दीपिका कक्कड़ की लिवर कैंसर की सर्जरी हुई सक्सेस, 14 घंटे चला ऑपरेशन, पति शोएब ने दी हेल्थ अपडेट

  मुंबई। टीवी एक्ट्रेस ‘ससुराल सिमर का’ फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 लिवर कैंसर से जंग लड़ रही है। 3 जून को उनकी लंबी और जटिल सर्जरी की गई। सर्जरी के बाद हाल ही में एक्ट्रेस के पति शोएब इब्राहिम ने उनकी हेल्थ का अपडेट दिया है, जिसके बाद उनके फैंस को राहत की सांस आई है। दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दीपिका की सर्जरी और मौजूदा स्थिति को लेकर जानकारी दी। उन्होंंने लिखा- “सभी को नमस्ते। कल रात अपडेट नहीं दे पाया क्योंकि सर्जरी बहुत लंबी चली। दीपिका लगभग 14 घंटे तक ऑपरेशन थिएटर में रहीं। लेकिन अल्हम्दुलिल्लाह, सर्जरी सफल रही। […]

Breaking : साय कैबिनेट का बड़ा फैसला: स्थानांतरण नीति को दी मंजूरी, जानें कब से होंगे तबादले, किसे मिलेगा फायदा?

  रायपुर। साय सरकार की कैबिनेट बैठक में एक अहम फैसला लेते हुए वर्ष 2025 की स्थानांतरण नीति (Transfer Policy 2025) को मंजूरी दे दी गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में तबादलों पर लगी रोक को हटाने का निर्णय लिया गया। इस फैसले का असर राज्य भर के हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों पर पड़ेगा। 6 से 13 जून तक मांगे जाएंगे आवेदन नई नीति के तहत स्थानांतरण के लिए आवेदन 6 जून से 13 जून के बीच लिए जाएंगे। इसके बाद 14 जून से 25 जून तक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिला स्तर पर प्रभारी मंत्री और राज्य स्तर पर विभागीय मंत्री […]

कवर्धा में 70 वर्षीय बुजुर्ग को अज्ञात हमलावरों ने जिंदा जला दिया, तीन दिन में ये तीसरी वारदात, इलाके में दहशत

कवर्धा। कबीरधाम जिले में अपराधों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा ही। सिंघनपुरी थाना क्षेत्र के बामी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 70 वर्षीय झाड़ी साहू को अज्ञात हमलावरों ने घर में जिंदा जला दिया। जिले में तीन दिनों में यह तीसरी हत्या है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित अपने घर के बाहर सो रहा था। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग और धुएं के कारण परिवार जाग गया, लेकिन तब तक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो चुकी थी।इस खौफनाक घटना के बाद गांव वाले डरे हुए हैं। […]

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस नेता को पड़ा भारी, बृजमोहन सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में

भिलाई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह को भारी पड़ गया। मामला 10 मई को फेसबुक पर की गई एक पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें बृजमोहन सिंह ने पीएम मोदी पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पोस्ट के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने वैशाली नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। भाजपा नेताओं की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। कांग्रेस नेता बृजमोहन सिंह को देर रात हिरासत में लिया गया। पुलिस ने पुष्टि की कि टिप्पणी गैर जमानती धाराओं के तहत आती है, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया […]

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से 12 अगस्त तक,मंत्री किरेन रिजिजू ने दी जानकारी

दिल्ली। संसद के मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान किया गया। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि 21 जुलाई से 12 अगस्त तक संसद का मानसून सत्र आयोजित किया जाएगा। विपक्ष की ओर से ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले को लेकर लगातार की जा रही संसद के विशेष सत्र की मांग के बीच सरकार ने यह एलान किया है। पेश किया जा सकता है बीमा संशोधन विधेयक संसद के मानसून सत्र में बीमा संशोधन विधेयक पेश किया जा सकता है। विधेयक में बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाकर 100 प्रतिशत करने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विधेयक का मसौदा तैयार है और इसे […]

