खेलो भारत मिशन के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस पर होगी विविध प्रतियोगिताएं ,29 अगस्त से 31 अगस्त को होगा संडे ऑन साईकल

  रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस 29 से 31अगस्त तक पूरे देश में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। खेलो भारत मिशन के अंतर्गत यह आयोजन खेल संस्कृति को जन-जन तक पहुँचाने और ओलंपिक 2036 की तैयारियों को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस संबंध में आज केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राज्यों के खेल मंत्रियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राष्ट्रीय स्तर पर सभी स्कूल, कॉलेज और बड़े स्टेडियम में खेल गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी। खेल मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने कहा कि इस खेल […]

भारत दिवस परेड 2025 में छत्तीसगढ़ की भव्य प्रस्तुति,सिएटल, टोरंटो और कैलिफोर्निया बे एरिया में छत्तीसगढ़ी संस्कृति और गौरव का प्रदर्शन

  रायपुर। भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर अमेरिका में आयोजित भारत दिवस परेड 2025 में छत्तीसगढ़ ने अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक, औद्योगिक और जनजातीय धरोहर का भव्य प्रदर्शन किया। नाचा (North America Chhattisgarh Association) के नेतृत्व में सिएटल (वॉशिंगटन), टोरंटो (कनाडा) और कैलिफोर्निया बे एरिया (अमेरिका) में प्रवासी छत्तीसगढ़ी परिवारों ने परंपराओं को जीवंत करते हुए भारत के राष्ट्रीय गौरव को साझा किया। सिएटल में नमिता खंडेलवाल (अध्यक्ष, नाचा वॉशिंगटन चैप्टर) के नेतृत्व में परेड का आयोजन हुआ। यहाँ छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान भिलाई इस्पात संयंत्र और कृषि शक्ति धान का कटोरा झांकी का मुख्य आकर्षण रहे। करमा नृत्य, ढोकरा शिल्प, कोसा सिल्क, तथा पारंपरिक व्यंजन जैसे चावल […]

ओम बिड़ला आएंगे रायपुर, डॉ. रमन सिंह ने छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष में शामिल होने दिया आमंत्रण

  रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला रायपुर आएंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने उन्हें छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष में शामिल होने का आमंत्रण दिया है। रमन सिंह ने बताया, आज दिल्ली प्रवास के दौरान संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष बिड़ला से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर नवा रायपुर (अटल नगर) स्थित नवीन विधानसभा भवन के लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता हेतु सादर आमंत्रित किया। मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि लोकसभा अध्यक्ष ने इस आमंत्रण को उत्साहपूर्वक स्वीकार कर हमारी नवीन विधानसभा लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए स्वीकृति प्रदान की है।

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण पर एनजीओ मैनेजमेंट ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट कैंप का हुआ शुभारंभ

  रायपुर।महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में गुरुकुल महिला महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ द्वारा नेशनल वीमेन हेल्पलाइन एवं नेशनल सोशल इकनॉमिक्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट फॉर वीमेन ¼Under STEP½ के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय एन.जी.ओ. मैनेजमेंट ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट कैंप का शुभारंभ आज हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि, प्रथम नागरिक महापौर मीनल चौबे महोदया ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह एवं सोमा बरेथ मैडम, शासी निकाय के अध्यक्ष, अजय तिवारी, सचिव, श्रीमती शोभा खंडेलवाल एवं डॉ संध्या गुप्ता, प्राचार्य उपस्थित रहीं। स्वागत भाषण में प्राचार्या महोदया ने STEP योजना के महत्व पर […]

Breaking : साय सरकार ने छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की ,देखें केबिनेट के अन्य फैसले

रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारी के लिए बड़ी खुशखबरी है. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए दो प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की है. अब यहां के अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्र के बराबर 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, भारत सरकार के अधिकारी-कर्मचारी को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा है. हमारे राज्य के कर्मचारियों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिल रहा था. इसे देखते हुए हम भी छत्तीसगढ़ के अधिकारी-कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते में 2 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है. अब 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा. सीएम ने कहा, भविष्य में दीपावली का त्योहार है, प्रकाश […]

