Karwa Chauth 2025 : करवाचौथ का व्रत कब है 9 या 10 अक्टूबर? जानें सही तारीख और महत्व

करवाचौथ का व्रत हर साल कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि में करवाचौथ का व्रत किया जाता है। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए रखती हैं। यह व्रत महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। करवाचौथ का व्रत निर्जला किया जाता है। इसे बहुत ही कठोर व्रत माना जाता है। आइए जानते हैं करवाचौथ का व्रत कब रखा जाएगा। कब है करवाचौथ 2025 का व्रत ? कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का आरंभ 9 अक्टूबर को रात में 10 बजकर 55 मिनट से होगा और अगले दिन यानी 10 अक्टूबर को शाम में 7 बजकर […]

कांकेर के कोयलीबेड़ा में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में मिली कई विस्फोटक सामग्री

कांकेर। जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और सफलता मिली है। थाना कोयलीबेड़ा क्षेत्र के टेकापानी-बड़गांव के बीच पहाड़ी जंगलों में पुलिस और बीएसएफ की संयुक्त टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस कार्रवाई के दौरान घटनास्थल से रिवाल्वर, कारतूस सहित भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद की गई है। माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर रवाना हुई टीम पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक कांकेर रेंज अमित तुकाराम कांबले (भा.पु.से.), बीएसएफ उप महानिरीक्षक कन्हारगांव सेक्टर विपुल मोहन बाला और कांकेर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं एसपी आई.के. एलिसेला (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सुरक्षा बलों का दल अभियान पर निकला था। […]

राजधानी समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो रही है बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार की रात राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में जमकर बारिश हुई है। अचानक हुई इस बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है और मौसम में ठंडक आ गई है। राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बुधवार की सुबह से जमकर बारिश हो रही है मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, कोरिया, बलरामपुर-रामानुजगंज, सरगुजा, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बलौदाबाजार, जशपुर, सूरजपुर, दंतेवाड़ा और जगदलपुर जिले में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर समेत आस-पास के इलाकों आज दिन भर बादल छाए रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने […]

तेज रफ़्तार क्रेन ने मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए जा रहे 8 श्रद्धालुओं को रौंदा, 1 की मौत, 2 घायल

बीजापुर। बीजापुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार क्रेन ने 8 श्रद्धालुओं को रौंद दिया है। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही एक की मौत हो गई। जब कि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, यहां सभी श्रद्धालु दंतेश्वरी मंदिर दर्जन करने के लिए पैदल यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान भक्तों को क्रेन ने कुचला। जिससे युवती साक्षी की मौत हो गई और और प्राची गंभीर रूप से घायल हो गई। साथ ही एक अन्य भी घायल हो गई। जिन्हें आनन फानन में […]

जीएसटी बचत उत्सव का जायजा लेने बाजार पहुंचे सीएम साय,व्यापारियों में दिखा भारी उत्साह

० जीएसटी सुधार से आर्थिक गतिविधियों में आएगी तेजी, स्थानीय रोजगार को भी मिलेगा फायदा – मुख्यमंत्री श्री साय ० रायपुर शहर के जयस्तंभ चौक से लेकर गुरुनानक चौक तक मुख्यमंत्री श्री साय का गर्मजोशी से हुआ अभूतपूर्व स्वागत ० नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया बाजार भ्रमण – जीएसटी 2.0 से व्यापारियों और उपभोक्ताओं में उत्साह रायपुर। नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के एम.जी. रोड एवं आसपास के प्रमुख बाजारों का भ्रमण कर व्यापारियों और उपभोक्ताओं से आत्मीय संवाद किया। यह अवसर इसलिए भी विशेष रहा क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी 2.0 ने कर […]

आज का राशिफल 24 सितंबर : आज चंद्र मंगल योग का शुभ संयोग, शुभ लाभ पाएंगे मेष, मिथुन और मीन सहित कई राशियों के जातक