देश में कोरोना के 24 घंटे में मिले 276 केस; एक्टिव मरीजों की संख्या 4300 के पार

  दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना के एक्टिव केस में रोज नया उछाल देखने को मिल रहा है। बीते दिन कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 4000 तक पहुंच गई थी, वहीं अब इसने 4,300 का आंकड़ा भी पार कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा साझा किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार आज (04 जून) की सुबह 8 बजे तक देश में कोरोना के कुल 4302 एक्टिव केस दर्ज किए जा चुके हैं। किन राज्यों में मिले सबसे ज्यादा एक्टिव केस? पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक्टिव मामलों में 276 की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। इनमें सबसे ज्यादा 64-64 केस […]

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला पंजाब से यूट्यूबर गिरफ्तार, ज्योति मल्होत्रा और दानिश के साथ हैं संबंध

मोहाली। हरियाणा के हिसार से ज्योति मल्होत्रा के बाद अब पंजाब से जासूसी के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली एसएसओसी ने रूपनगर के गांव महलान निवासी जसबीर सिंह को पकड़ा है। ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद, जसबीर ने पहचान से बचने के लिए इन पीआईओ के साथ अपने संचार के सभी निशान मिटाने का प्रयास किया। उसके खिलाफ एसएसओसी मोहाली में एक केस दर्ज किया गया है।   पंजाब के डीजीपी गाैरव यादव ने बताया कि जसबीर सिंह जान महल नामक एक यू ट्यूब चैनल चलाता है। उसके यूट्यूब चैनल के 1.1 मिलियन सब्सक्राइबर हैं। उसका संबंध पीआईओ शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ […]

छत्तीसगढ़ में मानसून 16 दिन पहले एंट्री के बाद अब धीमी हुई रफ़्तार, प्रदेश में 4 डिग्री तक बढ़ा तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 16 दिन पहले मानसून की एंट्री के बाद भी इन दिनों फिर से तेज गर्मी पड़ रही है।क्योंकि पिछले दो दिनों से मानसून की गति धीमी पड़ गई है। पिछले चार दिनों से मानसूनी हवाएं नारायणपुर और कोंडागांव से आगे नहीं बढ़ पाई हैं।इस वजह से रायपुर समेत मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ में अभी तक बारिश शुरू नहीं हुई है। बारिश न होने से औसत तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर समेत 23 से ज्यादा जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल […]

Mahesh Navami 2025 : भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित महेश नवमी का व्रत कब है, जानें इस व्रत का महत्‍व और उपाय

महेश नवमी भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित एक पावन पर्व है। महेश नवमी इस बार 4 जून को है। यह दिन विशेष रूप से भगवान महेश यानी कि शिवजी की कृपा प्राप्त करने, जीवन के संकटों को दूर करने और पारिवारिक सुख-शांति हेतु मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से सैनी समाज द्वारा बड़े उत्साह से मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन उनके पूर्वजों ने क्षत्रिय धर्म को स्वीकार कर धर्म की रक्षा का संकल्प लिया था। यह पर्व मुख्य रूप से सैनी समाज द्वारा बड़े उत्साह से मनाया जाता है। मान्यता है कि भगवान शिव ने 72 क्षत्रियों को शाप से मुक्त किया था। इसलिए उनका […]

बिलासपुर में शनिचरी मार्केट में आगजनी: बाजार की 18 दुकानें जलकर ख़ाक, दमकल के वाहनों ने बड़ी मशक्क्त से बुझाई आग

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले बाजार शनिचरी मार्केट में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई है।इस आगजनी से मार्केट में मौजूद करीब 18 दुकाने पूरी तरह जलकर ख़ाक हो गई। आग की जद में आने वाली दुकानें कॉस्मेटिक, जूता-चप्पल और आर्टिफिशियल ज्वेलरी की थी। जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग ने तेजी से दूसरी दुकानों को अपने चपेट में ले लिया। दुकानदारों ने इस दौरान आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन, नाकाम रहें। सूचना के बाद मौके पर पहुंची संयुक्त दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी से व्यापारियों को कितना […]