छत्तीसगढ़ के बाइक चोरी गिरोह का रायगढ़ पुलिस ने किया भंडाफोड़,52 मोटरसाइकिल जप्त की

रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने शहर में घूम-घूम कर बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के 18 सदस्यों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की है। आरोपियों के पास से चोरी की 52 मोटरसाइकिल जप्त की गई हैं। गिरोह के सरगना राजा खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रायगढ़ पुसौर जूट मिल सहित शक्ति और सारंगढ़ जिले में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। साइबर सेल और रायगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की है। खास बात यह है कि जब्त मोटरसाइकिलों में से 21 मोटरसाइकिलों की चोरी की रायगढ़ जिले के थानों में एफआईआर दर्ज है। दरअसल […]

मुंगेली में दर्दनाक हादसा: तालाब में नहाने गई दो चचेरी बहनों की नाले में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

मुंगेली। मुंगेली जिले के सरगांव थाना क्षेत्र के चिरौटी गांव में दो चचेरी बहनों की नाले में डूबने से मौत हो गई। मृतक बच्चियों की पहचान 6 वर्षीय रबिया जोशी (पिता अनूप जोशी) और 7 वर्षीय अंगिता जोशी (पिता संजय जोशी) के रूप में हुई है। घटना शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन की है। दोनों बच्चियां अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ गांव के टेसवा नाले में नहाने गई थीं। नाले की पचरी पर फिसलन की वजह से दोनों बच्चियां गहरे पानी में चली गईं। बच्चियों को डूबता देख उनकी सहेलियां शोर मचाती हुई बस्ती की ओर भागीं और लोगों को घटना की जानकारी दी।ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पहुंचे और बच्चियों […]

कोल लेवी घोटाला : EOW ने सौम्या चौरसिया की 16 अचल संपत्तियों को किया कुर्क

रायपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो यानी EOW ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने मामले के आरोपी सौम्या चौरसिया की 16 अचल संपत्तियों को कुर्क किया है। इनकी कीमत करीब 8 करोड़ रुपये बताई गई है। EOW के विशेष न्यायाधीश के आदेश के बाद ये कार्रवाई की गई है। इसके पूर्व प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी ने भी 39 करोड़ की 29 अचल संपत्तियों को कुर्क कर चुकी है। बता दें कि रविवार को सौम्या के करीबी और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में सीएम सचिवालय में पदस्थ रहे लिपिक जयचंद कोशले के रायपुर व जांजगीर-चांपा स्थित ठिकानों पर छापेमारी में कोल घोटाले […]

छत्तीसगढ़ को महिला केन्द्रित विकास का मॉडल बनाने वाली योजना महतारी सदन : सीएम साय

० मुख्यमंत्री ने धमतरी के करेली बड़ी से 51 महतारी सदनों का किया लोकार्पण रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के मगरलोड विकासखंड के करेली बड़ी गांव से प्रदेश के 51 महतारी सदनों का लोकार्पण किया। नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान शुरू की गई महतारी सदन योजना को श्री साय ने प्रदेश की माताओं और बहनों की तरक्की के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि माताओं-बहनों, के लिए गाँवों में ही केंद्र बनाने महतारी सदनों के निर्माण की घोषणा सरकार ने की थी ताकि आप वहां एकत्रित होकर एक बड़ी सुविधापूर्ण जगह में मिल-जुलकर अपना काम कर सकें। आज यह बड़ा काम पूरा हुआ है। इस अवसर […]

रेरा अधिनियम का उल्लंघन करने पर हुई कार्रवाई, बिना रेरा पंजीयन कृषि भूमि बेचने पर विशाल डेव्हलपर्स पर 5 लाख का जुर्माना

रायपुर।छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी ने दुर्ग जिले के ग्राम परसदा में बिना अनुमति और पंजीयन के कृषि भूमि की बिक्री करने पर मेसर्स विशाल डेव्हलपर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रेरा अधिनियम, 2016 की धारा 3 के अनुसार कोई भी संप्रवर्तक किसी भू-संपदा परियोजना को पंजीयन कराए बिना किसी भी योजना क्षेत्र में भूखंड, अपार्टमेंट या भवन का विज्ञापन, विपणन, बुकिंग, विक्रय या विक्रय का प्रस्ताव नहीं कर सकता और न ही व्यक्तियों को इसके लिए आमंत्रित कर सकता है। इस प्रावधान की अवहेलना करने पर रेरा ने स्पष्ट रूप से दंड अधिरोपित करने का प्रावधान किया है। प्राधिकरण ने पाया […]

