रायपुर सेंट्रल जेल से फरार हुआ कैदी, जेल प्रशासन में मचा हड़कंप, आसपास के इलाकों में की गई नाकेबंदी

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहाँ के सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी फरार हो गया। घटना गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे की है। जानकारी के मुताबिक, महिला जेल के पास पांच कैदी वेल्डिंग का काम कर रहे थे। इसी दौरान एक कैदी मौके से फरार हो गया। फरार कैदी की पहचान चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू के रूप में हुई है। वह गंज थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना सामने आते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार, फरार […]

इसरो दिसंबर में लॉन्च करेगा पहला गगनयान परीक्षण मिशन, शुभांशु बोले- भारत तैयार है

दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और इसरो प्रमुख वी. नारायण ने एक साथ मीडिया से बात की। इस दौरान शुभांशु ने गगनयान मिशन पर कहा कि जल्द ही भारत अपने रॉकेट और कैप्सूल से अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इसरो दिसंबर तक पहला गगनयान परीक्षण मिशन लॉन्च करेगा। उन्होंने अपनी ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने बताया कि 20 दिन अंतरिक्ष में बिताने के बाद शरीर गुरुत्वाकर्षण भूल जाता है और जमीन पर वापसी पर उसे दोबारा ढलना पड़ता है। इसके साथ ही उन्होंने एक्सिओम मिशन के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि इसके तहत […]

ASIA CUP 2025 :एशिया कप में 14 सितंबर को भिड़ेंगे भारत-पाक; खेल मंत्रालय ने दी हरी झंडी

स्पोर्ट्स न्यूज़। 9 सितंबर से एशिया कप का आगाज होने जा रहा है। 14 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को लेकर ये चर्चा काफी चल रही थी कि भारत आखिर समय में पाकिस्तान के साथ खेलने से मना ना कर दें, लेकिन खेल मंत्रालय ने इस पर सबकुछ साफ कर दिया है। खेल मंत्रालय ने बताया कि एशिया कप में भारत-पाक मैच खेला जाएगा। इस मैच को वह नहीं रोकेंगे, क्योंकि ये मल्टीनेशन टूर्नामेंट हैं। दरअसल, खेल मंत्रालय (Sports Ministry on India vs Pakistan) ने भारत के अंततराष्ट्रीय खेल संबंधो के संबंध में नई नीति जारी की है, जिसमें […]

ऑनलाइन गेमिंग बिल संसद से पारित, कल लोकसभा में किया गया था पेश,जानें क्या है प्रावधान ?

नई दिल्ली। ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन एवं विनियमन विधेयक, 2025 संसद से गुरुवार (21 अगस्त, 2025) को पारित हो गया। इस बिल को बिना किसी बहस के हंगामे के बीच मंजूरी दी गई।इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से पेश किए गए इस विधेयक का उद्देश्य ई-स्पोर्ट्स और ऑनलाइन सोशल गेमिंग को बढ़ावा देते हुए सभी प्रकार के ऑनलाइन मनी गेम्स पर प्रतिबंध लगाना है। विपक्षी सदस्यों की ओर से प्रस्तुत संशोधनों को अस्वीकार करने के बाद उच्च सदन ने इसे मंजूरी दे दी। इससे पहले यह विधेयक बुधवार को लोकसभा में पारित हुआ था। बिल में क्या-क्या प्रावधान हैं? इसमें ऑनलाइन मनी गेम्स से संबंधित विज्ञापनों पर […]

नक्सलियों के स्मारक में युवक ने फहराया था तिरंगा, इसलिए जनअदालत लगाकर कर दी हत्या

कांकेर। कांकेर जिले से नक्सली हिंसा का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दो दिन पहले नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर आदिवासी युवक की हत्या की थी. इस घटना की असली वजह अब सामने आई है. जानकारी के अनुसार, युवक मनेश नरेटी ने (स्वतंत्रता दिवस) 15 अगस्त को नक्सलियों के स्मारक में तिरंगा फहराया था और भारत माता के जयकारे लगाए थे. इससे बौखलाकर नक्सलियों ने मनेश की हत्या की थी. पूरा मामला कांकेर जिले के बिनागुंडा गांव का है. इस घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है. छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के बिनागुंडा गांव में सोमवार की रात हथियारबंद नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर आदिवासी युवक मनेश नुरुटी को […]

पीएम मोदी को दिया गया विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का न्यौता, बस्तर सांसद महेश कश्यप ने प्रधानमंत्री को दिया निमंत्रण

