ईरान ने इजरायल के यरुशलम और तेल अवीव पर किया हमला, ट्रंप के सीजफायर एलान के बाद ईरान का फिर अटैक; 3 की मौत

यरूसलम। इजरायल की फौज ने मंगलवार को अपने नागरिकों को आगाह किया कि ईरान की तरफ से मिसाइलें दागी गई हैं। इसके साथ यरुशलम और तेल अवीव में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है। इसके अलावा ईरानी मिसाइल से बीरशेबा इमारत पर हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है और कई इजरायली घायल हुए हैं। ये हमला उस वक्त हुआ जब इजरायल और ईरान के बीच जंग को रोकने की बातचीत का माहौल बन रहा था। लेकिन इस ताजा हमले ने दोनों मुल्कों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज ने बताया कि ईरान से मिसाइलें दागे […]

छत्तीसगढ़ में मानसून हुआ एक्टिव ,33 जिलों में यलो अलर्ट, अंधड़ और वज्रपात की भी चेतावनी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने 26 जून से प्रदेशभर में व्यापक बारिश की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जिससे तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। माना में अधिकतम तापमान 34.1°C और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 22.0°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, ओडिशा और बंगाल की खाड़ी के […]

राज्यपाल श्री डेका से भिलाई स्टील प्लांट के डीजीएम ने की मुलाकात

  रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में भिलाई स्टील प्लांट के डिप्टी जनरल मेनेजर मुकुल सहारिया ने सौजन्य भेंट की। उनके साथ धर्मपत्नी नंदिता सहारिया भी उपस्थित थी, जो राज्यपाल डेका के जन्मस्थान असम के ग्राम सीपाझार की निवासी हैं। श्री डेका ने श्रीमती सहारिया को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी साथ ही उनके पुत्र को दसवीं कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

राज्यपाल डेका से छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने की मुलाकात

  रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका से राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आयोग की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों के संबंध में जानकारी दी तथा राज्यपाल को अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजना से संबंधित पुस्तक भेंट की।

छत्तीसगढ़ रेरा का बड़ा फैसला: रजत बिल्डर को 57.97 लाख रुपये आबंटिती को लौटाने का आदेश

० फ्लैट का आधिपत्य न देने और अनुबंध के उल्लंघन पर रेरा ने सुनाया आदेश रायपुर।छत्तीसगढ़ रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGRERA) ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए रजत बिल्डर्स को उनके प्रोजेक्ट ‘रजत होम्स कादम्बरी, जिला दुर्ग’ के एक आबंटिती को 57.97 लाख रुपये ब्याज सहित लौटाने का आदेश दिया है। यह फैसला बिल्डर द्वारा फ्लैट का समय पर आधिपत्य न देने और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के कारण सुनाया गया है। वर्ष 2014 में उक्त आबंटिती ने फ्लैट के लिए बिल्डर से अनुबंध किया था। लेकिन एक दशक बीत जाने के बावजूद उन्हें न तो फ्लैट का कब्ज़ा मिला और न ही परियोजना पूरी हुई। छत्तीसगढ़ रेरा […]

आज का राशिफल 24 जून : मेष, कर्क और कुंभ राशि के लिए मंगलकारी दिन, जानें अपना भविष्यफल

मेष राशि,भौतिक सुख साधन मिलने की खुशी होगी। मेष राशि के लिए आज मंगलवार का दिन मंगल के पंचम भाव में होने से शुभ रहने वाला है। आपका प्रभाव और सम्मान बढेगा। आप जोश और उत्साह से आज भरपूर नजर आएंगे। आज का दिन आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि करने वाला रहेगा, भौतिक सुख साधन मिलने आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। धन संपत्ति से जुड़े मामलों में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में किसी से अपने मन की बात कहेंगे तो वह पूरी हो सकती है। आपको किसी शुभ कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा और कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता के अनुसार काम मिलने से आप प्रसन्न होंगे। […]

