Sawan Shivratri : कब है सावन मास की शिवरात्रि ? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और सम्पूर्ण पूजा विधि

हिंदू धर्म में सावन महीने की शिवरात्रि का खास महत्व होता है। इस दिन महादेव के भक्त विधि-विधान से शिवजी की पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं। ऐसा करने से भक्तों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहती है और जीवन में खुशहाली बनी रहती है। शिवरात्रि के साथ-साथ सावन का पूरा महीना शिवजी और माता पार्वती की पूजा-पाठ के लिए समर्पित होता है। यही कारण है कि सावन के महीने की शिवरात्रि बेहद खास होती है। सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। वहीं, इस बार शिवरात्रि पर आर्द्रा नक्षत्र संयोग भी बन रहा है। ऐसे में आइए […]

Shefali Jariwala Death: शेफाली जरीवाला की मौत की सच्चाई आई सामने ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा

  मुंबई। “कांटा लगा गर्ल” के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला की अचानक मौत ने पूरे इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया। प्राइमरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, उनकी मौत ब्लड प्रेशर के अचानक गिरने और हार्ट अटैक आने से हुई। यह घटना 27 जून की रात हुई, जब शेफाली अपने घर पर सत्यनारायण पूजा के चलते व्रत पर थीं। शेफाली की मौत की जांच में लगे कूपर अस्पताल के डॉक्टरों का मानना है कि उनकी मौत की वजह ब्लड प्रेशर में अचानक आई भारी गिरावट हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, शेफाली ने मौत से कुछ घंटों पहले एंटी-एजिंग इंजेक्शन लिया था, जो वह कई वर्षों से एक डॉक्टर की सलाह […]

हैदराबाद के केमिकल फैक्ट्री में हुआ जोरदार ब्लास्ट, 10 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

हैदराबाद। हैदराबाद के पटंचेरुवु इलाके में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक जोरदार धमाका हो गया। चश्मदीदों के मुताबिक धमाका इतना भयानक था कि आसपास की इमारतें हिल गईं और फैक्ट्री की छत के परखच्चे उड़ गए। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 10 लोगों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। दमकल विभाग, पुलिस, और आपातकालीन सेवाएं मौके पर पहुंच चुकी हैं और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज […]

राज्यपाल डेका नेे मुख्य सचिव अमिताभ जैन को सेवानिवृत्ति पर दी शुभकामनाएं

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल डेका ने श्री जैन के आज सेवानिवृत्त होने पर उन्हें उज्ज्वल भविष्य और सुखमय जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल डेका ने मुख्य सचिव जैन को राजकीय गमछा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।  

बांग्लादेश में हिंदू महिला से गैंगरेप से मचा बवाल : सड़कों पर उतरे अल्पसंख्यक, वीडियो वायरल होने पर भड़का लोगों का गुस्सा

दिल्ली। बांग्लादेश में हिंदू महिला के साथ दरिंदगी के वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। इसे लेकर बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। अल्पसंख्यक समुदाय सड़कों पर उतरकर न्याय की गुहार लगा रहा है। वहीं, अब पुलिस ने भी एक्शन लेते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।कुमिला जिले के पुलिस अधिकारी नजीर अहमद खान के अनुसार, ढाका के सैयदाबाद में छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी को हिरासत में लिया गया। वहीं, महिला के साथ गैंगरेप का वीडियो वायरल करने वाले लोगों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। ढाका विश्वविद्यालय के छात्रों ने कैंपस में मार्च निकालते हुए दुष्कर्म की घोर […]

बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरा भारी मलबा और बोल्डर, बाल-बाल बचे राहगीर , आज भी भारी बारिश का अलर्ट

चमोली। बदरीनाथ हाईवे गौचर तलधारी के पास पहाड़ी से मलबा आने से बंद हो गया है। सुबह पहाड़ी से भारी मलबा और बोल्डर हाईवे पर गिरे। इस दौरान वहां से गुजरने वाले लोग बाल-बाल बचे। कर्णप्रयाग नेनीसैंण मोटर मार्ग आईटीआई से लगभग 500 मीटर आगे पहाड़ी से चट्टान टूटी। सड़क बन्द होने से कपीरीपट्टी के लोगों को डिम्मर सिमली होते हुए कर्णप्रयाग पहुंचना पड़ेगा। उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून समेत नौ जिलों के लिए भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, अन्य जिलों में भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया […]

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ़्तार तेज :IMD ने प्रदेश में आज से भारी बारिश का दिया अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून पुरी तरह से सक्रीय हो गया है। मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर ,सरगुजा ,बस्तर और दुर्ग संभाग समेत कई जिलों में 30 जून से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इसके असर से बंगाल की खाड़ी के उत्तर भाग में अगले 24 घंटों में नया कम दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है। यह सिस्टम धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ेगा और बारिश को और तेज करेगा। झारखंड से छत्तीसगढ़ तक फैली द्रोणिका […]

छत्तीसगढ़ राज्य कैबिनेट की बैठक आज, बड़े फैसले का दिन , मुख्य सचिव के नाम पर हो सकता है फैसला

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज मंत्रालय में राज्य कैबिनेट की एक अहम बैठक आयोजित की जा रही है। यह बैठक कई दृष्टिकोणों से विशेष मानी जा रही है, क्योंकि इसमें मुख्य सचिव अमिताभ जैन को औपचारिक रूप से विदाई दी जाएगी। आज मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक कई मायनों में अहम मानी जा रही है। इस बैठक में अनेक महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। साथ ही, नए मुख्य सचिव के नाम को लेकर भी फैसला संभव है। चर्चा के केंद्र में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सुब्रत साहू और मनोज पिंगुआ के नाम हैं, वहीं रेणु पिल्ले का नाम भी संभावित दावेदारों में […]

कांग्रेस ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किये गए 58 पर्यवेक्षक

पटना। बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुट गई है।अखिल भारतीय कांग्रेस ने इस वर्ष बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 58 पर्यवेक्षकों को बिहार में तैनात किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद इस संबंध में पार्टी ने आदेश जारी कर दिया है। पर्यवेक्षकों को विधानसभा वार प्रतिनियुक्त किए जाने की चर्चा है।

आज का राशिफल 30 जून : वृषभ, कर्क और कुंभ को चंद्र मंगल योग से मिलेगा जबरदस्त लाभ,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। कारोबार से जुड़े लोग अपनी योजनाओं पर गंभीरता से काम करेंगे। नौकरी में अगर कोई जिम्मेदारी दी जाए तो उसका ठीक से निर्वहन करें। गलती की गुंजाइश न रखें। अपने कीमती समय को ऐसे ही बैठकर न बर्बाद करें। जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें। आपकी कोई पुरानी योजना फिर से चल निकलेगी। बच्चों की भावनाओं को समझन का प्रयास करें। उनसे संयम के साथ बातचीत करें। आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। योग प्राणायाम का अभ्यास करें। ​वृषभ राशि, आर्थिक लाभ होने के आसार […]