तीन राज्यों के माओवादी नेटवर्क का कुख्यात नेता कुंजाम हिडमा चढ़ा पुलिस के हत्थे ,AK-47 समेत बड़ी मात्रा में पुलिस को मिले हथियार

कोरापुट। छत्तीसगढ़ ,आंध्रप्रदेश और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय माओवादी नेटवर्क का खतरनाक और वांछित माओवादी नेता कुंजाम हिडमा उर्फ मोहन आज पुलिस के हत्थे चढ़ गया। कोरापुट पुलिस और डिस्ट्रिक्ट वॉलंटरी फोर्स (DVF) की संयुक्त कार्रवाई में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे कोरापुट जिले के बाइपारीगुडा थाना क्षेत्र के पेटगुडा जंगल से पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के दौरान बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री और हथियार भी बरामद किए हैं। जब्त सामानों में एक AK-47 राइफल, 35 राउंड गोलियां, 117 डेटोनेटर (इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक), बारूद, रेडियो, चाकू और माओवादी साहित्य शामिल है। कोरापुट एसपी रोहित वर्मा ने जानकारी दी कि कुंजाम हिडिमा बीजापुर जिले के […]

आतंकवाद के समूल नाश और बस्तर के समग्र विकास के लिए देश के प्रमुख बुद्धिजीवियों और संस्थाओं ने जारी किया पत्र

  रायपुर। बस्तर क्षेत्र में लगातार जारी माओवादी हिंसा, उसके वैचारिक समर्थन और क्षेत्रीय विकास में आ रही बाधाओं को लेकर आज रायपुर में एक महत्त्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस वार्ता को प्रो. एस. के. पांडे (पूर्व कुलपति), अनुराग पांडे (सेवानिवृत्त IAS), बी. गोपा कुमार (पूर्व उप-सॉलिसिटर जनरल) और शैलेन्द्र शुक्ला (पूर्व निदेशक, क्रेडा) ने संबोधित किया। इन चार प्रमुख वक्ताओं ने इस अवसर पर एक संयुक्त वक्तव्य प्रस्तुत किया, जो देशभर के प्रबुद्धजनों, अधिवक्ताओं, पूर्व सैन्य अधिकारियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों द्वारा हस्ताक्षरित एक विस्तृत सार्वजनिक पत्र पर आधारित है। इस वक्तव्य में बस्तर के नागरिकों की दशकों पुरानी पीड़ा, माओवादी हिंसा का वास्तविक स्वरूप, और तथाकथित […]

गरीब परिवारों को पक्का मकान देकर पीएम मोदी के संकल्प को साकार कर रही है छत्तीसगढ़ सरकार: मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री साय भैंसा में आयोजित सुशासन तिहार में ग्रामीणों से हुए रूबरू ० ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के लिए 10 जागरूकता रथों को दिखाई हरी झंडी ० भैंसा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पानी टंकी, हायर सेकेंडरी स्कूल भवन सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए दी ₹3.5 करोड़ की सौगात ० नवीन पुलिस चौकी की स्थापना की घोषणा,समाधान शिविर में 110 हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के ग्राम भैंसा में आयोजित सुशासन शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने देशभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 29 मई से 12 जून तक चलने वाले ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के […]

Breaking कोयला लेवी घोटाला : आरोपी रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत,लेकिन अब भी रहना होगा जेल में

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला लेवी घोटाले में आरोपी निलंबित IAS अधिकारी रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया के लिए राहत भरी खबर है. सुप्रीम कोर्ट ने शर्तों के साथ अंतरिम जमानत दी है. नेकिन कुछ शर्तों के साथ। कोयला लेवी मामले में आरोपियों की याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस दीपांकर दत्ता की डबल बैंच ने सुनवाई करने के बाद अंतरिम जमानत दी. लेकिन साथ में गवाहों को प्रभावित करने की आशंका के चलते इनके छत्तीसगढ़ में रहने पर पाबंदी लगाई है. हालांकि, इन आरोपियों को ईओडब्ल्यू में कई अन्य मामलों की वजह से जेल में ही रहना होगा. जानें क्या है कोयला लेवी मामला ED की जांच […]

स्वास्थ्य मितानों को मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दिया आश्वासन, कहा- अनुभव आधार पर मिलेगी प्राथमिकता

