मुंबई में बारिश ने मचाया हाहाकार: अब तक 7 की मौत, स्कूल -कॉलेज बंद पड़े, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मुंबई। देश के कई इलाकों में इन दिनों भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है, स्कूल-कॉलेज और ऑफिस बंद पड़े हैं। इतना ही नहीं मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार को भी मुंबई में भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गईं और शहर की रफ्तार पर ब्रेक लग गई। लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर से बीएमसी के दावों की पोल खोलकर रख दी। पिछले 8 घंटों के दौरान शहर में 177 […]

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल को मिलेगा नया स्वरूप : अंबेडकर अस्पताल में 700 बीएड के एकीकृत अस्पताल बनाने की तैयारी

  रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज नया रायपुर स्थित मंत्रालय में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और राज्य की निर्माण एजेंसियों के साथ बैठक कर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल के जीर्णोद्धार, नए निर्माण कार्य और 700 बेड के एकीकृत अस्पताल के निर्माण पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में मंत्री श्री जायसवाल ने क्षेत्रीय कैंसर संस्थान, चिकित्सा छात्रों के हॉस्टल और सिकल सेल संस्थान के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को नई गति मिलेगी। इसके साथ ही, अस्पताल के फायर फाइटिंग सिस्टम के निर्माण और सुधार कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया गया। […]

स्टेट कैपिटल रीजन से तेजी से होगा विकास, नागरिक सुविधाओं में आएगा नया आयाम : मुख्यमंत्री साय

० भिलाईवासियों को मिली 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात ० भिलाई नगर निगम कार्यालय भवन के लिए 20 करोड़ की घोषणा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि स्टेट कैपिटल रीजन से रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव सहित पूरे अंचल को लाभ मिलेगा। इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगरीय सुविधाओं का विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि नगरीय निकायों के चुनाव में जारी अटल विश्वास पत्र के सभी वादों को एक-एक कर पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री साय आज भिलाई में नगर पालिक निगम क्षेत्र के लिए 241.50 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर […]

फिर टला छत्तीसगढ़ में साय मंत्रिमंडल का विस्तार, सीएम साय के विदेश यात्रा के बाद होगी अगली प्रक्रिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार में लंबे समय से अटके मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर एक बार फिर संशय की स्थिति बनी हुई है। सोमवार को पूरे दिन राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश भर में यह चर्चा गर्म रही कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने वाले हैं और मंगलवार को नए मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है। लेकिन देर शाम खबर आई कि अब मंत्रिमंडल का विस्तार टल गया है और यह प्रक्रिया सीएम साय के विदेश यात्रा से लौटने के बाद ही होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त को जापान और दक्षिण कोरिया की 10 दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे। यह दौरा 31 अगस्त को खत्म […]

साय कैबिनेट की अहम बैठक आज, 34 वीं बैठक में NHM कृषि, उद्योग, महिला सशक्तिकरण को लेकर हो सकती है चर्चा

रायपुर। आज साय कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बैठक सीएम विष्णुदेव से की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय में होगी। बताया जा रहा है कि, सीएम विष्णुदेव साय विदेश दौरे पर जा रहे हैं और इससे पहले कैबिनेट की ये बैठक ली जा रही है। यह साय कैबिनेट की 34वीं बैठक होगी। साय कैबिनेट की 34वीं बैठक आज महानदी भवन मंत्रालय में सुबह 11 बजे से होगी। इस बैठक में कृषि, उद्योग, महिला सशक्तिकरण और शिक्षा से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की संभावना है। इतना ही नहीं ऐसा माना जा रहा है कि, साय कैबिनेट की इस बैठक […]

बिहार में वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख नाम चुनाव आयोग ने किए सार्वजानिक ,इस लिंक से ढूंढ़े अपना विवरण

दिल्ली। बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद हटाए गए 65 लाख वोटरों का विवरण भारत निर्वाचन आयोग ने पब्लिक डोमेन में जारी कर दिया है। 1 अगस्त को जारी विशेष गहन पुनरीक्षण के ड्राफ्ट में यह नाम नहीं थे, जिनके कारण विपक्षी दल चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप लगा रहे थे। रविवार से बिहार में इसी मुद्दे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव यात्रा पर निकले थे। जिस दिन यह यात्रा शुरू हुई, उसी दिन दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ने संवाददाता सम्मेलन में वोट चोरी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। अब […]