मेष राशि,भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है क्योंकि उसके बाद ही आपके सभी कार्य पूरे होने के आसार हैं। शाम को मेहमानों के आने से परिवार में चहल पहल की स्थिति रहेगी। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए अपने सभी पुराने अटके हुए कार्यों को करने का प्रयास करें। संतान के रोजगार के क्षेत्र में प्रयास आज सफल होंगे। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। दुर्गा शतनाम स्तोत्र का पाठ करें। वृषभ राशि,दिन व्यस्तता में बीतेगा वृषभ राशि के जातको के लिए आज का दिन व्यस्तता में बीतने वाला है। […]

आज का पंचांग 24 सितंबर : आज नवरात्रि का तीसरा दिन, जानें मां चंद्रघंटा की पूजा के लिए मुहूर्त

राष्ट्रीय मिति आश्विन 02, शक संवत 1947, आश्विन, शुक्ल, तृतीया बुधवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 09, रवि उस्सानी 01, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 सितम्बर सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतुः। राहुकाल दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चित्रा नक्षत्र 04 बजकर 16 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग रात्रि 09 बजकर 02 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 05 बजकर 57 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार उवि उलआखिर प्रारंभ, तीसरा नवरात्रा। सूर्योदय का समय 24 सितंबर 2025 […]

एसईसीएल एवं आयकर विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इनकम टैक्स पर हुआ आउटरीच कार्यक्रम

  ० आयकर प्रावधान विशेषकर रिफ़ंड से जुड़े नियमों की दी गई जानकारी बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय, बिलासपुर में दिनांक 23 सितम्बर 2025 को आयकर विभाग (अन्वेषण प्रकोष्ठ), बिलासपुर एवं एसईसीएल के संयुक्त तत्वावधान में एक आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हाइब्रिड मोड में संपन्न हुआ, जिसमें एसईसीएल मुख्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित रहे, वहीं सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और लाइव लिंक के माध्यम से जोड़ा गया। आयकर विभाग (अन्वेषण प्रकोष्ठ) की ओर से सहायक निदेशक रंजन मोहंती एवं सहायक निदेशक प्रकाश चौहान अपनी टीम सहित कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों ने पीपीटी के माध्यम […]

मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने सत्येंद्र जैन से जुड़ी कंपनियों की ₹7.44 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़ी कंपनियों की संपत्तियां अटैच की हैं। अटैच की गई संपत्तियों की कुल कीमत लगभग 7.44 करोड़ बताई जा रही है। ईडी ने सत्येंद्र कुमार जैन, पूनम जैन (सत्येंद्र कुमार जैन की पत्नी) और अन्य के खिलाफ दर्ज एफआईआर के आधार पर धन शोधन की जांच शुरू की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि सत्येंद्र कुमार जैन ने दिल्ली सरकार में मंत्री के रूप में पदस्थ और कार्यरत रहते हुए 14.02.2015 से 31.05.2017 की अवधि के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित की […]

राजकीय पशु के लिए बारनावापारा अभ्यारण्य बना अनुकूल वन भैसों की संख्या हुई 10

रायपुर।छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के उत्तरी भाग में स्थित है, बारनवापारा वन्यजीव अभ्यारण्य क्षेत्र में बेहतरीन और महत्वपूर्ण वन्यजीव अभयारण्यों में से एक है । बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य अपने हरे-भरे वनस्पति और अद्वितीय वन्य जीवन के लिए जाना जाता है। बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र राजकीय पशु वन भैंसों के लिए अनुकूल साबित हो रहा है। इस अभयारण्य क्षेत्र में वन भैसो की संख्या में वृद्धि हो रही है। अब यहां वन भैसों की संख्या 6 से बढ़कर 10 हो गई है। वनमण्डलाधिकारी बारनवापारा अभ्यारण्य क्षेत्र ने बताया कि छत्तीसढ़ राज्य में राजकीय पशु वन भैंसा के संख्या में वृद्धि करने के उद्देश्य से राज्य वन्यप्राणी बोर्ड 2017 की बैठक में मानस […]