रायपुर/दिल्ली। छत्तीसगढ़ में हर साल आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे का न्योता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच चुका है. बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य मुलाकात की और उन्हें विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरे में शामिल होने का निमंत्रण दिया. पीएम मोदी ने इस आमंत्रण को स्नेहपूर्वक स्वीकार करते हुए भरोसा दिलाया कि वे समय निकालकर इस ऐतिहासिक पर्व का हिस्सा बनेंगे. सांसद महेश कश्यप अपनी धर्मपत्नी चंपा कश्यप और सुपुत्री क्षमता कश्यप के साथ प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचे थे. मुलाक़ात के दौरान क्षमता कश्यप ने पीएम मोदी को सादर नमस्कार किया, जिस पर प्रसन्न होकर प्रधानमंत्री ने उसे टॉफी भेंट की. इस […]

आंगनबाड़ी में हादसा : तीन साल के बच्ची के ऊपर गिरा डीजे का पाइप, मासूम की दर्दनाक मौत

बिलासपुर। बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र के तालापारा स्थित घोड़ादाना स्कूल परिसर में रखे डीजे का पाइप तीन साल की मासूम के सिर पर गिर गया। इस हादसे में मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा स्कूल व आंगनबाड़ी परिसर में डीजे संचालक द्वारा लापरवाहीपूर्वक लोहे का पाइप और अन्य उपकरण रख देने से हुआ। पुलिस ने आरोपी डीजे संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि तालापारा में रहने वाली तीन साल की मुस्कान महिलांगे प्रतिदिन घोड़ादाना स्कूल परिसर में संचालित आंगनबाड़ी जाती थी। हालांकि उसका नाम आंगनबाड़ी में दर्ज नहीं था, लेकिन वह रोजाना […]

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता को मिली जेड श्रेणी सुरक्षा, हमलावर आरोपी राजेश को भेजा गया पांच दिन की पुलिस रिमांड

दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सुरक्षा दे दी गई है। सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जेड श्रेणी की सीआरपीएफ सुरक्षा प्रदान कर दी है। इससे पहले, दिल्ली में बुधवार को साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी राजेश खिमजी को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी राजेश को दिल्ली पुलिस ने देर रात दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका स्थित एक मजिस्ट्रेट के घर पर पेश किया गया। सूत्रों ने बताया कि आरोपी को तीस हजारी अदालत परिसर में किसी भी मजिस्ट्रेट के सामने पेश […]

मैट्स विश्वविद्यालय में बी.कॉम और बीबीए के प्रथम सेमेस्टर के स्टूडेंट्स के लिए हुआ दीक्षारंभ 2025 ओरिएंटेशन कार्यक्रम

रायपुर। रायपुर स्थित मैट्स विश्वविद्यालय ने बी.कॉम और बीबीए प्रथम सेमेस्टर के नए छात्रों के स्वागत के लिए छह दिवसीय दीक्षारंभ 2025 नामक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया। यह कार्यक्रम छात्रों को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक माहौल, उपलब्ध संसाधनों और विभिन्न अवसरों से परिचित कराने के लिए आयोजित किया गया था। इस दौरान छात्रों में उत्साह और जोश देखने को मिला, जो अपने नए शैक्षणिक सफर की शुरुआत बड़ी उम्मीदों के साथ कर रहे थे। कार्यक्रम में प्रोफेसर एवं डीन डॉ. उमेश गुप्ता ने नवागंतुक छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें अनुशासन, नवाचार और सक्रियता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों को विश्वविद्यालय की सभी सुविधाओं और मार्गदर्शन का […]

24 अगस्त को जन संस्कृति मंच का सृजन संवाद-2 का आयोजन ,नए-नामचीन और प्रतिबद्ध रचनाकार करेंगे शिरकत

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जन संस्कृति मंच का लगातार विस्तार हो रहा है. जसम से नए और प्रतिबद्ध रचनाकार निरन्तर जुड़ भी रहे हैं. इस बीच जसम ने नए और प्रतिबद्ध लेखकों एवं संस्कृतिकर्मियों की रचनाशीलता से परिचित होने के लिए ‘ सृजन संवाद ‘ शीर्षक से एक कार्यक्रम की शुरूआत की है. इसके तहत रचनाकार रचनाओं के जरिए अपनी सृजनशीलता का परिचय देते हैं. इसी क्रम में सृजन संवाद भाग-दो का आयोजन 24 अगस्त को शाम साढ़े पांच बजे से सिविल लाइन स्थित वृंदावन हॉल में होगा. इस आयोजन में प्रतीक कश्यप, पुजाली पटले, भागीरथी वर्मा, नरेश गौतम, सर्वज्ञ नायर, नरेश साहू, डॉ. रामेश्वरी दास, नरोत्तम शर्मा, आमिर हाशमी, अनुष्का […]