रायपुर। स्वास्थ्य मितान आज बड़ी संख्या में मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बंगले पहुंचे। नौकरी पैट खतरा मंडराते देख ज्ञापन सौंपने पहुंचे कर्मचारियों ने कहा कि, देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सहायता योजना ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ के तहत छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले हम लगभग 750 स्वास्थ्य मितान को राज्य सरकार ने एक झटके में बेरोजगार कर दिया है। हम स्वास्थ्य मितान के थर्ड पार्टी FHPL कंपनी का टेडर 30 अप्रैल को समाप्त कर दिया गया, और उसे बिना किसी विस्तार या विकल्प के रद्द कर दिया गया है। स्वास्थ्य मितानों से मुलाकात करने के बाद मंत्री जायसवाल ने आश्वासन […]

भाजपा युवा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य समेत 7 नेताओं को पार्टी ने किया निष्कासित,जानें किस मामले में की गई कार्रवाई

रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ इकाई ने पार्टी के 7 पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। इसमें युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य निखिल साहू, नगरी मंडल के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र धेनुसेवक, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुनील निर्मलकर शामिल है। इनके अलावा भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, संत कोठारी और रवेंद्र सिंह को भी निष्काषित कर दिया गया है। गौरतलब है कि, धमतरी में पार्टी दफ्तर में तोड़फोड़ और आगजनी का मामला प्रकाश में आया था। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष के टिकट को लेकर पार्टी नेताओं के बीच जमकर विवाद हुआ था। इसी मामले पर प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के […]

देश के NSA अजीत डोभाल की तबीयत बिगड़ी: अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बैठक में जाना किया रद्द,जानें किस बीमारी से जूझ रहे हैं…

  दिल्ली। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की सेहत को लेकर बीते कुछ दिनों से कयासों का बाज़ार गर्म है। 80 साल के डोभाल ने हाल ही में रूस के मॉस्को में होने वाली एक अहम अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है। इसके पीछे वजह बताई गई है — मौसमी फ्लू। एक तरफ ये बीमारी आम तौर पर हल्की मानी जाती है, वहीं दूसरी तरफ डोभाल की उम्र को देखते हुए इसे हल्के में लेना मुश्किल है। तो सवाल ये उठता है कि आखिर मौसमी फ्लू क्या होता है? और ये उम्रदराज़ लोगों के लिए इतना जोखिम भरा क्यों हो जाता […]

व्यापार शिखर सम्मेलन-2025 : ‘पीओके एक दिन हमारा होकर ही रहेगा,पाकिस्तान को आतंकवाद की भारी कीमत चुकानी होगी’, राजनाथ सिंह की दो टूक

  दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ-साफ कहा कि पाकिस्तान के कब्जे वाला जम्मू-कश्मीर एक दिन हमारा होकर ही रहेगा। पाकिस्तान से सिर्फ आतंकवाद और पीओके के मुद्दे पर ही होगी। पीओके के लोग हमारे अपने ही है। पीओके एक दिन खुद कहेगा कि हम भारत का हिस्सा है। रही बात आतंकवाद की तो अब भारत इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। हर साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। राजनाथ सिंह भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के वार्षिक व्यापार शिखर सम्मेलन-2025 में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में अनिश्चितता का माहौल है। हर जगह संघर्ष चल रहा है। इसका मुख्य कारण भरोसे की कमी है। ‘ऑपरेशन सिंदूर में […]

GGU में नमाज पढ़ाने वाले प्रोफेसरों को हाईकोर्ट ने दिया झटका, FIR रद्द करने की याचिका की खारिज…

बिलासपुर। एनएसएस कैंप में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्रों को नमाज पढ़ने के लिए मजबूर करने के मामले में हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया। इस मामले में संलिप्त 7 प्रोफेसरों को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. मामले की गंभीरता को देखते हुए हाई कोर्ट ने मामले में दर्ज एफआईआर को रद्द करने के लिए लगाई गई दो याचिकाओं को खारिज कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश राकेश सिन्हा के डिवीजन बेंच ने प्रोफेसरों द्वारा खुद के खिलाफ दायर एफआईआर को निरस्त करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दी है. छात्रों की शिकायत पर यूनिवर्सिटी के शिक्षकों के खिलाफ कोटा थाने में बीएनएस की धारा 190,196(1)(बी),197(1)(बी),197(1)(सी),299,302 व अन्य के […]

Weather : देश के विभिन्न हिस्सों में 29, 30, 31 मई और 1 जून को भारी बारिश – IMD ने जारी किया अलर्ट, 70 किमी की स्पीड से चलेंगी तेज हवाएं

दिल्ली। तपती गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। मौसम अब करवट लेने जा रहा है और देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में जोरदार बारिश होने वाली है। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में इसकी पहली दस्तक से मौसम सुहावना होने लगा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी का अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी में बना दबाव, भारी बारिश के संकेत ओडिशा तट के पास बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जो अगले 24 घंटों में डिप्रेशन में तब्दील […]