Air India Plane Crash: मैच हुआ पूर्व CM विजय रुपाणी का DNA, परिवारवालों को सौंपा गया पार्थिव शरीर ,राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

  अहमदाबाद। अहमदाबाद के विमान हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का डीएनए मैच हो गया है। उनका पार्थिव शरीर उनके परिवारवालों को सौंपा जाएगा। जानकारी के मुताबिक, राजकोट में उनका अंतिम संस्कार होगा। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी ने बताया, आज सुबह करीब 11:10 बजे उनका डीएनए मैच हो गया। उनके परिवारवालों को उनका पार्थिव शरीर सौंपा जाएगा। बता दें कि 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का विमान क्रैश हो गया। विमान में सवार 242 लोगों में से 241 लोगों की मौत हो गई। विजय रुपाणी अपनी पत्नी और बेटी से मिलने लंदन जा रहे थे।बता दें कि […]

मथुरा में टीला खिसकने से पांच मकान गिरे, मची चीख-पुकार, बच्चे समेत कई लोग मलबे में दबे

मथुरा। रविवार को मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र के शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर के पास टीला खिसकने से पांच मकान धराशायी हो गए। चीखपुकार मच गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। बचाव कार्य शुरू करा दिया गया। शाहगंज दरवाजा क्षेत्र में सिद्ध बाबा मंदिर के पास बहुत पुराना टीला है। रविवार को ये अचानक से खिसकने लगा। इससे पांच मकान देखते ही देखते में मलबे में तब्दील हो गए। मकान में रहने वाले परिवार और पास ही निर्माणाधीन दीवार पर काम कर रहे मजदूरों समेत एक दर्जन लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस प्रशासन की टीम ने जेसीबी व […]

Weather : एक्टिव हुआ दक्षिण-पश्चिम मानसून , छत्तीसगढ़ में 17 जून के बाद हर जिले में होगी बारिश, गर्मी से मिलेगी राहत

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिर से मानसून एक्टिव हो चुका है। रविवार की सुबह राजधानी के आसपास के क्षेत्रों में अच्छी बारिश देखने को मिली। बारिश होने से मौसम के तापमान गिरावट दर्ज किया गया। बात करें रविवार को रायपुर के अनुमानित तापमान तो यह 35 से 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार है। मानसून की एंट्री के साथ ही अब छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सिलसिलेवार तरीके से बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर समेत अन्य जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना जताई है। हालांकि प्रदेश में बारिश का आंकड़ा अभी भी कम ही है। छत्तीसगढ़ में अबतक 3.4 […]

रायपुर के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे T20 और वनडे इंटरनेशनल मैच ,BCCI ने वैन्यू किया फाइनल,देखें कब होंगे मैच

रायपुर। छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में T20 और वनडे इंटरनेशनल मैच का आयोजन होने वाला है। रायपुर में क्रिकेट मैच के आयोजन के लिए बीसीसीआई ने वेन्यू फाइनल कर लिया है। बता दें कि इससे पहले रायपुर में एक वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जा चुका है, जो न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच खेला गया था। हालांकि मैच लो स्कोरिंक रहा, जिसके चलते दर्शक मैच का भरपूर आनंद नहीं ले पाए थे। मिली जानकारी के अनुसार आगामी दिनों में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच की प्रतियोगिता होनी है, जिसके लिए बीसीसीआई […]

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ हेली सेवा पर अगले आदेश पर रोक,सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर जताया दुख

  देहरादून। आज सुबह केदारनाथ रूट पर एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे पर सीएम धामी ने दुख जताया है।उन्‍होंने एक्स पर लिखा, “रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।” जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं।बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ। अगले […]

आरईसी लिमिटेड ने विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान शिविर का किया आयोजन

गुरुग्राम।आरईसी लिमिटेड, महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम और विद्युत मंत्रालय के तहत एक अग्रणी एनबीएफसी, ने लायंस ब्लड सेंटर के सहयोग से विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया – एक चैरिटेबल ब्लड बैंक जो जीवन बचाने के लिए प्रतिबद्ध है। अंतर्राष्ट्रीय किकबॉक्सर सुधीर सक्सेना इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शिविर में आरईसी कर्मचारियों की ओर से उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई, और श्री सक्सेना की उपस्थिति ने स्वस्थ और अधिक दयालु समाज के निर्माण में फिटनेस, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी के महत्व पर जोर देकर दानदाताओं को प्रेरित किया। इस उद्देश्य के प्रति अपनी व्यक्तिगत प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए, आरईसी लिमिटेड […]

अमेठी : शव लेकर आ रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई, पांच लोगों की दर्दनाक मौत,एक घायल

  अमेठी। अमेठी के पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह सड़क हादसे में एंम्बुलेंस सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुकुल बाजार क्षेत्र से गुजरने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन संख्या 59.70 के पास हुआ। जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के यह सभी लोग दिल्ली के एक निजी अस्पताल से वाया लखनऊ परिजन का शव लेकर एंबुलेंस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप से एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। […]

आज का राशिफल 15 जून : मिथुन, कर्क और मीन राशि को त्रिग्रह योग से मिलेगा चौतरफा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, कामकाज में जल्दबाजी से बचें मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। हालांकि आज किसी भी काम में जल्दबाजी करने से परेशानी हो सकती है। भाई-बहनों की तरफ से आपको सहयोग मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अगर आप किसी कानूनी मामले में उलझे हैं तो किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। आज बातचीत में विनम्र रहें। पारिवारिक रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए आप हर मुमकिन कोशिश करेंगे। आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को भोजन दान करें। ​वृषभ राशि, आय में बढ़ोतरी के आसार वृषभ राशि के जातकों के लिए कारोबार के लिहाज से आज का दिन […]

आज का पंचांग 15 जून : आज कृष्ण चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहर्त कब से कब तक

राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 25, शक सम्वत् 1947, आषाढ़, कृष्ण, चतुर्थी, रविवार, विक्रम संवत् 2082। सौर आषाढ़ मास प्रविष्टे 01, जिल्हिजा 18, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 15 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल सायं 04 बजकर 30 मिनट से 06 बजे तक। चतुर्थी तिथि अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ। श्रवण नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजे तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। ऐन्द्र योग मध्याह्न 12 बजकर 19 मिनट तक उपरांत वैधृति योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 03 बजकर 52 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा। आज के व्रत त्योहार […]

Kedarnath : केदारनाथ के पास ख़राब मौसम के कारण फिर हुआ हेलीकॉप्टर क्रैश, 7 सात की मौत

  देहरादून। केदारनाथ में रविवार सुबह एक दुखद हादसा हो गया। केदारनाथ मार्ग पर एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हेलीकॉप्टर में 7 लोग सवार थे। हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण के बीच खराब मौसम के कारण हुआ। दुर्घटनाग्रस्त हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था। यूकाडा ने एक विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें बताया गया है कि रविवार तड़के 05:17 बजे आर्यन कम्पनी का हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ हेलीपैड से गुप्तकाशी हेलीपैड के लिए टेकऑफ किया। रास्ते में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर द्वारा अन्य स्थान पर हार्ड लैंडिंग करने से हेलीकाप्टर क्षतिग्रस्त हो गया। लापता यात्रियों में यूपी, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और गुजरात के शामिल हैं। लापता यात्रियों की […]