MATS विश्वविद्यालय में सेबी ने किया विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र का आयोजन

  रायपुर। MATS विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज द्वारा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के सहयोग से एक विशेष विशेषज्ञ व्याख्यान सत्र का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेबी के अनुभवी प्रशिक्षक अभिषेक शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। अपने ज्ञानवर्धक संबोधन में श्री शर्मा ने वित्तीय साक्षरता, निवेशक जागरूकता और सूचित निवेश निर्णयों के महत्व पर प्रकाश डाला। यह सत्र डॉ. उमेश गुप्ता, डीन, स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, जिसमें विभाग के सभी संकाय सदस्य और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।यह आयोजन एक ऐसा संवादात्मक मंच सिद्ध हुआ जिसने शैक्षणिक जगत और वित्तीय विनियमन के बीच की ज्ञान की दूरी […]

भारतीय बास्केटबॉल टीम ने जीता एशिया कप 2025 के विजेता का खिताब,अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या रंगारी का जगह-जगह सम्मान

० कलेक्टर ने शॉल भेंट की, मिठाई खिलाकर किया स्वागत एवं सम्मान रायपुर। अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया गया। इस टीम में छत्तीसगढ़ केे महासमुंद जिले की बिटिया दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल रहीं। भारतीय टीम ने शानदार खेल जारी रखा और बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को एशिया कप 2025 में स्वर्ण पदक दिलाया। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के विजेता बनने पर प्रदेश व जिले में खुशी की लहर देखी गई। दिव्या रंगारी के महासमुंद पहुंचते ही आमजनों ने जगह-जगह पर स्वागत व सम्मान किया वहीं कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह […]

प्रधानमंत्री मोदी के विज़न के साथ कदमताल करते हुए छत्तीसगढ़ विकसित भारत का हिस्सा बनेगा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट : स्वास्थ्य, वेलनेस और पर्यटन निवेश का नया युग ० मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट कार्यक्रम में हुए शामिल ० छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट में 3,119 करोड़ का निवेश प्रस्ताव, 7000 से अधिक रोजगार के अवसर होंगे सृजित ० निवेश अनुकूल नई औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ बन रहा है निवेशकों का पसंदीदा डेस्टिनेशन ० पिछले 10 महीने में प्रदेश सरकार को मिला लगभग 7 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव ० पर्यटन के लिए प्रदेश में अधोसंरचनाओं का तेजी से हो रहा विकास ० हॉस्पिटैलिटी और हेल्थ सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट का आयोजन रायपुर। छत्तीसगढ़ अब केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं […]

महिला ने ऑनलाइन जहर मंगाकर की आत्महत्या, सुसाइड की पीछे की वजह की जांच कर रही पुलिस

अंबिकापुर। अंबिकापुर में युवा ठेकेदार की पत्नी ने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली है। आपको बता दे कि पूरे मामले में हैरान करने वाली बात तो यह है कि महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से जहर मंगाकर इसका सेवन किया है। फिलहाल पूरे मामले में परिजनों की सूचना पर गांधीनगर थाना पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। दरअसल अंबिकापुर के युवा ठेकेदार चुन्नू उर्फ सुधाकर सिंह की पत्नी निशा सिंह ने अज्ञात कारणों से जहर का सेवन किया है और उसके परिजनों ने प्रारंभिक जांच में पाया कि महिला ने ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से जहर मंगाकर इसका सेवन किया था। फिलहाल […]

Breaking : 71 नक्सलियों ने किया पुलिस के सामने आत्मसमर्पण, 30 पर था 64 लाख का इनाम

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ की पुलिस और सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में आज बड़ी सफलता मिली है। सरकार की तरफ से की जा रही आत्मसमर्पण की अपील का असर देखें को मिला है। बताया जा रहा है कि, दंतेवाड़ा में एक साथ 71 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें से 30 माओवादियों पर ही कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। सभी नक्सलियों पर पुलिस पार्टी पर हमला करने, साजिश रचने, हत्या, लूट और अपहरण जैसे गंभीर वारदातों में शामिल रहने के आरोप है। बताया गया है कि सभी नक्सलियों ने पुलिस के बढ़ते दबाव और सरकार के आकर्षक पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ा है। सभी […]

लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर प्रदर्शन हुआ हिंसक,बीजेपी दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद सीआरपीएफ की गाड़ियों को भी जलाया