सोमवार रात कोलकाता में हुई बारिश ने तोड़ा 40 साल का रिकॉर्ड, 7 की मौत,ट्रेन-मेट्रो और विमान सेवा प्रभावित

कोलकाता। सोमवार रात से लेकर मंगलवार सुबह तक कोलकाता व आसपास केकई जिलों में हुई भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। जलजमाव में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। कोलकाता और हावड़ा में कई जगहों पर घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे सड़क, ट्रेन यहां तक कि मेट्रो सेवा भी ठप हो गई। क्रू मेंबर और पायलटो के देर से पहुंचने से विमान सेवा भी प्रभावित हुई है। कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम के मुताबिक पिछले चार दशक में सितंबर महीने में अब तक की सबसे ज्यादा 300 मिलीमीटर बारिश हुई है। अभी और होगी बारिश कोलकाता के कई इलाके […]

कटरीना जल्द बनेगी मां ,पति विक्की के साथ शेयर की मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीर; लिखा- नए चैप्टर की शुरुआत

एंटरटेनमेंट न्यूज़। एक्ट्रेस कटरीना कैफ ने मंगलवार को प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। एक्ट्रेस ने पति विक्की कौशल के साथ अपने प्रेग्नेंसी फोटोशूट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- ‘हम अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत करने जा रहे हैं। हमारा दिल खुशी और कृतज्ञता से भरा हुआ है।’ कटरीना और विक्की कौशल द्वारा इस खुशखबरी के आधिकारिक एलान के बाद तमाम सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में भूमि पेडनेकर ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। वहीं जान्हवी कपूर ने कमेंट सेक्शन में बधाई, बधाई, बधाई लिखते हुए लाल दिल मेंशन किया है। हुमा कुरैशी ने […]

नवरात्र में श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा,माँ बम्लेश्वरी के दरबार तक पहुँच श्रद्धालुओं के लिए अब और सुगम : मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री ने चार बसों को दिखाई हरी झंडी : दो सौ श्रद्धालु मां बम्लेश्वरी दर्शन के लिए हुए रवाना ० कालीमाता सेवा समिति द्वारा निःशुल्क बस सेवा पूरे नवरात्रि में नौ दिन तक चलेगी रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर शहर के आकाशवाणी चौक स्थित माँ काली मंदिर से डोंगरगढ़ तक निःशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया। रायपुर से माँ बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं को इस बस सेवा का नि:शुल्क लाभ मिलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कालीमाता सेवा समिति की इस पहल की सराहना करते हुए समिति के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने माँ काली और माँ बम्लेश्वरी […]

नवरात्र के 9 दिन मां दुर्गा को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगी माता रानी की विशेष कृपा

मां दुर्गा की उपासना के लिए नवरात्रि का पर्व बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरुरों की पूजा की जाती है। इन 9 दिन लोग उपवास करके मां दुर्गा को प्रसन्न करते हैं। नवरात्रि के इन दिनों में मां दुर्गा को अलग-अलग चीजों का भोग लगाया जाता है। आइए जानते हैं नवरात्रि के इन 9 दिन मां दुर्गा को किन चीजों का भोग लगाना लाभकारी रहेगा। नवरात्र के 9 दिन अलग-अलग चीजों से पूजन करने से मिलेगा लाभ ० नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन गाय […]

जाते-जाते भी मानसून मचा रहा तांडव, छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हलकी से माध्यम बारिश की संभावना

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई हिस्सों में मानसून विदाई की चौखट पर खड़ा है, लेकिन जाते-जाते भी मानसून तांडव मचा रहा है। प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। राजधानी रायपुर में इन दिनों खंड वर्षा हो रही है। लगातार हो रही बारिश के चलते तापमान में भी कमी आई है और इसके साथ ही अब प्रदेश में धीरे-धीरे ठंड ने भी दस्तक देना शुरू कर दिया है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज यानी मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलौदाबाजार, राजनांदगांव, बिलासपुर, […]