अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर प्रत्युषा फाउंडेशन ने स्कूल के छात्राओं को पीरियड पेन रिलीव योग और हस्त मुद्रा सिखाया 

रायपुर। प्रत्युषा फाउंडेशन के द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर श्रीमती कुंवर बाई सिंह आर्य कन्या उच्च . मा. विद्यालय संतोषी नगर में रायपुर स्कूल के छात्राओं को संस्था की अध्यक्षा प्रीति दास मिश्रा स्वयं योगवीरा सतगुरु ईशा योग ,छत्तीसगढ़ योग आयोग से प्रशिक्षित है के द्वारा पांच दिवस पीरियड पेन रिलीफ योग और हस्त मुद्रा का प्रशिक्षण दिया गया. इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी शशि यादव के द्वारा दिया गया ।आज कल बहुत ही कम उम्र में कन्याओं को पीरियड होने लगे है और उस दौरान मानसिक तनाव शारीरिक पीड़ा सिर कमर पेट आदि में होती है ।कन्याएं दर्द की दवाइयों का सेवन भी करने लगी है ।अत्यधिक दवाइयों के […]

इजरायल ने ईरान में की टारगेटेड एयरस्ट्राइक में ढेर हुए सीनियर मिलिट्री अधिकारी सईद इजादी, हमास से था कनेक्शन

इंटरनेशनल न्यूज़। इजरायल की डिफेंस फोर्स ने दावा किया है कि उन्होंने ईरानी मिलिट्री के सीनियर सदस्य सईद इजादी को मार गिराया है। इजादी पर इजरायल के खिलाफ साजिश रचने का आरोप है। इजरायल ने ईरान में एक टारगेटेड एयरस्ट्राइक कर इजादी को मार गिराया है। सोशल मीडिया साइट एक्स पर आईडीएफ ने लिखा, ‘इजरायल को नष्ट करने के ईरानी सरकार की योजना के मास्टरमाइंड सईद इजादी को कोम क्षेत्र में एक सटीक हमले में मार गिराया गया है।’ इजादी कुद्स फोर्स के फिलिस्तीनी कोर का कमांडर था और ईरान व हमास के बीच को-ऑर्डिनेट करता था। इसके अलावा ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के भीतर कुद्स फोर्स […]

Covid-19: ‘हर 6-9 महीनों में लौटता रहेगा कोरोना’, हमें कोरोना के साथ जीना सीखना होगा ,कोविड विशेषज्ञ ने लोगों को दी ये जरूरी सलाह

  दिल्ली। भारत-अमेरिका सहित कई देशों में कोरोनावायरस संक्रमण के मामले हाल के दिनों में तेजी से बढ़ते हुए देखे गए। भारत में फिलहाल संक्रमण के मामलों में कमी देखी जा रही है। 15 जून को जहां कुल एक्टिव केस 7400 थे, वह 21 जून (शनिवार) को घटकर 5000 के करीब 5012 रह गए हैं। बीते 24 घंटे में 1197 लोग या तो संक्रमण से ठीक हो चुके हैं या अस्पताल से ठीक होकर घर लौट गए हैं। राजस्थान में एक व्यक्ति की कोरोना से मृत्यु जरूर हुई है, मृतक की उम्र 20 वर्ष की थी। साझा की गई जानकारियों के मुताबिक उसे मल्टीपल ऑर्गन डिसफंक्शन सिंड्रोम, लंग्स की समस्या […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपए विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज दुलदुला के हाट बाजार में आयोजित कार्यक्रम में दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपए की लागत के विकासकार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया. इनमें 22.36 लाख रूपए की लागत से नवनिर्मित ग्रामीण हाट बाजार शेड निर्माण कार्य का लोकार्पण और 2 करोड़ 78 लाख 9 हजार रुपए लागत के 10 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यटन स्थल नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण करने और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा भी की.   कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय ने योग दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि हमें अपने शरीर और मन […]

शिक्षक भर्ती की मांग पर राजधानी में युवाओं का प्रदर्शन : पुलिस ने बसों में भरकर भेजा तूता धरणा स्थल,पुलिस पर मनमानी का आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर प्रदेशभर से आए हजारों बेरोजगार युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवाओं की “रोजगार ध्यान आकर्षण रैली” जैसे ही शहर में पहुंची, पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोककर बसों में भरकर तूता धरना स्थल भेज दिया। इस कार्रवाई से प्रदर्शनकारी और अधिक आक्रोशित हो उठे। प्रदर्शन में शामिल युवाओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दलों को शहर में प्रदर्शन की अनुमति दी जाती है, लेकिन बेरोजगार युवाओं को प्रदर्शन का हक नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके साथ मनमानी और पक्षपात किया है। प्रदर्शनकारियों ने सवाल उठाया – “जब नियम सभी के लिए […]

