केदारनाथ यात्रा : एक महीने में ही 200 करोड़ का कारोबार, हेली सेवा, घोड़ा खच्चर,टैक्सी संचालन से हुआ कारोबार

देहरादून। केदारनाथ धाम की एक माह की यात्रा में करीब 200 करोड़ का कारोबार हुआ है। होटल कारोबार से 100 करोड़, हेली सेवा से 35 करोड़, घोड़ा खच्चर संचालन से 40.50 करोड़ की आमदनी हुई है।दो मई को बाबा केदार के कपाट खुले। अब तक केदारनाथ धाम में सात लाख से अधिक तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं। इससे स्थानीय लोगों के रोजगार में बढ़ोतरी हो रही है। केदारनाथ धाम यात्रा देश की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में से एक है। करीब 20 किलोमीटर का कठिन पैदल मार्ग पार करने के बाद हिमालय पर्वत की गोद में बसे 11 वें ज्योतिलिंग के दर्शन हो पाते हैं। इस कठिन पैदल धार्मिक यात्रा […]

छत्तीसगढ़ में फिर से भरे जाएंगे महतारी वंदन योजना का फॉर्म, सीएम साय ने किया ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना से जुडी अपडेट सामने आई है. जानकारी के अनुसार महतारी वंदन योजना के फॉर्म फिर से भरे जाएंगे।,जिसे लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने घोषणा भी कर दी है। जिसके अनुसार जिन महिलाओं के नाम इस योजना में छूट गए हैं उन्हें फिर से मौका मिलेगा।आंकड़ों के अनुसार वर्तमान में राज्य की करीब 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। छत्तीसगढ़ सरकार की बहुप्रतीक्षित महतारी वंदन योजना से वंचित महिलाओं को अब एक और मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि जल्द ही इस योजना के लिए […]

BCCI : रोजर बिन्नी जल्द छोड़ सकते हैं बीसीसीआई का अध्यक्ष पद,राजीव शुक्ला बन सकते हैं BCCI के कार्यवाहक अध्यक्ष

  स्पोर्ट्स न्यूज़। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला जुलाई में बोर्ड के कार्यवाहक अध्यक्ष बन सकते हैं। दरअसल, बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष रोजर बिन्नी 19 जुलाई को 70 वर्ष के हो जाएंगे।नियमानुसार बीसीसीआई अध्यक्ष की उम्र 70 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। 65 वर्षीय शुक्ला को तीन महीनों के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष की भूमिका मिल सकती है। सूत्रों ने बताया कि सितंबर में वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के दौरान राजीव शुक्ला बोर्ड के पूर्णकालिक अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में खड़े हो सकते हैं। रोजर बिन्नी को अक्तूबर 2022 में बीसीसीआई के 36वें अध्यक्ष के रूप में चुना गया था। उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव […]

ऑपरेशन सिंदूर:अवैध प्रवासियों के खिलाफ चल रही सबसे बड़ी कार्रवाई, भारत से निकाले गए 2,000+ बांग्लादेशी

दिल्ली। 7 मई से शुरू हुए “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत भारत सरकार ने एक बार फिर अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। केंद्र सरकार ने अब तक 2,000 से ज्यादा कथित अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को देश से बाहर भेज दिया है। यह कार्रवाई न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से अहम मानी जा रही है, बल्कि इसका राजनीतिक और सामाजिक असर भी व्यापक रूप से देखा जा रहा है। यह अभियान पहले त्रिपुरा, मेघालय और असम जैसे सीमावर्ती राज्यों में केंद्रित था, लेकिन अब इसका दायरा गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र और राजस्थान जैसे प्रमुख राज्यों तक बढ़ चुका है। अधिकारियों के अनुसार, विशेष दस्तावेज सत्यापन अभियानों के जरिए […]

IPL 2025: श्रेयस ने शानदार बल्लेबाजी से पंजाब को पहुंचाया फाइनल में ,अब बेंगलुरु से होगी भिंड़त