आज का पंचांग 24 जून : आज आषाढ़ कृष्ण चतुर्दशी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति आषाढ़ 03, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, चतुर्दशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 10, जिल्हिजा 27, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 24 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल अपराह्न 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि सायं 07 बजे तक उपरांत अमावस्या तिथि का आरंभ। रोहिणी नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 54 मिनट तक उपरांत मृगशिरा नक्षत्र का आरंभ। शूल योग प्रातः 09 बजकर 36 मिनट तक उपरांत गण्ड योग का आरंभ। विष्टि करण प्रातः 08 बजकर 35 मिनट तक उपरांत नाग करण का आरंभ। चन्द्रमा रात्रि 11 बजकर 46 मिनट तक वृष उपरांत मिथुन राशि पर […]

सवा लाख रुपये के  गांजा की तस्करी करते 2 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में 

० सिंघोड़ा पुलिस को फिर मिली सफलता  सरायपाली।सीमा पर स्थित सिंघोड़ा पुलिस को कुछ दिनों के अंतराल में फिर सवा लाख रुपये के गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों को 8 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया ।उस संबंध में सिंघोड़ा टीआई महेश साहू ने जानकारी देते हुवे बताया कि मुखबिर से मिली जानकारी पर की ओडिशा पासिंग  स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक OR 03 F 0450 में दो व्यक्ति ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा को छत्तीसगढ की ओर लेकर जाने वाले है कि सूचना पर एन्टी नॉरकोटिक फोर्स व सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा एन एच 53 रोड रेहटीखोल मे बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच […]

एसईसीएल एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के मध्य एसईसीएल कर्मियों के लिए कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज हेतु किया गया समझौता

बिलासपुर। आज निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास एवं निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में एस.ई.सी.एल. एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के मध्य एस.ई.सी.एल. के कर्मचारियों के वेतन खातों को राष्ट्रीय बैंकों की तर्ज पर कॉर्पोरेट सैलरी पैकेज में कवरेज हेतु मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर हस्ताक्षर किया गया। एस.ई.सी.एल. की ओर से दुर्गा प्रसाद सामल, महाप्रबंधक (मानव संसाधन – अं. सं./कर्मचारी स्थापना) एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की ओर से अमरजीत सिंह खनूजा, सहायक महाप्रबंधक (बिजनेस एंड क्रेडिट/संचालन), सीआरजीबी, मुख्यालय, रायपुर ने समझौते पर हस्ताक्षर किए। एस.ई.सी.एल. द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के साथ किया गया एमओयू अनुषंगी स्तर पर किसी भी ग्रामीण बैंक के साथ हस्ताक्षरित किया […]

रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स ने रायपुर में कार्डियोलॉजी में उन्नत 3D OCT तकनीक लॉन्च की

  रायपुर।मध्य भारत में हृदय संबंधी देखभाल के लिए एक बड़ी छलांग लगाते हुए, रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स ने अपने कार्डियोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक 3D ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (3D OCT) तकनीक लॉन्च की है। यह इंटरवेंशनल कार्डियक प्रक्रियाओं के दौरान सटीकता और सुरक्षा बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। 3D OCT एक क्रांतिकारी इंट्रावास्कुलर इमेजिंग तकनीक है जो कोरोनरी धमनियों के अल्ट्रा हाई-रिज़ॉल्यूशन, रियल-टाइम विज़ुअलाइज़ेशन की अनुमति देती है, जिससे जटिल एंजियोप्लास्टी के दौरान सटीक निदान और निर्देशित उपचार संभव होता है। इस अत्याधुनिक तकनीक के साथ, हृदय रोग विशेषज्ञ अब प्लाक मॉर्फोलॉजी का सटीक मूल्यांकन कर सकते हैं, इष्टतम स्टेंट प्लेसमेंट सुनिश्चित कर सकते हैं और […]