समीर वानखेड़े ने शाहरुख-गौरी पर लगाया गंभीर आरोप, खटकाया दिल्ली HC का दरवाजा,जानें पूरा मामला

  मुंबई। एनसीबी के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान के स्वामित्व वाली रेड चिलीज और गौरी खान पर दिल्ली हाईकोर्ट में मामला दर्ज कराया है। समीर वानखेड़े ने आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में उनकी छवि को गलत तरीके से दिखाने का आरोप लगाया है। समीर वानखेड़े एनसीबी मुंबई के जोनल निदेशक रहे हैं। रेड चिलीज शाहरुख खान और गौरी खान की स्वामित्व वाली कंपनी है। समीर ने रेड चिलीज के साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और अन्य के खिलाफ भी दिल्ली हाईकोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। उनका आरोप है कि रेड चिलीज की सीरीज ‘द बैड्स […]

Breaking : बिहार चुनाव के लिए धर्मेंद्र प्रधान को बनाया गया प्रभारी, अक्टूबर में होगी चुनाव के तारीखों की घोषणा

नई दिल्ली। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान अक्टूबर में हो जाएगा। इस चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस बीच बीजेपी ने बिहार, तमिनलाडु समेत कई राज्यों के लिए चुनाव प्रभारी की नियुक्ति की है। दरअसल, भाजपा ने पार्टी नेता बैजयंत पांडा को तमिलनाडु चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। मुरलीधर मोहोल चुनाव सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।इसके अलावा भाजपा ने पार्टी नेता धर्मेंद्र प्रधान को बिहार चुनाव प्रभारी नियुक्त किया। पार्टी के सीआर पाटिल और केशव प्रसाद मौर्य को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।भाजपा नेता भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल के लिए पार्टी का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया; बिप्लब कुमार देब सह-प्रभारी नियुक्त […]

लेह में हिंसक झड़प के बाद अब तक 50 लोग गिरफ्तार, लद्दाख में इंटरनेट सेवाएं बंद; कारगिल में थमा जनजीवन

  जम्मू। पूर्ण राज्य बनाने की मांग को लेकर लेह में हुई हिंसक झड़पों के बाद, जिसमें चार नागरिक मारे गए और 70 से ज़्यादा घायल हुए, कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस द्वारा पूर्ण बंद के आह्वान के बाद कारगिल में जनजीवन थम-सा गया है। शांति बहाली के लिए लद्​दाख प्रशासन ने फिलहाल इंटरनेट सेवा को भी बंद रखा है। लेह में गत बुधवार हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने कांग्रेस काउंसलर समेत पचास लोगों को हिरासत में लिया है। बुधवार रात से जारी गिरफ्तारी का यह सिलसिला अभी भी जारी है। उपराज्यपाल ने पुलिस को यह सख्त निर्देश दिए हैं कि हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। किसी […]

राजधानी के ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में नजर आ रहा धुंआ ही धुंआ

रायपुर।राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र के फेस वन में स्थित टायर जलाकर ऑयल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ी आग बुझाने में लगी है, लेकिन आग बार-बार भड़कती जा रही है। इसके चलते आसमान में दो-तीन किलोमीटर तक धुंआ ही धुंआ नजर आ रहा है। खास बात यह है कि इसी फैक्ट्री के पीछे सड़क के दूसरी ओर कुछ ही दूरी पर आईओसी का वाटलिंग रिफिलिंग प्लांट भी है, जहां घरेलू और कामर्शियल सिलेंडरों में गैस रिफिल होती है। कैप्सूल टैंकरों से गैस यहां आती है। बावजूद इसके आखिर कैसे टायर जलाकर ऑयल बनाने वाली […]

ओडिशा में बीजद की टूट: ‘धृतराष्ट्र’ से बगावत और बिखराव की कहानी

24 साल तक ओडिशा की सत्ता पर राज करने वाला बीजू जनता दल (बीजद) अब अंदरूनी कलह और बगावत के भंवर में फंसता दिखाई दे रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व वाली पार्टी को हाल के विधानसभा चुनावों में मिली हार के बाद से ही असंतोष के स्वर तेज हो गए हैं और अब कई वरिष्ठ नेताओं के पार्टी छोड़ने या निकाले जाने से यह टूट खुलकर सामने आ रही है। निलंबन का सिलसिला: पार्टी ने हाल ही में महिला प्रकोष्ठ की महासचिव श्रीमयी मिश्रा को निलंबित कर दिया है, जिस पर सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है। श्रीमयी मिश्रा ने महाभारत का उदाहरण देते हुए एक सोशल […]

