आज का राशिफल 26 सितंबर : चंद्राधि योग का शुभ संयोग,मेष, मिथुन और मकर राशि के जातक पाएंगे भाग्य से लाभ

  मेष राशि,आपके यश और सम्मान में वृद्धि होगी मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। दिन के पहले भाग में आपको लाभ के विशेष अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने जरूरी काम को दिन के पहले भाग में पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। आपके यश और सम्मान में वृद्धि होगी। आपके लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके पास आज काम की अधिक जिम्मेदारी रहेगी ऐसे में आपको काम की प्राथमिकता को तय करना होगा नहीं तो दिन के दूसरे भाग में आप उलझ सकते हैं। वैसे आपको आज कारोबार मे आर्थिक लाभ मिलेगा। दोस्तों से भी आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा यात्रा […]

आज का पंचांग 26 सितंबर : आज चौथा नवरात्रा, जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त का समय

  राष्ट्रीय मिति आश्विन 04, शक सम्वत् 1947, आश्विन, शुक्ला, पंचमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 11, रवि उस्सानी 03, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 26 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहूकाल प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। पंचमी तिथि प्रातः 09 बजकर 33 मिनट क उपरांत सारा दिन। विशाखा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 09 मिनट तक उपरांत आश्लेषा नक्षत्र का आरंभ। विष्कुंभ योग रात्रि 10 बजकर 50 मिनट तक उपरांत प्रीति योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 09 बजकर 33 मिनट तक उपरांत बालव करण का आरंभ। चन्द्रमा अपराह्न 03 बजकर 24 मिनट तक तुला उपरांत वृश्चिक […]

CG Breaking : विकासशील बने छत्तीसगढ़ के 13वें मुख्य सचिव, अमिताभ जैन का 30 सितंबर को ख़त्म होगा कार्यकाल, देखें आदेश

  रायपुर। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विकासशील छत्तीसगढ़ के अगले मुख्य सचिव होंगे। वह अमिताभ जैन की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 सितंबर को खत्म हो रहा है। विकासशील एशियाई डेवलपमेंट बैंक (ADB) मनीला में कार्यकारी निदेशक (Executive Director) के पद पर तैनात थे, जहां से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल के बाद वापस बुलाया गया था। विकासशील ने 1994 में भारतीय प्रशासनिक सेवा ज्वाइन की थी। छत्तीसगढ़ कैडर में आते ही उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियाँ निभाईं। वे रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में कलेक्टर रहे। इसके अलावा छत्तीसगढ़ शासन में उद्योग, वित्त, स्वास्थ्य और सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभागों का दायित्व भी संभाला है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहने के […]

ECI: मतगणना प्रक्रिया में चुनाव आयोग ने किया बड़ा बदलाव, बिहार चुनाव से लागू होगा डाक मतपत्रों की गिनती का नया नियम

दिल्ली। लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग ने डाक मतपत्रों की गिनती की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित कर दिया है। अब गिनती के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने से पहले ईवीएम की गिनती का अंतिम चरण शुरू न हो। अब तक प्रचलन यह था कि गिनती के दिन सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होती थी और सुबह 8:30 बजे ईवीएम की गिनती। पहले के नियमों के मुताबिक, ईवीएम की गिनती डाक मतपत्रों की गिनती पूरी होने से पहले भी खत्म हो सकती थी। हालांकि, अब आयोग ने तय किया है कि ईवीएम की गिनती का दूसरा […]

श्रद्धा महिला मंडल ने महिला संविदा कर्मियों के साथ किया नवरात्रि उत्सव का आयोजन

  बिलासपुर। श्रद्धा महिला मंडल द्वारा रविंद्र भवन, वसंत विहार में एसईसीएल की महिला संविदा कर्मियों के साथ नवरात्रि उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन एवं उपाध्यक्षाओं के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य इन कर्मठ महिलाओं के कार्यों को सम्मान देना था। इस अवसर पर नेहरू शताब्दी कॉलोनी, वसंत विहार कॉलोनी एवं इंद्रा विहार कॉलोनी में कार्यरत लगभग 80 महिला संविदा कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की आराधना से हुआ। इसके पश्चात अतिथि बहनों ने भक्ति भाव से माँ दुर्गा के भजनों की प्रस्तुति दी जिससे पूरा सभागार भक्तिमय हो गया। इन […]