NDA ने सीपी राधाकृष्‍णन को बनाया उपराष्‍ट्रपति उम्‍मीदवार, कहलाए जाते हैं तमिलनाडु के मोदी,जानें उनसे जुड़ी खास बातें

दिल्ली। बीजेपी के नेतृत्‍व वाले एनडीए ने अपने उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीपी राधाकृष्णन के नाम की घोषणा की. बीजेपी अध्यक्ष ने बताया कि संसदीय बोर्ड की बैठक में नए उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार पर मुहर लगी. वो वर्तमान में महाराष्ट्र के 24वें गवर्नर हैं. उनके समर्थक उन्‍हें ‘तमिलनाडु का मोदी’ कहकर संबोधित करते हैं. सीपी राधाकृष्‍णन कौन हैं, कहां से हैं, कितने पढ़े-लिखे हैं, उनका सामाजिक जीवन कैसा रहा है और साथ ही सियासी सफर कैसा रहा है, इन सबके बारे में हम यहां बता रहे हैं. कौन हैं सीपी राधाकृष्णन? सीपी राधाकृष्णन महाराष्ट्र के राज्‍यपाल हैं. वो तमिलनाडु […]

Big News : बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आए सर्चिंग में निकले DRG जवान, 1 शहीद,3 घायल

बीजापुर। बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED बम में ब्लास्ट हो गया है। IED ब्लास्ट की चपेट में आने से 3-4 जवानों के घायल होने की खबर है। हालांकि, इस घटना की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बीजापुर जिले के उसूर इलाके का है। इस ब्लास्ट की चपेट में आए 4 जवानों में से एक शहीद हो गया , वहीं अन्य तीन की हालत गंभीर है। यहां भोपालपटनम इलाके के उल्लूर के जंगल में DRG के जवान सर्चिंग पर निकले थे । इसी दौरान वहां नक्सलियों द्वारा लगाए गए IED […]

एस के केयर हॉस्पिटल में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के साथ हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

  रायपुर। स्वतंत्रता दिवस पर एस के केयर हॉस्पिटल, पचपेड़ी नाका रायपुर में ध्वजारोहण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुआ. उक्त कार्यक्रम हॉस्पिटल संचालक डॉ सुनील कुमार ओझा की अध्यक्षता, अरविन्द कुमार ओझा, प्रदेश अध्यक्ष – वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ के मुख्य आतिथ्य तथा विशिष्ट अतिथि सुरेश मिश्रा, अध्यक्ष – कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज, नीरज पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष – नरेंद्र मोदी विचार मंच, रज्जन अग्निहोत्री, विद्या भट्ट, राहुल शुक्ला, विनोद प्रधान, नितिन झा, गौरव जैन आदि के सानिध्य में संपन्न हुआ. सर्वप्रथम मां भारती के चित्र की पूजा कर दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण मुख्य अतिथि अरविन्द कुमार ओझा एवं नीरज पाण्डेय एवं डॉ सुनील कुमार ओझा के करकमलों से हुआ तथा राष्ट्रगान […]

राष्ट्रपति भवन में आयोजित एट होम रिसेप्शन में शामिल हुई बगीचा की सुमन तिर्की

० एट होम रिसेप्शन में प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रीगण, विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात व्यक्तित्व, कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी थे शामिल ० छत्तीसगढ़ से प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की लाभार्थी सुमन तिर्की को मिला यह अवसर रायपुर। यह मेरे लिए अविस्मृत करने वाला पल था जब मुझे महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है। मुझे यह पल जीवन भर याद रहेगा कि मुझे माननीय राष्ट्रपति महोदया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से बात करने का अवसर भी मिला। वार्तालाप के दौरान मैने शासकीय योजनाओं के माध्यम से गांव के विकास और लोगों के जीवन में हो रहे सकारात्मक बदलाव के बारे में बताया। राष्ट्रपति श्री द्रौपदी मुर्मू […]