Durga Ashtami 2025 : नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पूजन कब 29 या 30 सितंबर ? जानें अष्टमी और नवमी पूजन की सही तारीख

इस बार शारदीय नवरात्रि में एक ही तिथि दो बार होने जाने के कारण अष्टमी पूजन को लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। बता दें कि शारदीय नवरात्रि का आरंभ इस बार 22 सितंबर से हुई है और इस महापर्व का समापन 2 अक्टूबर को विजयदशमी के दिन होगा। दरअसल, इस बार तृतीया तिथि दो दिन रहेगी। इस बार तृतीया तिथि 23 और 24 सितंबर दोनों ही दिन रहेगी। ऐसे में अष्टमी तिथि 29 या 30 सितंबर कब मनाई जाएगी। आइए विस्तार से जानते हैं अष्टमी और नवमी तिथि का पूजन कब करना शुभ रहेगा। कब है अष्टमी और नवमी तिथि ? पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि का आरंभ 29 सितंबर […]

जीएसटी 2.0 रिफॉर्म से बिजली बिल में भी होगी कमी,उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट बिजली दर से मिलेगी राहत

रायपुर। भारत सरकार द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को गति देने तथा मध्यम वर्ग को व्यापक राहत देने के उद्देश्य से 22 सितम्बर से जीएसटी दरों की नई व्यवस्था लागू की गई है जिसे भारत सरकार द्वारा जीएसटी रिफॉर्म 2.0 का नाम दिया गया है। इस नई व्यवस्था में केन्द्र सरकार ने कोयले पर कंपनसेशन सेस समाप्त कर दिया है। कोयला ताप विद्युत उत्पादन के लिए ईंधन का काम करता है। ईंधन की लागत में कमी से उत्पादन लागत में भी कमी संभावित है और प्रारंभिक आकलन के अनुसार इससे उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट बिजली दर में लगभग 11 पैसे की कमी का लाभ मिल सकता है। जीएसटी रिफॉर्म 2.0 में किये […]

भारत ने रक्षा के क्षेत्र में हासिल की महत्वपूर्ण सफलता : अब चलती ट्रेन से भी होगा दुश्मनों पर अटैक, रेल बेस्ड अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण

  नई दिल्ली। भारत ने अपनी नई पीढ़ी की मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया है। इसके साथ ही भारत ने रक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। भारत आने वाले समय में ट्रेन से भी मिसाइल दाग पाएगा। दरअसल, पहली बार ट्रेन से अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल टेस्ट हुआ है। यह मिसाइल 2,000 किलोमीटर तक की मारक क्षमता रखती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस सफलता के लिए बधाई दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत ने रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर प्रणाली से मध्यम दूरी की अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। अगली […]

छत्तीसगढ़ का 3 साल का शराब घोटाला! सुप्रीम कोर्ट ने कहा –3 महीने में खत्म करो घोटाले की जांच

  नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि इस जांच को सीमित समय में पूरा किया जाए। कोर्ट के निर्देश के अनुसार, ईओडब्ल्यू को तीन माह में और ईडी को दो माह में शराब घोटाले की जांच पूरी करनी होगी। ये मामले पिछले तीन साल से चल रहे है, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने समय सीमा तय कर मामले को जल्द निष्कर्ष पर पहुँचाने का निर्देश दिये है। विशेषज्ञों का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट का यह आदेश यह सुनिश्चित करता है कि लंबित जांचों में ढिलाई न हो और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में तेजी लाई जा सके। इस आदेश के […]

कटघोरा में आधी रात को हुई फायरिंग, लोगों में मचा हड़कंप; पुरानी रंजिश को लेकर गोली चलाने की आशंका, एक आरोपी हिरासत में

कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया गांव में फायरिंग का मामला सामने आया है। हमलावर ने घर और दुकान पर गोली चलाई। इस घटना में मौके पर एक कारतूस गिरा मिला। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की जांच शुरू कर दी है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है, और पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। अभी तक घटना का कारण अज्ञात है।   मकान मालिक वसीम मेमन ने बताया कि वह घर के अंदर था इस दौरान दो गोली चलने की आवाज आई, उसे अनहोनी होने की आशंका हुई और वह घर से बाहर निकाला। गोली की आवाज सुनकर […]