स्पोर्ट्स न्यूज़। कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने क्वालिफायर-2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने श्रेयस की दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज की। पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है। अब उसका सामना तीन जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से सामना होगा। आरसीबी ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में […]

CG Weather : छत्तीसगढ़ के कुछ संभागों में आज हल्की बारिश की संभावना,आने वाले दिनों में बढ़ेगा तापमान

रायपुर। बीते 24 घंटों में छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हुई। आने वाले दिनों में मौसम में फिर से बदलाव की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार एक-दो जगहों पर बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।राज्य में 1 जून से बारिश की कमी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून की उत्तरी सीमा अब महाराष्ट्र के मुंबई, अहमदनगर, अलीगढ़ और ओडिशा तक पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इस अवधि के बाद तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।फिलहाल […]

जेईई एडवांस परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

दिल्ली। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (IIT Kanpur) की ओर से जेईई एडवांस्ड 2025 का रिजल्ट आज यानी 2 जून 2025 जारी कर दिया गया है। नतीजे ऑनलाइन माध्यम से आईआईटी कानपुर की ऑफिशियल वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जारी किये गए हैं जहां से स्टूडेंट्स लॉग इन डिटेल दर्ज करके परिणाम चेक चेक कर सकते हैं। आईआईटी कानपुर की ओर से रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। सभी परीक्षार्थियों को बता दें कि JEE Advanced Final Answer Key 2025 अंतिम एवं सर्वमान्य होगी। इस पर किसी भी प्रकार से ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका नहीं दिया जायेगा। ऐसे चेक करें रिजल्ट जेईई एडवांस रिजल्ट 2025 […]

देश के पूर्वोत्तर राज्यों में मानसूनी बारिश ने मचाई तबाही, भूस्खलन से 4 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 से ज्यादा लोगों की गई जानें

दिल्ली। देश के दक्षिण-पश्चिम पूर्वोत्तर के राज्यों में मानसून पहुंच गया. मानसून की इस पहली बरसात में ही पूर्वोत्तर के राज्यों में हाहाकार मचा है। ब्रह्मपुत्र और बराक समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम,मिजोरम, त्रिपुरा,असम समेत लगभग सभी राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची है। 4 लाख से ज्यादा लोग इससे प्रभावित हुए हैं, वहीं 24 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इन राज्यों में बारिश के कहर से 800 से अधिक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी […]

आज का राशिफल 2 जून : वाशी योग से वृषभ, धनु और मीन राशि को मिलेगा मनचाहा लाभ,जानें अपना भविष्यफल

​मेष राशि, बेवजह के खर्चों पर रखें नियंत्रण मेष राशि वालों को आज अपने खर्चों पर कंट्रोल करना होगा। बेवजह के खर्च आपकी आर्थिक स्थिति को डांवाडोल कर सकते हैं। जरूरी कार्यों के लिए आपको बगले झांकना पड़ सकता है। आज अचानक ऐसे हालात पैदा हो सकते हैं जिसमें आपको परिवार की खासकर भाइयों की मदद की जरूरत पड़ सकती है। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ घूमने जा सकते हैं। आज भाग्य 63% आपके पक्ष में रहेगा। सुबह भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें। ​वृषभ राशि, आय के नए स्रोत मिलने के आसार वृषभ राशि वालों के […]

आज का पंचांग 2 जून : आज ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय

आज का पंचांग, 2 जून 2025: राष्ट्रीय मिति ज्येष्ठ 12, शक संवत 1947, ज्येष्ठ, शुक्ल, सप्तमी, सोमवार, विक्रम संवत् 2082। सौर ज्येष्ठ मास प्रविष्टे 20, जिल्हिजा 05, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 02 जून सन् 2025 ई॰। सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। सप्तमी तिथि रात्रि 08 बजकर 36 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। मघा नक्षत्र रात्रि 10 बजकर 56 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का आरंभ। व्याघात योग प्रातः 08 बजकर 20 मिनट तक उपरांत हर्षण योग का आरंभ। गर करण प्रातः 08 बजकर 18 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात सिंह […]