लेह। छठी अनुसूची के तहत विशेष दर्जा और लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर हो रहे बंद और बड़े प्रदर्शन के दौरान लेह में हालात तनावपूर्ण हो गए। प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं के उग्र हो जाने के बाद पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने और लाठीचार्ज करना पड़ा। प्रदर्शन केंद्र सरकार के साथ प्रस्तावित वार्ता को जल्द कराने की मांग को लेकर किया जा रहा था। लेह एपेक्स बॉडी और करगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के प्रतिनिधियों और केंद्र सरकार के बीच अगली वार्ता 6 अक्तूबर को प्रस्तावित है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि यह वार्ता जल्द कराई जाए और ठोस फैसले लिए जाएं। इस बंद […]

सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम ने मनाया शिक्षक दिवस और अभियंता दिवस

रायपुर। सीनियर सिटीजंस वेलफेयर फोरम रायपुर वृन्दावन हाॅल सिविल लाइन रायपुर में शिक्षक दिवस, अभियंता दिवस के उपलक्ष में फोरम सदस्य जो शिक्षक, अभियंता पद से सेवानिवृत्त हुए उनका सम्मान किया गया,इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ओंकेश चंद्रवंशी प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग रायपुर, श्रीमती मधु यादव सेवानिवृत्त शिक्षक सेन्ट्रल स्कूल रायपुर, निमया सेवाजतन फाऊंडेशन समाज सेविका विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित थीं,डाॅ.चितरंजन कर साहित्यकार, रेल्वे बोर्ड हिन्दी सलाहकार मंडल सदस्य कार्यक्रम के सभापति थे। मां सरस्वति पूज अतिथियों, फोरम कार्यकारिणी द्वारा किया गया,राष्ट्र गीत पश्चात, फोरम के सचिव श्री राजकुमार शुक्ला ने मुख्य अतिथि का सम्मान फोरम अध्यक्ष प्रकाश सुरावधनीवार द्वारा कराया,श्रीमती मधु यादव का सम्मान फोरम […]

कोलकाता में हुई बारिश ने किया हाल-बेहाल, दुर्गा पंडालों की हालत ख़राब, अब तक 10 की मौत

कोलकाता। कोलकाता ने सोमवार आधी रात से मंगलवार सुबह तक ऐसी बारिश देखी, जिसने पिछले कई दशकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सात घंटे में 252 मिमी बारिश हुई, जो शहर की सालाना औसत बारिश (1,345.5 मिमी) का करीब 20% है। तेज बारिश के कारण शहर के कई बड़े इलाकों को जलमग्न देखा गया। इस बारिश में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम के इस कहर से राज्य के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा पर भी संकट छा गया है। राजधानी कोलकाता में बारिश सोमवार आधी रात के करीब शुरू हुई और मंगलवार सुबह तक लगातार होती […]

राजधानी के नामी स्कूल की टीचर की हैवानियत, 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से दागा

रायपुर। शहर के एक नामी किड्स स्कूल में महिला टीचर की ऐसे कारगुजारी सामने आई है, जिसे जानकर एकबारगी आप भी हैरान रह जायेंगे। महिला टीचर पर स्कूल के ही एक छह साल की बच्ची को जलती अगरबत्ती से दागने का आरोप है। बच्ची ने जब इसकी शिकायत घरवालों से की तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद नाराज परिजन सीधे स्कूल पहुंचे और कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे को देखते हुए आरोपी महिला टीचर को स्कूल से निकाल दिया गया है। यह पूरी घटना सुन्दर नगर क्षेत्र में स्थित कृष्णा किड्स अकादमी इंटरनेशनल स्कूल की है। यहां महिला टीचर दीपा पदस्थ है। दीपा पर आरोप है कि, […]

स्टेट जीएसटी की टीम ने दुर्ग के व्यापारी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान किया जब्त

रायपुर। स्टेट जीएसटी की टीम ने दुर्ग के एक व्यापारी को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला गुटखा बिक्री से जुड़ा हुआ है. सूत्र बताते है कि पिछले दिनों दुर्ग जिले के गनियारी गांव में स्थित सितार गुटखा फैक्ट्री पर जीएसटी विभाग ने सटीक प्लानिंग और फिल्मी अंदाज में दबिश दी थी. छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से भारी मात्रा में गुटखा बनाने का सामान, रैपर और मशीनें जब्त की गई थी. सूत्र बताते है कि गुटखा फैक्ट्री चलाने वाले व्यापारी गुरमुख को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, फैक्ट्री मालिक यहां रात के अंधेरे में कम रोशनी में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों से काम कराता था, […]