इंडोनेशिया के बाली में छुट्टी मनाने गए 65 लोगों के साथ डूबी फेरी, दो की मौत; बढ़ सकता है आंकड़ा, रेस्क्यू जारी

  बाली। इंडोनेशिया के बाली में 65 लोगों को लेकर जा रही फेरी (मध्यम आकार की नाव) डूब गई। फेरी डूबने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। स्थानीय पुलिस और बचावकर्मियों ने बताया कि इंडोनेशिया में बाली के पास 65 लोगों को ले जा रही नौका डूब गई। हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। राहत और बचाव कार्य चला रहे दल के साथ मौजूद बन्युवांगी के पुलिस प्रमुख रामा समतामा पुत्रा ने बताया कि दो शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि 20 लोगों को बचा लिया गया है। कई […]

शुरू हुई अमरनाथ यात्रा : रवाना हुई भक्तों की टोली, आज पहला जत्था करेगा बाबा बर्फानी का दर्शन

जम्मू। आज से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। पहलगाम बेस कैंप से आज भक्तों का पहला जत्था बाबा के दर्शनों के लिए रवाना हुआ है। इसे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद शंख ध्वनि और हर-हर महादेव के उद्घोष के बीच झंडी दिखाकर कल रवाना किया था। पहलगाम व बालटाल मार्ग से रवाना होने वाले श्रद्धालु वीरवार को बाबा बर्फानी के दर्शन करेंगे। पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहली अमरनाथ है। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यात्री निवास से पहले जत्थे में 5,469 यात्रियों को रवाना किया गया, वहीं परेड से 423 साधु-संत भेजे गए। देर […]

घाना में पीएम मोदी को देश का सर्वोच्च सम्मान; राष्ट्रपति महामा ने ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से किया सम्मानित

घाना। अफ्रीकी देशों के दौरे पर गए पीएम मोदी को घाना में ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित किया गया। राजधानी अक्करा में एक कार्यक्रम के दौरान देश के राष्ट्रपति महामा ने पीएम मोदी को सम्मानित किया। घाना में ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से सम्मानित होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘घाना के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होना मेरे लिए बहुत गर्व और सम्मान की बात है… मैं राष्ट्रपति महामा, घाना सरकार और घाना के लोगों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।’ बता दें कि बीते तीन दशकों में भारत के किसी प्रधानमंत्री ने पहली घाना […]

आज का राशिफल 3 जुलाई : मेष, कर्क और कुंभ राशि में लाभ का संयोग, जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि,आज धन संपत्ति का लाभ पाएंगे मेष राशि के लिए आज का दिन चंद्रमा के गोचर से लाभकारी रहेगा। आप आज धन संपत्ति का लाभ पाएंगे। आज आपका जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई मामला है तो वह सुलझ सकता है। आपको आज कहीं से अचानक लाभ मिलेगा। लंबे समय से आपके दांपत्य जीवन में कोई तनाव चल रहा है तो वह समाप्त हो सकता है। आपको आज पिता की ओर से भी फायदा मिल सकता है। सामाजिक संपर्क का भी लाभ मिलेगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं। ​वृषभ राशि, आपके खर्च बढ़ेंगे वृषभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आज […]

आज का पंचांग 3 जुलाई : आज आषाढ़ शुक्ल अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 12, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, शुक्ल, अष्टमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 19, मुहर्रम 07, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 03 जुलाई सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। अष्टमी तिथि अपराह्न 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ। हस्त नक्षत्र का अपराह्न 01 बजकर 51 मिनट तक उपरांत चित्रा नक्षत्र का आरंभ। परिधि योग सायं 06 बजकर 36 मिनट तक उपरांत शिव योग का आरंभ। बव करण अपराह्न 02 बजकर 07 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा अर्धरात्रोत्तर 03 बजकर 19 मिनट तक कन्या उपरांत […]

पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया शोक व्यक्त

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त के निधन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा शोक व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि स्वर्गीय शेखर दत्त एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी नेता और देश सेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित व्यक्तित्व थे। अपने लम्बे प्रशासनिक अनुभव और अद्भुत कार्यकुशलता से उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री दत्त जी का जीवन सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट जनसेवा के आदर्श मूल्यों से परिपूर्ण था। उनके निधन से देश ने एक प्रबुद्ध और कर्मठ व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसकी भरपाई कठिन है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति […]

डिजिटलीकरण की दिशा में अग्रणी कदम : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में टिकट चेकिंग और पार्सल स्टाफ को किया गया सम्मानित

रायपुर/बिलासपुर। प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, श्री प्रवीण पाण्डेय ने डिजिटल इंडिया अभियान की भावना को दृष्टिगत रखते हुए यह रणनीतिक दिशा निर्धारित की कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की समस्त वाणिज्यिक गतिविधियों को चरणबद्ध रूप से डिजिटल माध्यमों पर स्थानांतरित किया जाए । इस परिकल्पना को साकार करने की दिशा में उन्होंने टिकटिंग प्रणाली के साथ-साथ टिकट चेकिंग एवं पार्सल सेवा के डिजिटलीकरण पर विशेष बल दिया । इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए पार्सल स्टाफ तथा टिकट चेकिंग स्टाफ ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप यात्रियों को डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधा सहज, सुरक्षित एवं सुलभ रूप में प्राप्त होने लगी । परिणामस्वरूप, आज दक्षिण पूर्व […]

शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय में बड़ी सख्या में योग्य एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षकों की नियुक्ति

जगदलपुर। शहीद महेन्द्र कर्मा विश्वविद्यालय सन 2008 में पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय से अलग होकर अस्तित्व में आया मात्र 10 विभाग और 65 टीचरों की अनुमति के साथ विश्वविद्यालय को शुरू किया गया इस क्रम में वर्ष 2010 में एंथ्रोपोलॉजी में तीन और फॉरेस्ट्र में तीन कुल छः प्रोफेसर की भर्ती हुई थी 59 पोस्ट की भर्ती प्रक्रिया वर्ष 05.10.2023 से 15.06.2025 तक संपन्न हुआ के माध्यम से 19 में टीचर प्रोफेसर विश्वविद्यालय को प्राप्त हुए हैं में इस सत्र में कुल 19 सहायक प्राध्यापक, सह प्राध्यापक एवं प्राध्यापकों की नियुक्ति की गई है। शिक्षकों की नियुक्ति यू.जी.सी. के मापदण्डों एवं उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशन में किया गया […]

रावतपुरा सरकार आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान को मान्यता दिलाने के नाम पर सीबीआई के हत्थे चढ़े आरोपी भेजे गए 5 दिन की रिमांड पर

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार आयुर्विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान (SRIMSR) को मान्यता दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को सीबीआई के स्पेशल कोर्ट ने 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया. आरोपियों में डॉ. मंजुप्पा सीएन, डॉ चैत्रा (एमएस), डॉ अशोक शैलके, रावतपुरा सरकार के निदेशक अतुल कुमार, सतीश और रविचंद्र शामिल हैं. बता दें कि मेडिकल कॉलेजों में मान्यता दिलाने के एवज में मोटी वसूली करने के मामले में सीबीआई ने एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ समेत मध्यप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दिल्ली में 40 से अधिक ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की थी. गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों में से 3 मेडिकल काउंसिल ऑफ […]

छत्तीसगढ़ के तीन वरिष्ठ अधिकारी अध्ययन यात्रा पर जाएंगे फ्रांस और जर्मनी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के तीन वरिष्ठ अधिकारी 7 से 14 जुलाई तक फ्रांस और जर्मनी की अध्ययन यात्रा पर जा रहे हैं।नगरीय प्रशासन विभाग के सचिव डॉक्टर बसव राजू एस, सुडा रायपुर के सीईओ शशांक पांडे और बिलासपुर नगर निगम के कमिश्नर अमित कुमार शामिल है।