कोपरा नगर पंचायत चुनाव: जनसमर्थन की नई लहर, निर्दलीय गोरेलाल सिन्हा ने बदले समीकरण
गरियाबंद। कोपरा नगर पंचायत चुनाव का माहौल अब पूरी तरह गर्मा चुका है। जहां कांग्रेस और बीजेपी अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में जुटी हैं, वहीं निर्दलीय प्रत्याशी गोरेलाल सिन्हा ने चुनावी समीकरण बदलने शुरू कर दिए हैं। जनता के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे पारंपरिक राजनीतिक दलों की चिंता बढ़ गई है। गोरेलाल सिन्हा: जनता की उम्मीदों का नया चेहरा कोपरा में वर्षों से चली आ रही अव्यवस्थाओं और विकास कार्यों की धीमी रफ्तार से जनता नाखुश है। इसी माहौल में सामाजिक कार्यकर्ता और जनसेवक गोरेलाल सिन्हा ने चुनाव में उतरकर एक नई राजनीतिक लहर खड़ी कर दी है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जनता से […]



