छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन बारिश से मिलेगी राहत,बारिश थमने से बढ़ने लगी उमस और गर्मी
रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मानसून का प्रभाव जारी है. वहीं कुछ क्षेत्रों में बारिश थमने से लोगों को उमस का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग ने आगामी 5 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधि में कमी आने की संभावना जताई है. वहीं सरगुजा जिलों में एक सप्ताह तक माध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई. सरगुजा संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा हुई तथा एक स्थान पर भारी वर्षा हुई. दौरा कोचली में 8, शंकरगढ़ में 6, मनोरा, बलरामपुर, चलगली […]



