा की शालू एशिया कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप में

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार राज्य के युवाओं के लिए शिक्षा, रोजगार, खेल जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेष अवसर उपलब्ध करा रही है। छत्तीसगढ़ की बेटियाँ आज खेल के मैदान से लेकर हर क्षेत्र में अपनी मेहनत, निष्ठा और जज्बे से नया इतिहास रच रही हैं। राज्य सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बीजापुर जिले की धरती एक बार फिर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का परचम लहराने जा रही है। जिले के आवापली गांव की होनहार खिलाड़ी चंद्रकला तेलम का चयन भारतीय सॉफ्टबॉल टीम में एशिया कप सॉफ्टबॉल चौंपियनशिप 2025 के लिए हुआ है। जो 14 से 20 जुलाई तक […]

Radhika Murder Case : राधिका मर्डर केस में बेस्ट फ्रेंड ने Video जारी कर बताई मौत की असली वजह,लगी थी कई साड़ी पाबंदिया

अलीगढ। अलीगढ के राधिका यादव मर्डर केस में अब एक नया मोड़ आ गया है। इस मामले में खुद को राधिका की बेस्ट फ्रेंड बताने वाली हिमांशिका सिंह ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें उन्होंने राधिका की मौत के पीछे की असली वजह का खुलासा किया है। हिमांशिका ने इस वीडियो में बताया है कि राधिका पर उसके परिवार की तरफ से बहुत ज़्यादा पाबंदियां थीं। हिमांशिका सिंह ने अपने वीडियो में कहा, “राधिका के घर आने-जाने का भी टाइम फिक्स था। उसे हर सवाल का जवाब देना पड़ता था।” हिमांशिका के अनुसार राधिका का परिवार काफी ‘ऑर्थोडॉक्स’ (रूढ़िवादी) था और उनको “हर चीज़ से दिक्कत होती थी।” इस […]

अमरनाथ यात्रा में फिर हादसा : काफिले की तीन बसें आपस में टकराई, 10 से अधिक श्रद्धालु घायल

जम्मू। अमरनाथ यात्रा के दौरान एक और बड़ा हादसा सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के खुडवानी इलाके में बालटाल की ओर जा रहे अमरनाथ यात्रा काफिले की तीन बसें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक इलाज देने के बाद अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार सभी यात्रियों की हालत स्थिर है और उन्हें मामूली चोटें आई हैं। यह हादसा रविवार को सुबह के समय हुआ जब अमरनाथ यात्रियों का एक काफिला जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित टचलू क्रॉसिंग के पास से गुजर रहा था। कुलगाम जिले […]