निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण भाजपा की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अंग : विष्णुदेव साय

रायपुर। प्रदेश के सरगुजा संभाग के मैनपाट में भाजपा का त्रि-दिवसीय ‘सांसद-विधायक प्रशिक्षण वर्ग’ संपन्न हुआ। CM विष्णुदेव साय ने कहा निरंतर अभ्यास और प्रशिक्षण भाजपा की कार्यप्रणाली का महत्वपूर्ण अंग है। पार्टी में मंडल इकाई से लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी तक के नियमित प्रशिक्षण की परंपरा है। कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों और जन प्रतिनिधियों के लिए विभिन्न स्तर पर सतत् आयोजित होने वाले ऐसे वर्ग से पार्टी की रीति-नीति, कार्यक्रम और कार्ययोजना समेत विभिन्न ज्वलंत विषयों पर भी भाजपाजनों का प्रबोधन और मार्गदर्शन होता है। अपने-अपने दायित्वों में व्यस्त कार्यकर्ताओं के एक साथ रुकने रहने, सहभोज से आपसी समझ, सामंजस्य बढ़ता है। रिश्ते मजबूत होते हैं, हम सभी एक परिवार का […]

डॉ. वर्णिका शर्मा का बेमेतरा दौरा बना 3 बच्चों लिए जीवन का उपहार

० एक लापता बच्ची की खोज के लिए बनी एसआईटी रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा की जिला बेमेतरा प्रवास में असाध्य रोग से पीड़ित तीन बच्चों को राहत मिली जब केसडबरी के तीन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बना । मामला यह था कि तीन बच्चों को असाध्य व जटिल चर्म रोग होने के कारण बच्चों के आसपास कोई आना नहीं चाहता था, जिसके चलते बच्चों का कोई भी आवश्यक दस्तावेज नहीं बन पा रहा था और विभागीय योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे थे । उक्त जानकारी मिलते ही अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा तुरंत केसडबरी पहुँची और बच्चों के साथ जमीन पर […]

ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एसईसीएल में मिला जुला असर

  बिलासपुर। आज चार श्रम संगठनों द्वारा आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एसईसीएल में मिला जुला असर रहा । सुबह की पहली पाली और जनरल शिफ्ट में उपस्थिति लगभग 51 प्रतिशत रही दूसरी पाली में उपस्थिति तथा खदानों का कार्यसंचालन सामान्य होता दिख रहा है । आज सुबह, एसईसीएल की कुल २० खुली खदानों में से 15 खदानें सामान्य रूप से संचालित रही थीं वहीं 4 खदानें आंशिक रूप से प्रभावित रही । भूमिगत खदानों में अपेक्षित रूप से असर देखा गया जहाँ 37 खदानों में से 28 खदानों में सामान्य रूप से कार्य किया गया या आंशिक रूप से प्रभावित रही । ज्ञात हो कि एसईसीएल का अधिकतम उत्पादन खुली […]

राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ करने वाले पटवारी पर रायपुर SDM ने की कार्रवाई, किया सस्पेंड

रायपुर। राजस्व अभिलेखों में छेड़छाड़ करने वाले ग्राम पंडरीतराई के पटवारी विरेंद्र कुमार झा को रायपुर एसडीएम ने निलंबित कर दिया है. पटवारी के खिलाफ शिकायत की जांच में पाया गया है कि पंडरीतराई के पटवारी ने अपने शासकीय पद का दुरूपयोग करते हुए राजस्व अभिलेखों में अवांछित एवं गैर कानूनी छेड़‌छाड़ कर भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाया है. ग्राम सेवा समिति रायपुर ने मामले की शिकायत संभाग आयुक्त कार्यालय में की थी. जांच में शिकायत सही निकली. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि पटवारी विरेंद्र कुमार झा का कृत्य छग सिविल सेवा आचरण नियम-1965 के नियम-3 के विरूद्ध है एवं कदाचरण की श्रेणी में आता है. राजस्व अभिलेखों में […]

खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास एवं पारदर्शिता के लिए छत्तीसगढ़ की सराहनीय पहल को मिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान

० छत्तीसगढ़ राज्य को डीएमएफ संबंधी उत्कृष्ट कार्यों के लिए भारत सरकार के खान मंत्रालय ने किया सम्मानित रायपुर। भारत सरकार के खान मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य को जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के अंतर्गत उल्लेखनीय कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है। आज नई दिल्ली स्थित स्कोप कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक दिवसीय “नेशनल डीएमएफ वर्कशॉप” के दौरान केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी ने मुख्यमंत्री के सचिव और खनिज सचिव पी. दयानंद को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खान मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना द्वारा नेशनल डीएमएफ पोर्टल में समस्त राज्यों के डीएमएफ से संबंधित डेटाबेस का […]

बस्तर में 12 नक्सलियों ने किया सरेंडर, नक्सल मुक्त अभियान को लगातार मिल रही सफलता

बस्तर। सबसे ज्यादा प्रभावित नक्सल जिले बस्तर को वामपंथ उग्रवाद से मुक्त करने के लिए राज्य की पुलिस और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। सरकार के तरफ से हरदिन अपील की जा रही है कि माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हो। सरकार उनके पुनर्वास की व्यवस्था करेगी। उन्हें नौकरी, आवास और नकद धनराशि साथ सम्मान व् सुरक्षा मुहैया कराया जाएगा। प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा नक्सल क्षेत्रों में ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। वही सरकार के इन प्रयासों को सफलता भी मिल रही है। लोन […]

सावन में करना चाहते हैं रुद्राभिषेक , तो जान लीजिए रुद्राभिषेक के लिए सबसे अच्‍छी तिथियां

सावन का महीना भगवान शिव की पूजा के लिए सर्वोत्‍तम माना गया है। दरअसल सावन में सृष्टि के संचालन का कार्य भगवान शिव के हाथों में होता है। इसलिए इस महीने में रुद्राभिषेक का महत्‍व सबसे ज्‍यादा माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है। इस महीने में भगवान शिव पहली बार अपनी ससुराल गए थे और ससुराल में उनका भव्य स्वागत किया गया। उनका जलाभिषेक भी किया गया। मान्यता है कि हर वर्ष सावन मास में भगवान शिव अपनी ससुराल आते हैं और यहीं से पूरे ब्रह्मांड की सत्ता का संचालन करते हैं। सावन के महीने में भगवान शिव के 12 ज्योर्तिलिंग […]

चूरू में भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो लोगों की मौत,मिले मलबा

चूरू। राजस्थान के चुरू में भारतीय वायु सेना का फाइटर जेट क्रैश हो गया है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक यह जगुआर फाइटर जेट है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है। मौके पर फाइटर जेट जैसा मलबा बिखरा पड़ा है। चुरू एसपी जय यादव ने बताया कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें दो लोगों की मौत हुई है। मौके पर राजलदेसर पुलिस को भेजा गया हैं। मलबे के पास से बुरी तरह क्षत-विक्षत शव के टुकड़े मिले हैं।

कवर्धा में भाजी तोड़ने गई दो महिलाएं आई आकाशीय बिजली की चपेट में, मौके पर ही मौत

कवर्धा। कवर्धा से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां भाजी तोड़ने गई दो महिलाओं आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और महिलाओं के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। दोनों मृतका एक ही परिवार की बताई जा रही है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के रुखमीदादर का है। यहां एक ही परिवार की दो महिलाएं भाजी तोड़ने के लिए बलिनदादर में पहाड़ी के नीचे गई हुई थी। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ […]

बुद्ध प्रतिमा की स्थापना से मैनपाट बनेगा शांति और समावेशी संस्कृति की नई पहचान : मुख्यमंत्री

० छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी : मुख्यमंत्री साय ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मैनपाट में भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरण ० मुख्यमंत्री ने की 30 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा, सीसी रोड और मंदिर शेड निर्माण को दी मंजूरी ० तिब्बती रीति-रिवाजों के अनुरूप आत्मीय स्वागत से मुख्यमंत्री हुए अभिभूत रायपुर। छत्तीसगढ़ में बौद्ध परंपरा की जड़ें अत्यंत गहरी हैं और भगवान बुद्ध के प्रेम, शांति एवं करुणा के संदेश को आत्मसात करते हुए राज्य सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सरगुजा जिले के मैनपाट स्थित होटल ग्राउंड परिसर में नवस्थापित भगवान बुद्ध की […]