आरईसीपीडीसीएल ने दावणगेरे पावर ट्रांसमिशन एसपीवी को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंपा

० परियोजना की अनुमानित लागत लगभग 366.26 करोड़ रुपये है   बिजनेस न्यूज़। आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (आरईसीपीडीसीएल), जो कि विद्युत मंत्रालय के तत्वावधान में महारत्न सीपीएसयू और एक प्रमुख एनबीएफसी, आरईसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, ने टीबीसीबी रूट के तहत आईएसटीएस ट्रांसमिशन परियोजना के लिए एक परियोजना विशिष्ट एसपीवी (स्पेशल पर्पज व्हीकल) अर्थात दावणगेरे पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड को 24 सितंबर 2025 को पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को सौंप दिया।   पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर (बीओओटी) आधार पर ट्रांसमिशन परियोजना के विकास के लिए बोली प्रक्रिया समन्वयक आरईसीपीडीसीएल द्वारा आयोजित टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) प्रक्रिया […]

CG Transfer : लोक निर्माण विभाग में 7 मुख्य अभियंताओं के तबादले,देखिए किन्हें मिली कहां की जिम्मेदारी

  रायपुर। राज्य शासन के लोक निर्माण विभाग ने सात मुख्य अभियंताओं के नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेश के अनुसार प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर में वास्तुविद, डिजाइन एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता आर.के. रात्रे की बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता के रूप में नवीन पदस्थापना की गई है। सरगुजा परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता नागेश कुमार जयंत को दुर्ग परिक्षेत्र, ए.डी.बी. परियोजनाओं के निदेशक पी.एम. कश्यप को रायपुर परिक्षेत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता एम.एल. उरांव को बस्तर परिक्षेत्र तथा रायपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता ज्ञानेश्वर कश्यप को राष्ट्रीय राजमार्ग परिक्षेत्र का मुख्य अभियंता बनाया गया है। राज्य शासन […]

अन्तर्राष्ट्रीय अवार्ड के लिये नामांकित हुआ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग

० स्थानीय निकायों के निर्वाचन 2025 के उत्कृष्ट प्रबंधन हेतु छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग हुआ नामांकित रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग स्थानीय निकायों के निर्वाचन 2025 के उत्कृष्ट प्रबंधन के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड के लिए नामांकित हुआ है। आयोग को संयुक्त राष्ट्र लोक प्रशासन नेटवर्क(UNPAN) की शोध संस्था International Centre for Parliamentary Studies (ICPS) द्वारा अवार्ड हेतु नामांकित किया गया है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रबंधन की पारदर्शिता, दक्षता और नवाचार की अंतर्राष्ट्रीय मान्यता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के नेतृत्व में मिली सफलता राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह के मार्गदर्शन और नेतृत्व में आयोग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को ICPS ने स्वीकार किया है। आयोग […]

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में ‘भाओना सीता पाताल गमन’ की मनमोहक प्रस्तुति

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि इस नृत्य नाटिका भाओना के माध्यम से असम राज्य की संस्कृति और भावना का सशक्त प्रदर्शन हो रहा है, जिसे श्रीमंत शंकर देव ने लगभग 500 वर्ष पूर्व लिखा था। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में अंतर्राज्यीय सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर असम से आए कलाकारों ने पौराणिक ग्रंथ रामायण में वर्णित सीता पाताल गमन प्रसंग पर आधारित नृत्य-नाटिका भाओना सीता पाताल गमन की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।   कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल ने कहा कि असम और छत्तीसगढ़ दोनों में रामायण कालीन संस्कृति की छाप स्पष्ट दिखाई देती है और […]

Ladakh Protest: CBI ने सोनम वांगचुक के संस्थान पर कसा शिकंजा, FCRA उल्लंघन की जांच शुरू

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने लद्दाख के शिक्षाविद् और कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा स्थापित एक संस्थान के खिलाफ विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम के कथित उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की ओर से गुरुवार को यह जानकारी दी गई है। जानकारी के अनुसार, उन्होंने कहा कि कुछ समय से जांच चल रही है लेकिन अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। संपर्क करने पर सोनम वांगचुक ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सीबीआई की एक टीम करीब 10 दिन पहले एक आदेश लेकर आई थी, जिसमें कहा गया था कि वे हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स लद्दाख (एचआईएएल) में कथित विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के उल्लंघन […]