Breaking : सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज सुदर्शन रेड्डी होंगे इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, खरगे ने किया एलान

  नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। इंडिया गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट पूर्व जज बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सुदर्शन रेड्डी का मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन से होगा।इस बात का एलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार (19 अगस्त, 2025) को किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा, “उपराष्ट्रपति पद का यह चुनाव एक वैचारिक लड़ाई है और सभी विपक्षी दल इस पर सहमत हैं और यही कारण है कि हमने बी सुदर्शन रेड्डी को संयुक्त उम्मीदवार के रूप में नामित किया है।” रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन करेंगे। 9 सितंबर को होना है उपराष्ट्रपति […]

एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को किया गया सम्मानित, पीएम मोदी ने उन्हें सर्वसम्मति से चुने जाने की अपील की

नई दिल्ली।एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन को मंगलवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के सांसदों की एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के कई सहयोगी दलों सहित उनके शीर्ष नेताओं ने सम्मानित किया। उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार राधाकृष्णन बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं। लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों वाले निर्वाचक मंडल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत है। ऐसे में राधाकृष्णन की जीत निश्चित है। उधर, विपक्षी गुट INDIA ब्लॉक ने भी संकेत दिए हैं कि वह अपना उम्मीदवार उतारकर मुकाबला कराएगा। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष के साथ-साथ सभी दलों से सीपी राधाकृष्णन […]

तय हुई साय मंत्रिमंडल की विस्तार की तारीख,बुधवार को तीन नए मंत्री लेंगे शपथ,देखें संभावित नाम

रायपुर।आख़िरकार छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल के विस्तार की तारीख तय हो ही गई। कल यानी बुधवार को मंत्रीमण्डल का विस्तार किया जाएगा। तीन नए मंत्री साय कैबिनेट में शामिल होंगे। तीनों ही नए मंत्रियों कल शपथ ग्रहण कराया जाएगा। बता दें कि सोमवार को दिन भर मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट चलती रही। कहा जा रहा था कि मंगलवार को साय सरकार के नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। सोमवार को एक ओर जहां बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात की तो दूसरी ओर देर शाम अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल, आरंग विधायक खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्रकुमार साव और दुर्ग विधायक गजेंद्र यादव सीएम […]

आज का पंचांग 19 अगस्त : आज अजा एकादशी व्रत कथा, जानें शुभ मुहूर्त का समय

राष्ट्रीय मिति श्रावण 28, शक सम्वत् 1947, भाद्रपद, कृष्णा, एकादशी, मंगलवार, विक्रम संवत् 2082। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 04, सफ़र 24, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंगे्रजी तारीख 19 अगस्त सन् 2025 ई॰। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतुः। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। एकादशी तिथि अपराह्न 03 बजकर 33 मिनट तक उपरांत द्वादशी तिथि का आरंभ। आद्र्रा नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 08 मिनट तक उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र का आरंभ। वज्र योग रात्रि 08 बजकर 30 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ। बालव करण अपराह्न 03 बजकर 33 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मिथुन राशि पर संचार करेगा। आज के […]

फिल्म और टेलीविजन के दिग्गज अभिनेता अच्युत पोतदार का हुआ निधन,91 की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। मनोरंजन जगत से बुरी खबर सामने आ रही है. हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। शानदार एक्टिंग करियर में 125 से ज्यादा मूवीज से फैंस का मनोरंजन करने वाले अच्युत को सबसे अधिक फेम सुपरस्टार आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स में प्रोफेसर की भूमिका निभाने से मिला था। आइए उनके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं। किसी भी वरिष्ठ कलाकार का निधन हमेशा से सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जाता है। अच्युत पोतदार के मामले […]