छत्तीसगढ़ क्लब में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन

रायपुर। 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ क्लब रायपुर में योगाचार्य लीलाराम साहू द्वारा योगाभ्यास कराया गया और योगासन से होनेवाले लाभ के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी ।मुख्य अतिथि श्रीमती रितु जैन ने योग दिवस पर शुभकामनाएँ दी और छत्तीसगढ़ क्लब में सन् 2015 से संचालित योगा क्लास के सदस्यों की सराहना करते हुए अन्य सदस्यों को भी योगाभ्यास का अधिक से अधिक लाभ लेनेका अनुरोध किया । डाक्टर अनिल वर्मा, श्रीमती कल्पना शुक्ला , श्रीमती पूर्णिमा त्रिवेदी ,श्रीमती सुनंदा चौधरी , अंजना निगम और शैलेंद्र त्रिवेदी ने योगाभ्यास से हुए लाभ के अपने अनुभव से सदस्यों को अवगत कराया । गैस अथॉरिटी आफ इंडिया के […]

एसईसीएल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग संगम कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने किया सामूहिक योग

  बिलासपुर। 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एसईसीएल द्वारा आज वसंत विहार ग्राउंड, बिलासपुर में आयोजित “योग संगम” कार्यक्रम में 1500 से अधिक प्रतिभागियों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वास्थ्य, शांति एवं संतुलित जीवन का संदेश दिया। इस भव्य आयोजन में एसईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक हरीश दुहन के नेतृत्व में एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, कोल इंडिया के कार्यकारी निदेशक (सामुदायिक विकास) ओपी मिश्रा, श्रद्धा महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्रीमती इप्सिता दास, एसईसीएल संचालन समिति के नाथूलाल पांडे (एचएमएस), एके पांडे (सीएमओएआई), विभागाध्यक्षगण, अधिकारी-कर्मचारी, डीएवी स्कूल के छात्र एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में […]

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अदाणी समूह ने छत्तीसगढ़ के ग्रामों में आयोजित किया योग शिविर

० स्वास्थ्य, अनुशासन और मानसिक संतुलन के लिए गांवों में जागरूकता फैलाने का प्रयास ० सात जिलों में 2000 से अधिक प्रतिभागियों ने किया सामूहिक योगाभ्यास रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अदाणी समूह ने अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग, बालोदा बाजार, बिलासपुर, सरगुजा, रायगढ़ और कोरबा जिलों में अपने कार्यालयों एवं आस-पास के प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय परिसरों में शनिवार, प्रातः 7 बजे से सामूहिक भव्य योगाभ्यास का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में सातों जिलों में कुल 2145 से अधिक प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। जिसमें रायपुर जिले में स्थित अदाणी पॉवर लिमिटेड के पास के ग्राम रायखेड़ा, चिचोली, मुरा, मोहरेंगा इत्यादि […]

जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के मशीनरी डिवीजन रायपुर प्लांट में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

  रायपुर। जिंदल स्टील और पावर लिमिटेड के मशीनरी डिवीजन ने 21 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन बड़े धूमधाम से किया। इस अवसर पर, प्लांट के कर्मचारियों ने योग के लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से सामूहिक योग सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इसके बाद योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम तकनीकों का प्रदर्शन किया। सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया और शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य की महत्वपूर्णता को समझा। इस सत्र का उद्देश्य केवल शरीर को फिट रखना नहीं बल्कि तनाव प्रबंधन और मानसिक […]

एअर इंडिया के तीन वरिष्ठ अफसरों पर DGCA ने लिया एक्शन ,’सभी भूमिकाओं’ से हटाने का दिया ऑर्डर

  दिल्ली। अहमदाबाद हादसे के बाद डीजीसीए ने विमानन सुरक्षा को लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। डीजीसीए ने एअर इंडिया को डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट समेत अपने तीन अधिकारियों को चालक दल की समय-सारणी और रोस्टरिंग से संबंधित सभी भूमिकाओं और जिम्मेदारियों से हटाने का आदेश दिया है। नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने 20 जून को अपने आदेश में एअर इंडिया को इन अधिकारियों के खिलाफ अविलंब आंतरिक अनुशासनात्मक कार्यवाही शुरू करने को भी कहा। डीजीसीए के आदेश के अनुसार तीन अधिकारियों में एयरलाइन का एक डिवीजनल वाइस प्रेसिडेंट भी शामिल है। इससे पहले नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने तीन एयरबस विमानों के आपातकालीन उपकरणों की जांच के लिए निर्धारित […]